ग्रहों के राजकुमार और भोग-विलास के देवता का होगा मिलन… इन राशियों के आने वाले हैं अच्छे दिन

-सूर्य देव कुंभ राशि में और बुध देव करेंगे मीन राशि में प्रवेश

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्लीः 01 मार्च।
भौतिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, सौंदर्य, प्रतिभा, रोमांस और काम-वासना के कारक ग्रह शुक्र देव और बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, मित्रता और चतुरता के कारक ग्रह बुध देव अपना-अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। वह 7 मार्च को अपनी कुंभ राशि की यात्रा पूर्ण करके मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। दूसरी ओर वैवाहिक सुख के दाता शुक्र देव 7 मार्च को ही अपनी अपनी मकर राशि की यात्रा पूर्ण करने के बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।
आप भी जानिये कि दोनों ग्रहों की इस चाल से कौनसी राशियों के जातकों के बदलेंगे हाल?
मिथुन
(GEMINI): बुध और शुक्र के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आकस्मिक धनलाभ होगा। जीवन सथी के समय अच्छा व्यतीत होगा। नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। सभी तरह के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह (LEO): बुध एवं शुक्र के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को धन लाभ होगा और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय बहुत अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
कन्या (VIRGO): बुध एवं शुक्र के राशि परिवर्तन से गोचरकाल बेहद अच्छा व्यतीत होगा। यह समय वरदान से कम नहीं है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बहुत शुभ समय है। धार्मिक एवं अध्यात्मिक कार्यों में हिस्सेदारी का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा।
तुला (LIBRA): बुध एवं शुक्र के राशि परिवर्तन के चलते तुला राशि वालों के लिए गोचरकाल के दौरान शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। व्यापार एवं नौकरी में उन्नति के योग बन रहे हैं। कोई भी नया कार्य शुरू करने के लिए अच्छा समय है। धन लाभ होगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है।
धनु (SAGITTARIUS) बुध एवं शुक्र के राशि परिवर्तन से धनु राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ फलदायक रहेगा। मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)