तीनों महापौर ने संभाला कार्यभार

-उत्तरी दिल्ली में जय प्रकाश, पूर्वी दिल्ली में निर्मल जैन और दक्षिणी दिल्ली में अनामिका के सिर ताज

टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
बुधवार को उत्तरी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के महापौरों ने कार्यभार संभाल लिया। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के चुनाव में सर्वसम्मति से भाजपा के जय प्रकाश को उत्तरी दिल्ली का महापौर और भाजपा की ही ऋतु गोयल को उप-महापौर निर्वाचित किया गया। जय प्रकाश वार्ड संख्या 80-एन (सदर बाजार) और ऋतु गोयल वार्ड संख्या 60-एन (रोहिणी-1) से पार्षद हैं।

यह भी पढ़ेंः- BJP की मास्क पॉलिटिक्स से सिख नेताओं में नाराजगी

महापौर और उपमहापौर के चुनाव के बाद, स्थायी समिति के तीन सदस्यों के लिए हुई चुनाव प्रक्रिया में योगेश वर्मा (भाजपा), छैल बिहारी गोस्वामी (बीजेपी) और अजय कुमार (आप) ने जीत हासिल की। वहीं सबसे कम वोट मिलने के कारण मुकेश गोयल (कांग्रेस) की हार हुई।

यह भी पढ़ेंः- SOUTH DMC: साहब मेहरबान…सीएफडब्लू से लिया जा रहा ड्राईवर का काम

इस मौके पर महापौर जय प्रकाश ने कहा कि दिल्ली को कोरोना से बचाना, सफाई, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता होंगी। साथ ही, निगम को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा और जारी योजनाओं पर तेजी से पूरा करने पर बल दिया जाएगा। इसके साथ ही निगम के सभी कर्मचारियों को समय से वेतन मिले इस दिशा में कार्य किए जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः- एसडीएमसीः खबर का असरः 6 पार्किंग के ठेके रद्द, दोबारा शुरू हुई ई-टेंडर प्रक्रिया

उन्होंने उपस्थित सभी निगम पार्षदों, अधिकारियों व कर्मचारियों को कोरोना के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की शपथ दिलाई। उप-महापौर के पद पर निर्वाचित हुई ऋतु गोयल ने कहा कि वह महापौर का सहयोग करेंगीं और टीम भावना से सभी के साथ मिलकर निगम के हित में काम करेंगीं। उपरोक्त के अतिरिक्त उत्तरी दिल्ली नगर निगम की बैठक में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में सदस्य के लिए योगेश वर्मा को निर्वाचित किया गया।
पूर्वी दिल्ली में निर्मल जैन

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के उद्योग सदन स्थित मुख्यालय में आयोजित विशेष बैठक में निर्मल जैन (वार्ड संख्या-31, शाहदरा) महापौर के पद पर और हरि प्रकाश बहादुर (वार्ड संख्या- 54, सबोली) उप-महापौर के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके अलावा भाजपा से सत्य पाल सिह (वार्ड 61 करावल नगर ); दीपक मल्होत्रा (वार्ड 23 घोंडली); प्रवेश शर्मा (वार्ड 37, राम नगर) एवं आम आदमी पार्टी से गीता रावत (वार्ड 10, विनोद नगर) स्थायी समिति के सदस्यों के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए।
इस मौके पर नवनिर्वाचित महापौर, निर्मल जैन ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा से महापौर के पद से जुड़े दायित्वों का निर्वहन करेंगे। श्री जैन ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम को अर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाना एवं स्वच्छता, शिक्षा, बेहतर जन-स्वास्थ्य मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वह भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के सिद्धांतों को मानने वाले हैं। श्री जैन ने सदन में स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता ‘कदम मिलाकर चलना होगा’ को भी उद्धृत किया और सभी के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
महापौर ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम का प्राथमिक दायित्व क्षेत्र को साफ-स्वच्छ रखना है। इसी दिशा में कार्य करते हुए निगम को साफ-स्वच्छ रखने के लिए और बेहतर कार्य किए जायेंगे। श्री जैन ने कहा कि निगम द्वारा प्रदत नागरिक सुविधाएं निगम क्षेत्र के सभी नागरिकों को सरलता से उपलब्ध हो सके, इसके लिए वे निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस मौके पर नवनिर्वाचित उप-महापौर हरिप्रकाश बहादुर ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे पूरी कर्तव्यनिष्ठा से निगम के हित में सभी के साथ मिलकर उन्नति की दिशा में कार्य करेंगे। इस अवसर पर निगमायुक्त, डॉ. दिलराज कौर ने सभी नवनिर्वाचित निगम पदाधिकारियों को बधाई दी और आश्वस्त किया कि सभी अधिकारी और पदाधिकारी साथ मिलकर निगम की उन्नति के लिए कार्य करेंगे।
दक्षिणी दिल्ली में अनामिका

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की सदन की बैठक में बुधवार को हरी नगर वार्ड से भाजपा पार्षद अनामिका को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। उपमहापौर पद के लिए चितरंजन पार्क वार्ड से भाजपा पार्षद सुभाष भड़ाना सर्वसम्मति से चुने गए। पदभार संभालने के बाद महापौर अनामिका ने कहा कि दक्षिणी निगम को वित्तीय चुनौतियों को सामना करना पड़ रहा है, हमें इस स्थिति से निपटने के लिए बेहतर कार्य योजना बनानी होगी और राजस्व प्राप्ति के विभिन्न विकल्पों और स्रोत्रों पर ध्यान केंद्रित करना होगा।
अनामिका ने कहा कि दक्षिणी निगम को आत्मनिर्भर बनाना होगा और हमें दिल्ली सरकार पर विŸाय सहायता के लिए आश्रित होने की बजाय निगम को स्वावलंबी बनाने की आवश्यकता है। नर्वनिर्वाचित महापौर ने कहा कि इस वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई में किये जा रहे बचाव व उपाय कार्यों और महत्वर्पूण योजनाओं पर विशेष बल दिया जायेगा। उन्होंनें कहा कि मेरा यह भी प्रयास रहेगा कि निगम इलाकों में नागरिकों को बेहतर और आधुनिक सेवाएं प्रदान की जाए।
स्थाई समिति के खाली तीन सदस्यों के स्थान पर नए सदस्य चुनने के लिए 5 पार्षदों ने नामांकन पत्र भरे थे। कांग्रेस के सुरेश कुमार और भारतीय जनता पार्टी के मुकेश सूर्यान द्वारा नाम वापस लिए जाने के पश््चात भाजपा के राजदत्त गहलोत और तुलसी जोशी तथा आम आदमी पार्टी के जितेंद्र कुमार स्थाई समिति के सदस्य चुने गए।