इस सप्ताह गुरु व शुक्र की बदल रही चाल… छह राशियों को करेंगे मालामाल!

-इस सप्ताह बृहस्पिति कुंभ राशि में और शुक्र करेंगे मेष राशि में गोचर
-मेष, मिथुन, तुला और धनु राशियों के लिए विशेष विशेष है राशि परिवर्तन
               ज्योतिषी शिवम गोयल

अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह में प्रमुख दो ग्रह अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इनमें से देवताओं के गुरु और ग्रहों में सबसे प्रमुख बृहस्पति का महाराशि परिवर्तन 5 अप्रैल को मध्यरात्रि में 12 बजकर 25 मिनट (6 अ्रपैल) से होने जा रहा है। बृहस्पति अभी तक शनि के साथ मकर राशि में स्थित हैं। राशि परिवर्तन करके वह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। बृहस्पति एक राशि में एक वर्ष तक भ्रमण करते हैं, ये 14 अप्रैल 2022 तक कुंभ राशि में ही रहेंगे। हालांकि इस बीच वक्री होने के कारण कुछ माह के लिए पुनः मकर राशि में भी गोचर होगा। गुरू ग्रह का यह राशि परिवर्तन विशेष तौर पर मेष, मिथुन, सिंह, तुला, धनु, मकर और मीन राशियों के लिए ज्यादा शुभ फल दायक रहेगा। गुरू का यह गोचर वृष, कन्या और धनु राशियों के जातकों के लिए सामान्य साबित होगा।

यह भी पढ़ें- बीजेपी की मार… ग्रीन पार्क के आसपास के इलाकों में ज्यादा चुकाना होगा पार्किंग शुल्क

इसी तरह भौतिक सुख सुविधाएं प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह 10 अप्रैल शनिवार को अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। शुक्र मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे जहां वह 4 मई 2021 तक रहेंगे। इसके बाद शुक्र अपनी राशि वृषभ में आ जाएंगे। शुक्र का यह राशि परिवर्तन मुख्य तौर पर मेष, मिथुन, तुला, धनु और कुंभ राशियों के जातकों के लिए ज्यादा शुभकारी रहेगा। बता दें कि मेष, मिथुन, तुला और धनु राशियों के लिए दोनों ही ग्रहों का राशि परिवर्तन विशेष फलकारी रहने वाला है। इस सप्ताह चंद्रमा 5 और 6 अप्रैल को धनु राशि में, 7 अप्रैल 2021 से 9 अप्रेल 2021 तक मकर राशि में और 10 अप्रेल से 11 अप्रैल 2021 तक कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

यह भी पढ़ें- 25 अप्रैल को होंगे दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव… आचार संहिता लागू

5 अप्रैल से 11 अप्रैल 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल
मेषः सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी। ग्रहों की स्तिथि सामान्य रहने से ये सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। लेकिन इस सप्ताह आपको कुछ जगह थोड़ा संभालकर चलना होगा, जैसे कि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल वृष राशि में गोचर कर रहा है। इस समय आपका व्यापार अच्छा चलेगा। समाज में मान-सम्मान अधिक होगा। धीरे-धीरे आपका मानसिक कष्ट भी ख़त्म होना शुरू हो जाएगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय मशीनरी, लोहे, प्रिंटिंग और ऑनलाइन के कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। इस समय आपको थोड़ा ग़ुस्सा ज़्यादा आ सकता है। इसलिए आप अपने ग़ुस्से को नियंत्रण में रख के चले। नया काम शुरू करने का अवसर प्राप्त होगा। यारी दोस्ती में ज़्यादा समय व्यतीत ना करे कोई नुक़सान दे सकता है। रुके हुए काम बहुत तेज़ी से बना शुरू हो जाएगा। वाहन लेने के योग भी है। पार्टनरशिप वाले कामों में आपको सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। प्रॉपर्टी लेने के योग बन रहे है। रुके हुए काम धीरे-धीरे बनने के योग है। रुके हुए पैसे धीरे-धीरे आना शुरू होंगे। स्वास्थ्य आपका धीरे-धीरे और अच्छा हो जाएग़ा। ये सप्ताह नौकरी वालों के लिए एक यादगार रहने वाला है। इस समय उनकी प्रमोशन, सैलरी और नई नौकरी में रूकावटें आ रही है अब वो सब रूकावटें दूर हो जाऐग़ी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। मंगलवार, गुरुवार आपके लिए शुभ रहेगा। शुक्रवार को जितना हो सके बच कर चलें। मेष राशि में गुरु गोचर के समय कुंडली के 11वें भाव में प्रवेश करेंगे। यह गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ फलकारी होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नौकरीपेशा वाले लोगों को तरक्की मिल सकती है। आय में वृद्धि हो सकती है।
उपायः ग़रीबों को अन्न का दान करें।

