-शुक्र ने 8 अगस्त को कर्क राशि में किया गोचर
अगस्त माह के दूसरे सप्ताह में चंद्रमा, शुक्र और मंगल की स्तिथि बदल रही है। मंगल 10 अगस्त को मेष राशि से निकल कर 11 अगस्त को वृष राशि में गोचर करेंगे। शुक्र 7 अगस्त को मिथुन राशि से निकल कर 8 अगस्त को कर्क राशि में गोचर करेंगे। चंद्रमा 8 से 9 अगस्त 2022 तक धनु राशि में, 10 से 12 अगस्त 2022 तक मकर राशि में और 13 से 14 अगस्त 2022 तक कुम्भ राशि में गोचर करेगा।
8 अगस्त 2022 से 14 अगस्त-2022 तक का साप्ताहिक राशिफल
मेषः– सप्ताह की शुरुआत में आपकी सामाजिक गतिविधियां अपने उच्च स्तर पर रहेंगी। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल आपकी ही राशि मेष में गोचर कर रहा होगा लेकिन 11 अगस्त से मंगल मेष से निकल कर वृष राशि में गोचर करेगा। इससे आपको अपने सामाजिक जीवन से मान्यता प्राप्त होगी। व्यावसायिक / कार्यक्षेत्र और सामाजिक जीवन में अपने उल्लेखनीय प्रयासों के लिए आपके दोस्त और रिश्तेदार सराहना करेंगे। मित्रों और रिश्तेदारों से अच्छे संबंध आपकी सफलता में सहयोगी बनेंगे। इसके अलावा सामाजिक कायों में सम्मिलित होने से भी आपके संबंध बेहतर होंगे। सप्ताह मध्य की अवधि आपके पारिवारिक प्रसन्नता के अनुकूल है। लेकिन किसी से वाद-विवाद या अन्य कुछ होने के कारण आपकी मानसिक शांति भंग होने की संभावना बन रही है। सप्ताह के शेष भाग में आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। आपकी सलाह आपके मित्रों के काम आयेगी। शिक्षा प्राप्ति, स्वास्थ्य और संतान सुख के लिए यह एक अच्छा समय है। इसके अतिरिक्त सट्टा गतिविधियों, मनोरंजन और भावनात्मक संबंधों के लिए भी यह समय उतना ही फायदेमंद रहेगा।
शुभ दिनः- मंगलवार और शुक्रवार
शुभ तिथिः- 09 व 12
उपायः- ग़रीबों को अन का दान करे ।
वृषः– सप्ताह की शुरुआत में आपकी समृद्धि, परिवार में एकता और अखंडता के संकेत मिल रहे हैं। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र कर्क राशि में सूर्य के साथ गोचर कर रहा है। परिवार के सभी सदस्य आपसी रिश्तों को मजबूत करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। परिवार में शुभ समारोह संपन्न होने की संभावना रहेगी। सप्ताह के मध्य में आप सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे और परिवार के सदस्यों का उत्साहजनक रवैया आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। आपको अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और भाई -बहन से बहुत स्नेह प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य और आत्मविश्वास सप्ताह भर बरकरार रहेगा। हालांकि इस समय आपकी प्रगति का मार्ग बाधित नहीं हो रहा परन्तु सप्ताहांत में आपको मामूली मानसिक तनाव हो सकता है। आपको अपने माता-पिता की विशेष देखभाल करनी होगी।
शुभ दिनः- मंगलवार और शुक्रवार
शुभ तिथिः- 09 व 12
उपायः- ग़रीबों को मीठी लस्सी या पन्नी पिलाएँ।
