-शाहीद भगत सिंह युवा सामाजिक संगठन ने फूंका पुतला
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली: 19 अक्टूबर, 2022।
पूर्व महापौर जय प्रकाश के नेतृत्व में आज आज़ाद मार्केट चौक पर शाहिद भगत सिंह युवा सामाजिक संगठन द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का पुतला फूँका गया। श्री जय प्रकाश ने बताया कि भ्रष्टाचारी केजरीवाल सरकार शहीद भगत सिंह जी के नाम का दुरुपयोग कर रही है जिसके कारण विभिन्न सामाजिक संगठनों में रोष है जिसे देखते हुए उनका पुतला फूँका गया है।
जय प्रकाश ने बताया कि जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचारों की पोल खुलती जा रही है उससे साफ़ देखने को मिल रहा है कि ये एक पार्टी किस तरह से पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है। अपने भ्रष्टाचारों पर लीपापोती करने के लिए आम आदमी पार्टी सरकार भगत सिंह जी के नाम का प्रयोग कर रही है ताकि उनका भ्रष्टाचार शाहिद आज़म भगत सिंह जी के नाम के पीछे छिप जाए। उन्होंने बताया कि आबकारी नीति में हुए भ्रष्टाचार ने आम आदमी पार्टी के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पूरी पोल खोलकर रख दी है। पहले आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री सतेंद्र जैन को भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण गिरफ़्तार किया गया और अब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का भ्रष्टाचार उजागर हो गया है।
जय प्रकाश ने बताया कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचारियों के पार्टी है जो दिल्ली की मासूम जनता को गुमराह करके उनके विकास कार्यों में ख़र्च होने वाले पैसे को अपनी जेबों में भरने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी द्वारा DTC बसों के रख रखाव के टेंडर में भी भ्रष्टाचार उजागर हुआ है जो यह दर्शाता है कि ये पार्टी शुरू से ही भ्रष्टाचार में लिप्त थी और दिल्ली की भोली भाली जनता को बेवक़ूफ़ बनाकर दिल्ली की सत्ता पर आसीन हो गई। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचारों के उजागर होने से दिल्ली की जनता काफ़ी आक्रोश में हैं और जगह जगह इनके मंत्रियों के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।