यह भी पढ़ें- उत्तरी दिल्ली नगर निगमः कर्मचारियों का 2 माह का वेतन और पेंशन जारी

वृषः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय शुक्र मीन राशि सूर्य और बुध के साथ गोचर कर रहा होगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा चल रहा होगा साथ ही व्यापार से संबंधित जो भी परेशानी चल रही है वो इस समय में ख़त्म हो जाएग़ी। इस समय आपको मानसिक कास्ट रहेगा। इस समय जितना हो सके पॉज़िटिव हो कर चले। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी साथ में इस समय आपका कोई मोटा ख़र्चा या कही पर निवेश भी हो सकता है। सरकारी कामों में अच्छी सफलता मिलने के योग है। घर में ख़ुशी का वातावरण है। नया व्यापार शुरू करने की योजना बनाने में लगे रहेंगे। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। नया वाहन लेने के योग बन रहे हैं। निवेश कर सकते हैं। रुका हुआ पैसा आना शुरू हो जाएगा। नौकरी वालों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। इस समय आप काम में लगे रहे, किसी बात की चिंता ना करे। आपकी नौकरी पर कोई दिक़्क़त नहीं आएगी। शनिवार और गुरुवार को सावधानी से चलें, इस समय आपको चोट लग सकती है और बने बनाए काम बिगड़ सकते है। सोमवार और शुक्रवार आपके लिए काफ़ी अच्छे रहेंगे। कोई नया काम शुरू करना हो तो इस समय शुरू करें। लव लाइफ़ वालों के लिए समय अच्छा है। नौकरी वाले थोड़ा शांति से चलें।
उपायः दही का दान करें और पानी पिलाएं।

यह भी पढ़ें- नेशनल क्लब सहित 4 क्लबों से जमीन खाली कराने का रास्ता साफ… सदन की बैठक में प्रस्ताव पास

मिथुनः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय बुध मीन राशि में सूर्य के साथ गोचर कर रहा होगा। इसका ये अर्थ है कि इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस समय आप जितनी मेहनत करोगे आपको उतना फल मिलेगा। आपका व्यापार दिन पर दिन और अच्छा होता जाऐगा। आमदनी भी अच्छी होगी। सोशल मीडिया, सरकारी काम और लोहे से रिलेटेड कामो में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। नया व्यापार शुरू करने के अच्छे अवसर मिलेंगे। पुराने मसलों को कैसे ख़त्म किया जाए इसकी योजना बनाने में लगे रहोगे। व्यापार से सम्बंधित जो भी परेशानी चल रही है वो धीरे-धीरे अपने आप दूर हो जाऐंग़ी। रुके हुए काम भी बनेंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। ख़ासकर ये सप्ताह नौकरी वालों के लिए ज़्यादा अच्छा रहेगा। मंगलवार और बुधवार के दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे। लेकिन गुरूवार और शनिवार को जितना हो सके बच कर चलें। नौकरी वालों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। मिथुन राशि वालों के लिए बृहस्पति उनकी कुंडली के 7वें और 10वें भाव के स्वामी माने जाते हैं। यह गोचर के समय आपकी कुंडली के 9वें भाव में होंगे। इस गोचर के प्रभाव से आपका वैवाहिक जीवन सुखी होगा और प्रमोशन की संभावनाएं बढ़ेंगी। कार्यों में सफलता हासिल होगी।
उपायः गऊ माता को चारे का दान करें।

