शुक्रवार को होगी दिल्ली-एनसीआर में बारिश!

-दो दिन तक रहेगा ठंडा मौसम

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
आने वाले दो दिन तक राजधानी के लोगों को आंधी व बौछारों के साथ ओलों का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय अगले दो दिनों तक मौसम के करवट लेने की संभावना है। लेकिन इसके बावजूद दोपहर और सुबह की गर्मी से लोगों को कोई राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार दोनों दिन शाम के समय मौसम में तेजी से बदलाव होंगा।

यह भी पढ़ें- जानें, किन 5 राशियों को विशिष्ट फलदायी होगा बुध का कुंभ राशि में गोचर?

राजधानी में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद बौछारें भी पड़ेंगी। 12 मार्च को ओले गिरने की संभावना भी बनी हुई है। बता दें कि बीते मंगलवार की रात को भी अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला था। लेकिन बुधवार को गर्मी और धूप फिर से लोगों को बेहाल करती रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 18.2 डिग्री रहा जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है।

यह भी पढ़ें- BJP नेतृत्व पर सवालिया निशान… क्या खाली करा सकेंगे नेशनल क्लब सहित चार क्लबों की सरकारी जमीन?

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार को आंशिक तौर पर बादल देखने को मिलेंगे। शाम व रात के समय हल्की आंधी आएगी। इस दौरान हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। इसके बाद हल्की बारिश भी हो सकती है। दूसरी ओर शुक्रवार को आंधी और बारिश के साथ रात के समय ओले भी गिरने की संभावना है। इसके बावजूद अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास बना रहेगा।