मिथुनः– सप्ताह के शुरुआत की स्थिति प्रसन्नता और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत दर्शा रही है। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी बुध सिंह राशि में गोचर कर रहा है और शुभ ग्रहों की नज़र आपकी राशि पर बनी रहेगी। आपकी कार्यकुशलता और कौशल में सुधार होगा। आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य सप्ताह भर में ठीक रहेगा। आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिसका आप आनंद लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कायों की सराहना होगी। सप्ताह के मध्य में आपको परिवार के सदस्यों के सहयोग से अधिक वित्तीय लाभ प्राप्त होंगे। परिवार में प्रसन्नता, खुशी और आपसी सौहार्द का वातावरण रहेगा। घरेलू सुखों में वृद्धि होगी और आपको माता का अतिरिक्त स्नेह, सहयोग और सलाह प्राप्त होने से पारिवारिक मामलों के लिए उत्तम रहेगा। संपत्ति/वाहन आदि विषयों के लिए स्थिति सुखद रहेगी। इस सप्ताह सामाजिक गतिविधियों में आप सक्रिय रुप से सम्मिलित रहेंगे। आपको करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों का साथ प्रसन्नता देगा।
शुभ दिनः- सोमवार और गुरुवार
शुभ तिथिः- 08 व 11
उपायः- रोज़ मंदिर जा कर शिवलिंग को कच्चे दूध और दही से स्नान काराएँ।
कर्क :- सप्ताह के आरम्भ की अवधि में ग्रहों की स्थिति के प्रभाव से वित्तीय घाटा, ऊर्जा और धन का अनावश्यक व्यय हो सकता है। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी चंद्रमा 08-09 को धनु राशि में, 10-11-12 को मकर राशि में और 13-14 को कुम्भ राशि में गोचर करेगा। इस नकारात्मक स्थिति से बाहर आने के लिए आप धैर्य न खोयें और आत्मविश्वास बनाए रखें। इसके अतिरिक्त इस समय में आपको बिना किसी भी गलती के अपमान का सामना करना पड़ सकता है। यह आपको निराशा देगा। आशावादी बने रहें और कुछ समय के लिए र्नइ गतिविधियों और नए उपक्रमों को शुरु करने के मुहूर्तों को स्थगित करें। सप्ताह का मध्य भाग सुस्ती, थकान, शारीरिक कमजोरी, आत्मविश्वास और ऊर्जा की कमी का संकेत दे रहा है। इस थकावट और निराशा की स्थिति से बाहर आने के लिए आपको पहले से अधिक प्रयास करने होंगे। आपकी सफलता कार्यक्षेत्र में कार्यकुशलता और विश्वास को फिर से बहाल करने में औसत स्तर की रहेगी। सप्ताह के शेष दिनों में आपको परिवार के सदस्यों का साथ मिलने से स्थिति बेहतर होगी। लेकिन फिर भी आपमें आत्मविश्वास की कमी होने से आप जीवन की शांति का आनंद नहीं ले पायेंगे। इसके अलावा धन की कमी और परिवार में सामंजस्य की कमी से संबंधित मुद्दों का समाधान करना आपके लिए मुश्किल होगा।
शुभ दिनः- बुधवार और शनिवार
शुभ तारिकः- 10 व 13
उपायः- ग़रीबों को मिठाई का दान करे।
सिंहः– सप्ताह के शुरु के दिनों वित्तीय लाभ भी अधिक होने की संभावना बन रही है। इस समय आपका राशि स्वामी सूर्य कर्क राशि में शुक्र के साथ गोचर कर रहा होगा और शुभ ग्रहों की नज़र आपकी राशि पर बनी रहेगी। सप्ताह के अंतिम महत्वपूर्ण कायों को पूरा करने के लिए अनुकूल नहीं हैं। इसके अतिरिक्त नए कायों को शुरु करने के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। आपके खर्च नियंत्रण से बाहर जा सकते हैं। कुछ यात्राएं थकाने वाली और आपकी सेहत और धन की हानि का कारण बन सकती है। इसके कारण आपके मूड (मिजाज) में बदलाव की स्थिति बन सकती है। आप परेशान होने से बचें, महत्वपूर्ण कायों को स्थगित करें, कायों को धैर्य और आत्मविश्वास के साथ करने की कोशिश करें। सप्ताह का अंतिम भाग आपके लिए कुछ शुभ रहेगा। इस अवधि में आप अपनी सारी ऊर्जा व ध्यान केंद्रित कर आय वृद्धि और आय के नये साधन प्राप्त करेंगे। इस समय आप आय के संसाधनों को बहुगुणित करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। यह सप्ताह धन आगमन की वृद्धि के लिए विशेष रहेगा।