यह भी पढ़ें- दिल्लीः बीजेपी महिला मोर्चा नेता ने पार्टी की फजीहत कराई…सरेआम की गालीगलौज, सिविल डिफेंस कर्मियों के साथ की हाथापाई

कर्कः ये सप्ताह आपके लिए एक नयी ऊर्जा लेकर आएगा। इस समय आपका राशि स्वामी चंद्रमा दो दिन के लिए धनु राशि में गोचर करेगा, तीन दिन मकर राशि में और दो दिन के लिए कुंभ राशि में गोचर करेगा। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा। छोटी मोटी परेशानियों में घिरे रहोगे। आपका मन भी थोड़ा बहुत विचलित रहेगा। संतान सुख मिलेगा। नौकरी वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी, जेसे-जेसे सप्ताह के दिन निकलते रहेंगे, आपके दिन और अच्छे आना शुरू हो जाएगा। जिन लोग़ो की प्रमोशन रुकी हुई है, उनको इस सप्ताह प्रमोशन मिलेंगे के योग है। बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार के दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे। इस समय किया हुआ निवेश और कोई काम दोनों आपके लिए शुभफलदायक रहेगा। मंगलवार को जितना हो सके घर पर रहें और बच के रहें। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए भी अच्छा समय है।
उपायः मंदिर में मिसरी या दूध का धन करे।

यह भी पढ़ें- अब शादी में शामिल नहीं हो सकेंगे 200 से ज्यादा लोग… डीडीएमए ने तय की अतिथियों की संख्या

सिंहः ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय सूर्य और बुध मीन राशि में गोचर कर रहा होगा। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। इस समय छोटी मोटी परेशनियां जो भी चल रही है वो इस समय अपने आप दूर हो जाएगी। नया व्यापार शुरू करने के योग है। व्यापार से सम्बंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई बड़ी समस्या चल रही है तो उसका समाधान इस सप्ताह ज़रूर निकलेगा बस आप शांति से सोचें। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। पार्टनरशिप वाले क़ामो में सफलता मिलने के योग है। आमदनी भी होगी लेकिन मानसिक कष्ट, ग़ुस्सा बहुत होगा। नया वाहन लेने के योग है। रुकी हुई प्रॉपर्टी बिकने के भी योग है। इस समय आप जितना ग़ुस्से को शांत करके चलोगे उतना अच्छा रहेगा। क्योंकि आपका ग़ुस्सा आपके बहुत काम को बिगड़ सकता है। सरकारी और ज़मीन से संबंधित काम में अच्छी सफलता मिलने के योग है। निवेश के अच्छे योग है। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। आपको मंगलवार को बच कर चलना होगा। सोमवार और शनिवार आपके लिए शुभ है। सिंह राशि वालों के लिए गुरु कुंडली के 5वें और 8वें भाव के स्वामी होते हैं। गोचर के समय यह आपके 7वें भाव में प्रवेश करेंगे। जिससे आपकी लव लाइफ शानदार होगी और कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
उपायः ग़रीबों को चने का दान करें।

