वृश्चिक राशि में ग्रहों के राजा… तुला व धनु के साथ इन राशि वाले रहें सावधान!

-16 नवंबर को सूर्य ने किया राशि परिवर्तन

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्ली
नव ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य मंगलवार 16 नवंबर को अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। सूर्य ने मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर वृश्चिक राशि में गोचर किया है। सूर्य इस राशि में 30 दिन तक रहेंगे। इसके बाद 16 दिसंबर की सुबह 3 बजकर 28 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य की स्थिति बदलने से कई राशि वालों को धन लाभ होने के आसार बनेंगे तो कुछ राशि वालों को आर्थिक मामलों को बेहद समझदारी से हर काम करना होगा।

यह भी पढ़ेंः पीने वालों को होगी मुश्किल… दिल्ली में 17 नवंबर से नहीं खुलेंगी नई शराब की दुकानें!

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को राजनीति, आत्मा और पिता का कारक माना जाता है। सूर्य को तरक्की, मान-सम्मान के साथ अपमान का भी कारक माना जाता है। मेष राशि में सूर्य उच्च और तुला राशि में नीच के होते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन से गोचर काल कुछ राशियों के लिए सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ राशि वालों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
इन राशियों को शुभ रहेगा सूर्य के वृश्चिक राशि का गोचरकाल
सूर्य इस समय में वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने पर मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि के लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान मान-सम्मान बढ़ने के साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। किसी नए काम की शुरुआत के लिए सूर्य का यह गोचर काल अति उत्तम रहेगा।
गोचरकाल में सावधान रहें इन राशियों के लोग
सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर काल के दौरान मेष, वृषभ, तुला और धनु राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान सेहत से संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। बेवजह खर्च बढ़ेंगे। ज्यादा प्रयास करने पर कार्यों में कम सफलता हासिल होगी। सूर्य के इस गोचर काल में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।