शुभ दिनः- मंगलवार और शनिवार
शुभ तारिकः- 09 व 13
उपायः- ग़रीबों को मिठाई खिलाएँ।
कन्याः– सप्ताह के शुरु की अवधि आपके पेशेवर जीवन के लिए उत्कृ”टसाबित होगी। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी बुध सिंह राशि में गोचर कर रहा होगा। यह समय सुनिश्चित कर रहा है कि आपको वरिष्ठ अधिकारियों की वांछित सलाह, एहसान, समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में पदोन्नति की शीघ्र उम्मीद बन रही है। यह समय देवी काली की पूजा के लिए सबसे उपयुक्त मुहूर्त है। आपके शानदार प्रदर्शन की वजह से अचानक से आपके धन और आय में बढ़ोत्तरी होगी। भाई-बहनों और जीवनसाथी का सहयोग, सलाह, समर्थन आपके धन के प्रवाह में वृद्धि करेगा और आपको अतिरिक्त लाभ हो सकता है। सप्ताह के समापन के दिन आपके बच्चों के स्वास्थ्य और मन की स्थिति के लिए शुभ नहीं है। आप अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। अपने कायों को समयावधि में पूरा करने के लिए कठिन होगा कार्यक्षेत्र में आपको अपनी छवि खोने का डर रहेगा।
शुभ दिनः- गुरुवार और शनिवार
शुभ तिथिः- 11 व 13
उपायः- ज़रूरत मंत लोगों को मिठाई खिलाएँ।
तुलाः– यह सप्ताह आपके लिए सबसे अच्छा सप्ताह हो जाएगा। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र कर्क राशि में सूर्य के साथ गोचर कर रहा होगा और शुभ ग्रहों की नज़र आपकी राशि पर बनी रहेगी। इस समय प्रार्थना कायों में भाग्य का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस समय किसी भगवान या देवी के मंदिर की यात्रा की संभावना बन रही है। यह समय ग्रहों की स्थिति के कारण उपाय करने के लिए विशेष अनुकूल है। सप्ताह के मध्य भाग में वरिष्ठ अधिकारियों का छुपा हुआ सहयोग प्राप्त होगा। यह आपको पेशेवर मोर्चे पर आगे रखेगा। प्रबंधकीय विषयों के जटिल मुद्दों से निपटने में आपको विशेष मान्यता मिलेगी। आपको सरकारी और प्राधिकरण क्षेत्रों में यह आपको सम्मान देगा। लेकिन कुछ वरिष्ठ अधिकारियों से आपको जलन हो सकती है और उनमें आपके खिलाफ षडयंत्र करने की प्रवृत्ति का विकास हो सकता है। इसलिए अपनी योजनाओं का खुलासा करने से बचें। सप्ताह का अंतिम भाग जोखिमपूर्ण क्षेत्रों से धन अर्जित करने के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। इसके साथ ही पैसे, लटेरी और जुआ आदि में निवेश भी आपके लिए लाभकारी रहेगा।
शुभ दिनः- बुधवार और शनिवार
शुभ तिथिः- 10 व 13
उपायः- ज़रूरत मंत लोगों को दूध, दही और मिठाई खिलाए।
वृश्चिकः– सप्ताह की शुरुआत आपके स्वास्थ्य, खुशी, आत्मविश्वास और धैर्य के लिए बहुत बुरा रह सकता है। इस समय आपका राशि मंगल आपकी ही राशि मेष में गोचर कर रहा होगा लेकिन 11 से मंगल मेष से निकल कर वृष राशि में गोचर करेगा। इस समय की ग्रह स्थिति आपके लिए असहनीय, निराशापूर्ण और हताशापूर्ण बनी र्हुइ है। इस समय आपको अपना आत्मविश्वास और धैर्य बनाए रखना होगा तथा आपके माता-पिता को सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इन्हें सांस लेने के व्यायाम और ध्यान से लाभ मिल सकता है। सप्ताह के मध्य दिन आपके माता-पिता की सेहत, दोस्तों और ससुराल पक्ष के लिए अनुकूल रहेगी। स्वयं को तरोताजा करने के लिए आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। इसके साथ ही आपके आत्मविश्वास की कमी भी दूर होगी। सप्ताह के अंत के दिनों में आपका आत्मविश्वास और कार्यों की प्रगति सही रहेगी। आप भी इससे संतुष्ट रहेंगे। आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों, सरकारी क्षेत्रों के अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। पेशेवर जीवन में इससे आपकी प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता में वृद्धि होगी।