कन्याः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका राशि का स्वामी बुध मीन में सूर्य के साथ गोचर कर रहा है। अर्थात् इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा और साथ में नए व्यापार शुरू करने के बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे। आमदनी भी होगी लेकिन खर्चे ज़्यादा होंगे। बुध का तुला में मार्गी होने से आपके सारे दुश्मन ख़त्म हो जाएगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। पार्टनरशिप वाले कमो में अच्छी सालता मिलने के योग है। पार्टनर के साथ जो भी मनमुटाव चल रहा है वो समय अपने आप सारे मनमुटाव ख़त्म हो जाएगा। थोड़ा बहुत आपका मन विचलित रहेगा और ग़ुस्सा अधिक आऐगा। इस समय निवेश बिलकुल भी ना करें। सोमवार और शुक्रवार का दिन काफ़ी अच्छा है इस समय कोई ख़ुशी का समाचार आपको मिल सकता है। गुरुवार और शनिवार जितना हो सके शांत और बच कर चलें। नौकरी वालों को इस समय शांत होकर चलना होगा। आपकी नौकरी पर कोई आंच नहीं आ सकती है लेकिन आप इस समय जितना बच कर चलोगे उतना ही अच्छा होगा। जितना हो सके पॉज़िटिव सोचे और ख़ुश रहे।
उपायः गऊ माता को रोटी खिलाएं और साथ में गायत्री मंत्र का जाप करे।

तुलाः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र मीन राशि सूर्य और बुध के साथ गोचर कर रहा होगा। साथ ही शुभ ग्रहों की अच्छी दृष्टि आपकी राशि पर होगी। आपका व्यापार अच्छा होगा दिन प्रति दिन आपका व्यापार और बढ़ता रहेगा। इस समय आपकी जो भी परेशनियां चल रही थी वो इस समय दूर हो जाएंग़ी। नया व्यापार शुरू करने के लिए अवसर मिलेगा। सरकारी और प्रोफ़ेशनल कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। निवेश के अच्छे योग हैं। इस समय कोई ख़ुशख़बरी मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य का थोड़ा बहुत ध्यान रख कर चलो। ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नौकरी वालों को बड़े ही शांति और सोच विचार करके चलना होगा। इस समय आपको बहुत महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते है। आपकी नौकरी पर कोई आंच नहीं आऐग़ी। आपको मंगलवार को जितना हो सके बच कर चलें। शुक्रवार आपके लिए अति उत्तम होगा। लव लाइफ़ वालों के लिए समय अच्छा है। तुला राशि वालों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन शुभ फल लेकर आएगा। यह आपकी कुंडली के तीसरे और सातवें भाव के स्वामी माने जाते हैं। यह गोचर के वक्त आपके 5वें भाव में प्रवेश करेंगे। जिसके प्रभाव से अध्ययन या शिक्षण के कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता हासिल होगी। वैवाहिक जीवन सुखी होगी। विवाह योग्य जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
उपायः ग़रीबों को मीठे पानी का दान करें।

