ग्रहों के राजा सूर्य का मिथुन राशि में गोचर… जानें आपके लिए आया है क्या लेकर?

-5 राशि वाले जातकों के जीवन में होगी खुशियों की शुरूआत

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्ली
ग्रहों के राजा सूर्य मंगलवार 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। यह राशि परिवर्तन मंगलवार को प्रातः 5 बजकर 49 मिनट पर हुआ है। मिथुन राशि में सूर्य देव 16 जुलाई 2021 की शाम 4 बजकर 41 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। सौरमंडल के सभी ग्रह सूर्य के चक्कर लगाते हैं। सूर्य आत्म के कारक हैं और जन्म कुंडली में शुभ अवस्था में होने पर व्यक्ति को मान सम्मान, उच्च पद प्राप्त होता है। सूर्य शुभ होने की स्थिति में व्यक्ति के आत्मविश्वास में भी वृद्धि करते हैं। ऐसे लोगों की जीवनशैली राजाअोंं की तरह होती है। सूर्य ग्रहण के बाद सूर्य का राशि परिवर्तन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूर्य र्ग्रहण के 5 दिन बाद ही सूर्य का यह राशि परिवर्तन हुआ हैं।

यह भी पढ़ेंः- चिराग तले अंधेराः सियासी मौसम वैज्ञानिक के बेटे को भारी पड़े एकतरफा फैसले… जानें पूरा घटनाक्रम

मिथुन राशि में पहुंचकर सूर्य यहां पहले से मौजूद शुक्र के साथ युति करेंगे। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को सूर्य के मिथुन राशि में गोचर से पांच राशियों के जातकों के लिए विशेष लाभ होगा। इन राशियों में वृष, मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ शामिल हैं। सूर्य का गोचर मिथुन राशि में हुआ है इसलिए इस राशि के जातकों को ज्यादा सतर्क रहने की भी जरूरत है। क्योंकि सूर्य जब मिथुन राशि में प्रवेश करते हैं तो व्यक्ति को स्वच्छता के नियमों का कठोरता से पालन करना चाहिए। क्योंकि इस दौरान संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इस गोचर काल में व्यक्ति को अनुशासित जीवन शैली को अपनाना चाहिए और खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आप भी जानिए कि सूर्य के इस राशि परिवर्तन का आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा-
मेषः सूर्य का गोचर आपके तीसरे भाव में हुआ है। इस दौरान आपका मन भटक सकता है। सूर्य गोचर के दौरान किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। बुद्धि से धन लाभ होगा। यात्रा से भी धन लाभ होगा। भाग्य भी साथ देगा।
वृषभः सूर्य का गोचर आपके चौथे भाव में हुआ है। घर परिवार से सुख-साधन मिलेगा। इस दौरान आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। नौकरी में प्रमोशन होने के आसार हैं। किसी प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
मिथुनः इस राशि में ही सूर्य का गोचर हुआ है। सूर्य गोचर से आपका साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस दौरान आपको आंख संबंधी विकार हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। हालांकि सूर्य गोचर से धन लाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आप जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। इसका फल नौकरी पेशा लोगों को लंबे समय बाद मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा।
कर्कः सूर्य देव का आपके 12वें भाव में गोचर हुआ है। इस दौरान आपका आत्मविश्वास कम हो सकता है। परिवार के लोगों से विवाद हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
सिंहः सिंह राशि में एकादश भाव में सूर्य गोचर हुआ है। इस दौरान आपका कोई बड़ा काम हो सकता है। धन लाभ के भी प्रबल योग बनेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा से लाभ होगा। इस दौरान मार्केटिंग, सेल्स व लेखनी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बेहद लाभ होगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन सुख होगा।
कन्याः कन्या राशि में सूर्य का दशम भाव में गोचर हुआ है। कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा में खर्च हो सकता है। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिल सकता है। कन्या राशि के जातकों को करियर में जबरदस्त लाभ होगा। नौकरी के नए-नए अवसर मिल सकते हैं। कोई नई योजना के साथ व्यापार करेंगे।
तुलाः तुला राशि में सूर्य का गोचर राजयोग बनाएगा। धन आगमन के योग बनेंगे। आपके बिगड़े हुए काम पूरे होंगे। वाद-विवाद से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। आपके लिए यह गोचर लाभकारी रहेगा।
वृश्चिकः सूर्य का गोचर आपका साहस और हिम्मत बढ़ाएगा। सूर्य गोचर के दौरान आपके कार्यक्षेत्र में दिक्कतें आ सकती हैं। धन आगमन रूक सकता है। जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है।
धनुः सूर्य का गोचर धनु राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको प्रमोशन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में लाभ हो सकता है। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।
मकरः सूर्य देव का इस राशि के 6वें भाव में गोचर हुआ है। इस दौरान आपको अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत का फल मिलेगा। शिक्षा में अवरोध आ सकते हैं। संतान की सेहत का ध्यान रखें।
कुंभः सूर्य का गोचर आपके पंचम भाव में हुआ है। बुद्धि के बल पर किए गए कामों में लाभ होगा। किसी के प्रति झुकाव हो सकता है। भाग्य आपका साथ देगा। वाहन या भूमि सुख भी मिल सकता है। कारोबार या करियर में तरक्की मिलने के योग है। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन भी मिल सकता है। परिवारिक माहौल ठीक रहेगा। स्वास्थ्य समस्या संबंधी समस्याएं दूर होंगी।
मीनः सूर्य गोचर के दौरान किसी भी तरह की प्रॉपर्टी न खरीदें। मानसिक तनाव हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। यह महीना आपके परिवार के वातावरण को प्रभावित करेगा।

नोटः इस आलेख में वर्णित जानकारी को लेकर शतप्रतिशत सत्य होने का दावा नहीं है। यह सूचना केवल सामान्य गणना पर आधारित है। प्रत्येक व्यक्ति की कुंडली के अनुसार फलादेश अलग हो सकता है। अतः किसी तरह का निर्णय लेने से पूर्व अपने विश्वसनीय ज्योतिष विशेषज्ञ से सलाह लेने का कष्ट करें।