-मंगलवार 2 नवंबर को बुध ने किया तुला राशि में गोचर
आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्ली
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध ग्रह ने मंगलवार 2 नवंबर को तुला राशि में गोचर कर लिया है। बुध को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। सूर्य और शुक्र को बुध का मित्र माना जाता है, जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शुत्र ग्रह कहे जाते हैं।
यह भी पढ़ेंः NORTH DMC: 1131 रेस्टोरेंट लेकिन एक के पास ही है स्थायी लाइसेंस
ग्रहों के राजा सूर्य और ग्रहों के सेनापति मंगल पहले से ही तुला राशि में विराजमान हैं, अब ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध भी तुला राशि में पहुंच गये हैं। दीपावली के पश्चात चंद्रमा भी तुला राशि में ही दो दिन गोचर करेगा। ऐसे में बुध के दो शत्रु ग्रह तुला राशि में सूर्य के साथ गोचर करेंगे। ग्रहों की यह स्थिति कई राशियों के जातकों के लिए शुभ फलदायक रहेगी, लेकिन कुछ लोगों को संभल कर भी चलना होगा।
आप भी जानेंः ग्रहों का यह संयोग आपके लिए क्या लेकर आया है?
मेषः मेष राशि के जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। धन-लाभ होगा। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
यह भी पढ़ेंः गुरूवार को है दिवाली… जानिए तारीख, मुहूर्त और पूजन विधि
वृषः वृष राशि के जातकों को मिले-जुले फल की प्राप्ति होगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। छात्रों के लिए ये समय शुभ रह सकता है।
यह भी पढ़ेंः इस दिवाली बन रहा राजा, राजकुमार और सेनापति का एक ही राशि में योग
मिथुनः मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय सामान्य रहने वाला है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलेगी। दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेमी के साथ समय व्यतीत करें। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
यह भी पढ़ेंः शुक्र का धनु राशि में प्रवेश… 30 अक्टूबर से बदल जाएगा इन राशियों का भाग्य
कर्क: कर्क राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धन-लाभ होगा। मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।
सिंहः सिंह राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ कहा जा सकता है। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय बेहद शुभ रहने वाला है।
कन्याः कन्या राशि के जातकों को इस समय सावधान रहने की आवश्यकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। इस समय लेन-देन न करें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। नौकरी और व्यापार में लाभ हो सकता है।
तुलाः तुला राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन शुभ नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में हर किसी पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
वृश्चिकः वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। कार्यक्षेत्र में सब आपकी तारीफ करेंगे। लेन- देन और निवेश करने के लिए समय शुभ है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नया कार्य करने के लिए समय शुभ है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
धनुः धनु राशि के जातकों को धन- लाभ हो सकता है। लेन- देन और निवेश से फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। नया वाहन या मकान ले सकते हैं। कार्यों में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं।
मकरः मकर राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ कहा जा सकता है। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। इस दौरान निवेश करने से लाभ होगा।
कुंभः बुध के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। धन- हानि हो सकती है। किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है। वाद- विवाद से दूर रहें। दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मीनः मकर राशि के जातक विशेष सावधानी बरतें। लेन-देन न करें। आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। नए कार्य की शुरुआत न करें। धन का खर्च सोच-समझकर ही करें।