वृश्चिकः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। मंगल का वृष राशि में गोचर करना आपके लिए बड़ा ही शुभ साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आप बहुत ख़ुश होगे। इस समय आपका स्वास्थ्य धीरे-धीरे सही होना शुरू हो जाएगा। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहना शुरू हो जाऐगा। लेकिन थोड़ा बहुत मानसिक कष्ट रहा सकता है। कोई पुराने मसले या पुरानी बीमारी चल रही है तो इस सप्ताह सब ख़त्म होने के योग है। आपका व्यापार तो अच्छा रहेगा लेकिन व्यापार में थोड़ा बहुत परेशनियां रहेंगी जिस कारण आपको ग़ुस्सा ज़्यादा आएगा। इसलिए अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। इस समय कोई नया वाहन लेने के योग है। पार्टनरशिप में व्यापार शुरू करने के अच्छे योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग है। किसी ने कोई प्रॉपर्टी लेनी या बेचनी है तो इस समय आप कुछ भी कर सकते हो। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है आप लोगों को थोड़ा संभाल कर चलना होगा। मंगलवार को बच कर चलें। शुक्रवार आपके लिए अति उत्तम रहने वाला है।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनुः ये सप्ताह आपके लिए ख़ुशहाली ले कर आ रहा है। इस समय गुरु मकर से निकल कर कुंभ राशि में गोचर कर रहा है। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा है। समाज में आपका मान-सम्मान और अधिक होगा। सरकारी कामों में अच्छी सफलता मिलने के योग है। पति पत्नी के बीच जो भी मनमुटाव चल रहे हैं वो इस समय अपने आप दूर हो जाएंगे। व्यापार से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई केस आपके ऊपर चल रहा है तो इस समय वो आपके हक़ में होगा। जो भी छोटी मोटी परेशनियां चल रही हैं वो दूर होने वाली हैं। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पार्टनरशिप में नया व्यापार शुरू होने के योग हैं। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन आपका मन बहुत विचलित रहेगा। रुके हुए काम भी बनना शुरू हो जाएंगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। निवेश के अच्छे योग हैं। नए वाहन लेने के योग हैं। किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो इस समय दूर हो जाऐगा। नयी योजना बनाने में व्यस्त रहोगे। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। शनिवार को बच कर चलें। गुरुवार और शुक्रवार आपके लिए अच्छे रहेगा। धनु राशि वालों के स्वामी गुरु माने जाते हैं। ऐसे में गुरु का राशि परिवर्तन धनु राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। गुरु आपकी कुंडली के तीसरे भाव में गोचर करेंगे। जिसके प्रभाव से आपका आत्म विश्वास बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और आप तीर्थ यात्रा के बारे में सोच सकते हैं।
उपायः मंदिर में हल्दी का दान करें।
मकरः ये सप्ताह आपके लिए ख़ुशहाली लेकर आएगा। इस समय शनि आपकी राशि में गोचर कर रहे होगे। और साथ में शुभ ग्रहों नज़र आपकी राशि पर होगी। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा। दिन प्रति दिन आपका व्यापार और बढ़ता रहेगा। नया व्यापार शुरू होने के योग हैं, और साथ में नए व्यापार शुरू करने के आपको बहुत सारे अवसर भी मिलेगा। कुछ मुश्किलें चल रही होगी उस मुश्किलों से कैसे निकला जाऐ इसका इलाज आपको मिल जाऐगा। साथ में सरकारी कामों में भी सफलता मिलने के पूरे योग हैं। इस समय आपका स्वास्थ्य एक दम ठीक रहेगा। लेकिन मन थोड़ा विचलित रहेगा। इस समय आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त करने के बड़े नज़दीक होंगे। इस समय किया हुआ निवेश आपको शुभफलदायक रहेगा। सोमवार को जितना हो सके शांति से चले इस समय कोई भी की हुई लापरवाही आपको बहुत बड़ा नुक़सान कर सकती है। मंगलवार, शुक्रवार आपके लिए उत्तम दिन है। नौकरी वालों के लिए ये समय बहुत अच्छा है। जो चाहते है इस समय सब पूरे होने के योग है आप अपना प्रयास जारी रखे और काम करते रहे।
उपायः शनिवार को काले तिल का दान करे।
