-15 मार्च को कुंभ राशि की यात्रा पूर्ण कर मीन राशि में गोचर करेंगे सूर्य
आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्ली
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों में से 6 राशि वाले जातकों के अच्छे दिन आने वाले हैं। ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी राशियों पर असर करता है। ग्रहों के गोचर से ही लोगों को शुभ-अशुभ परिणाम प्राप्त होते है। सूर्य देव का गोचर बेहद अहम माना गया है। 15 मार्च 2022 को सूर्य अपनी कुंभ राशि की यात्रा पूरी करके मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि सूर्य की मित्र राशि है। इस गोचर से छह राशियों के जातकों को जबरदस्त फायदा होगा। उन्हें मान-सम्मान और सफलता की प्राप्ति होगी। सूर्य को मान-सम्मान व प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। सूर्य के गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन 6 राशियां ऐसी हैं, जिन पर सूर्य देव की विशेष कृपा रहेगी और इनके ऊपर धनवर्षा होगी।
आप भी जानिये वह राशियों कौन सी हैंः-
मेषः सूर्य देव के इस गोचर से आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी की खरीद संबंधी कार्य के लिए समय अनुकूल रहेगा। युवाओं को उचित परिणाम मिलने से राहत मिलेगी। नजदीकी मित्रों से मुलाकात के अवसर बनेंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा।
यह भी पढ़ेंः SP के सहयोग के बावजूद UP में नहीं चला AAP का तिलस्म… आगे रही AIMIM… कांग्रेस खत्म!
वृषः आपकी राशि के सूर्य देव 11वें भाव में गोचर करेंगे। जिसे आमदनी का भाव कहा जाता है। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। आय के नए साधन बनेंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। यह समय किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए अच्छा है और इस दौरान आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। सूर्य के इस गोचर के प्रभाव से आपके नए व्यवसायिक संबंध बनेंगे, जिसका भविष्य में आपको लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ेंः कांग्रेस ने गंवाई एक और सरकार… पंजाब में सिद्धू बने गले की हड्डी या राहुल जिम्मेदार?
मिथुनः इस राशि के जातकों के लिए सूर्य उनके तीसरे भाव यानी प्रयास और शक्ति भाव के स्वामी हैं। साथ ही सूर्य का गोचर मिथुन राशि के दसवें यानी करियर भाव में होगा। इस दौरान आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी में परिवर्तन के योग भी बनेंगे। कार्यशैली में सुधार आ सकता है। बॉस आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं। मिथुन राशि के जातकों को नौकरी के नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते है। प्रमोशन होने की भी संभावना है। अधिकारी काम की तारीफ करेंगे। व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है। पुरानी समस्या का समाधान निकलेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
यह भी पढ़ेंः केंद्र के दखल से टले निगम चुनाव… एक होंगे तीनों नगर निगम… समय बढ़ाने की संभावना
कर्कः कर्क राशि वालों के लिए सूर्य दूसरे यानी धन भाव के स्वामी हैं। सूर्य का गोचर आपकी राशि के नौवें यानी भाग्य भाव में होगा। इसलिए इस अवधि में आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। सूर्य का गोचर आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। हर काम में सफलता मिलेगी। विवाह संबंधी प्रस्ताव आ सकता है। किसी निकट संबंधी द्वारा शुभ समाचार प्राप्त होगा। आपको अपनी योग्यता साबित करने का मौका मिलेगा। साहस में वृद्धि होगी।
यह भी पढ़ेंः निगम चुनाव नजदीक आते देख बीजेपी नेताओं में घमासान तेज
धनुः धनु राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन लाभकारी रहेगा। सूर्यदेव आपकी राशि के नौवें भाव यानी भाग्य और कर्म स्थान के स्वामी हैं। वहीं सूर्य का गोचर आपकी राशि के चौथे यानी माता, सुख व संपत्ति भाव में होगा। किसी नए शौक में दिलचस्पी बढ़ेगी। घरेलू सुख सुविधा की वस्तु खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थित मजबूत होगी। ऊर्जावान और जोशीले रहेंगे। समय पर कार्य होंगे। कारोबारियों को शानदार फायदा हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े काम करने वालों के लिए समय फायदेमंद रहेगा।
मकरः आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नया घर या गाड़ी खरीद सकते हैं। कुछ जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन लाभदायक नतीजे प्राप्त होंगे। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। धर्म-कर्म तथा आध्यात्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। अविवाहितों को मनपसंद पार्टनर मिलने की पूरी संभावना रहेगी।