कुंभः सप्ताह की शुरुआत बड़े ही मज़ेदार रहेगी। इस समय शनि मकर राशि में गोचर कर रहा होगा और साथ में आपकी राशि में गुरु का गोचर होना बहुत शुभ रहेगा। शुभ ग्रहों की नज़र आपकी राशि पर रहेगी। इसका अर्थ ये है कि इस समय आपको अपने स्वास्थ्य के चलते जो भी दिक़्क़तें आ रही है वो सब दिक़्क़तें इस सप्ताह अपने आप दूर हो जाएगी। साथ ही अगर कोई पुरानी बीमारी चल रही है तो इस समय वो बीमारी के भी ख़त्म होने के योग है। इस सप्ताह आपको आलस रहेगा और मानसिक कास्ट धीरे-धीरे कम होने लगेगा। लेकिन एक बात ज़रूर ध्यान रखे अगर आलस को आपने अपने ऊपर हावी होने दिया तो आपका स्वस्थ और ख़राब हो जाएगा, इसलिए आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दे। जितना हो सके पॉज़िटिव रहे। आपका व्यापार अच्छा रहेगा। शेयर बाज़ार में निवेश करने का अच्छा समय है। साथ ही ये समय अनाज वाले व्यापारियों के लिए ज़्यादा अच्छा है। इस समय किया हुआ निवेश आपके लिए बहुत शुभ रहेगा इसलिए सोच विचार कर निवेश ज़रूर करे। इस समय आपकी आमदनी अच्छी रहेगी और ख़र्चा ज़्यादा होगा। और साथ ही आपको नए व्यापार शुरू करने के बहुत से अवसर मिलेंगे, इस समय आप अपने पुराने व्यापार में निवेश करके उसको और आगे बड़ा सकते हो सकते हो, ये आपके लिए शुभ साबित होगा। लॉटरी लगने के योग बन रहे है। इस समय आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। नए काम करने के अवसर बहुत मिलेंगे। नया व्यापार शुरू करने होने के योग है। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाऐगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। रुके हुए पैसा वापिस आने के योग है। पार्टनरशिप वाले काम में थोड़ी बहुत पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है। रुके हुए सरकारी काम भी इस समय पूरे होगे बस अपने ग़ुस्से में नियंत्रण रख कर बात करनी होगी। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।जिन लोग़ो की नौकरी फ़ाइनल नहीं हुई है वो इस समय फ़ाइनल हो जाएग़ी। रुकी हुई सैलरी भी इस समय आपको मिल जाएग़ी। गुरुवार को जितना हो सके बच कर चले। सोमवार और शनिवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेगा।
उपायः शनिवार को काले तिल का दान करें।
मीनः ये सप्ताह आपके लिए ख़ुशहाली लेकर आएगा। इस समय आपकी राशि में सूर्य और बुध गोचर कर रहा होगा और आपका राशि स्वामी गुरु कुंभ में गोचर कर रहे होगा। साथ में शुभ ग्रहों की दृष्टि होने से आपका ये समय बहुत अच्छा रहेगा। ये आपके स्वास्थ्य को और अच्छा करेगा लेकिन स्किन से संबंधित परेशानी हो सकती है। व्यापार भी अच्छा होगा लेकिन ख़र्चा ज़्यादा होगा। आपका जो मन थोड़ा बहुत विचलित रहता था अब वो ठीक हो जाएगा। जितना हो सके अपने आप को पॉज़िटिव रखे। दोस्ती यारी में अच्छा समय व्यतीत होगा। व्यापार से संबंधित कोई नया अवसर आपको मिलने वाला है। साथ ही नया व्यापार शुरू होने के योग भी हैं। रुका हुए पैसा आना शुरू हो जाऐगा। साथ ही जो ज़रूरी काम आपके बहुत पहले से रुके हुए है वो काम आपके इस समय पूरे होने के योग है। निवेश के लिए उत्तम समय है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। समाज में मान सम्मान और अधिक होगा। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है लेकिन थोड़ा ग़ुस्से को शांत रख के चलना होगा क्योंकि आपका ज़्यादा ग़ुस्सा आपकी नौकरी पर हानि कर सकता है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। गुरुवार को बच कर चलें और बुधवार और शनिवार आपके लिए अति उत्तम रहेगा। मीन राशि वालों के स्वामी भी गुरु कहलाते हैं। यह आपकी कुंडली के पहले और दसवें भाव के स्वामी होते हैं। यह गोचर के समय आपकी कुंडली के 12 वें भाव में प्रवेश करेंगे। जिसके प्रभाव से आप काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रह सकते हैं। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि होगी।
उपायः- ग़रीबों को हल्दी का दान करें।
-ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8
www.astrosatyashivamindia.com