शुभ दिनः- सोमवार और गुरुवार
शुभ तिथि :- 08 व 11
उपायः- ग़रीबों को पन्नी या लस्सी पीलाए।
धनुः– सप्ताह की शुरुआत में आपमें आत्मविश्वास कुछ कम रहेगा फिर भी आय में वृद्धि के उद्देश्यों को लेकर जीवनसाथी के साथ आपसी सहयोग और तालमेल अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी गुरु आपकी ही राशि मीन में गोचर कर रहा होगा। सप्ताह के मध्य में कुछ मूड संबंधित समस्याएं रहेंगी और जोखिमपूर्ण क्षेत्र, लटरी और जुआ या कुछ अन्य अप्रत्याशित स्रोत से अचानक वित्तीय लाभ प्राप्त हो सकते हैं। यह लाभ आपके परिवार में आयेंगे। आपको कुछ निराशा और स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता हैं हालांकि धैर्य बनाए रखने से यह स्थिति शीघ्र ही ठीक हो जाएगी। सप्ताह के शेष भाग के लिए यात्राएं फायदेमंद होकर शुभ रहेंगी। इसके अलावा व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं या किसी सामाजिक सभा को संबोधित करने के अवसर बन सकते हैं। भाई का समर्थन प्राप्त होने में भाग्य की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
शुभ दिनः- मंगलवार और शुक्रवार
शुभ तिथि :- 09 व 12
उपायः- मंदिर में अन का दान करे।
मकरः– सप्ताह के आरम्भ से ही विश्वास के साथ आप अपने शत्रुओं और खर्चों को रोकेंगे। इस समय आपका राशि स्वामी शनि आपकी राशि मकर में ही गोचर कर रहा है। यात्राओं पर जाना आपके लिए सुखद रहेगा। आप अपने खर्च और प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रबंधन करने की योजना बनाएंगे। आप बाजार की कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करने संबंधित विपणन की योजना को आकार देने के मामले में एक अच्छे रणनीतिकार सिद्ध होंगे। सप्ताह के मध्य में आप अपने दांपत्य जीवन में अत्यधिक संलग्न रहेंगे। भाग्य और जीवनसाथी की सलाह अधिक लाभ कमाने में आपकी मदद करेगा। भागीदार भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप और आपके जीवनसाथी के बीच उत्तम तालमेल रहेगा। यह आपके वैवाहिक जीवन में आनंद बढ़ायेगा। सप्ताह के शेष दिन आपके स्वास्थ्य, खुशी, आत्मविश्वास और कार्य कुशलता के लिए शुभ नहीं रहेंगे। मिजाज (मूड) में बदलाव और खर्च आपके नियंत्रण से बाहर हो जाएगा। इससे कायों को समय पर पूरा करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। फिर भी यात्राएं आपके लिए आनंदमयी रहेंगी।
शुभ दिनः- सोमवार और गुरुवार
शुभ तिथिः- 08 व 11
उपायः- ज़रूरत मंत लोगों को बिस्कुट और मिठाई खिलाएँ।
कुम्भः– सप्ताह आरम्भ में संकेत मिल रहे हैं कि आप अपने बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च करेंगे। इस समय आपका राशि स्वामी शनि आपकी पहली राशि मकर में ही गोचर कर रहा होगा। इसके अलावा मनोरंजन से संबंधित गतिविधियों पर भी खर्च होंगे। यह समय जुआ, लॉटरी, शेयर बाजार में निवेश और सट्टा गतिविधियों के लिए अनुकूल है। आपके भावनात्मक संबंध अचानक से मजबूत होंगे। कुछ मुकद्दमेबाजी के मामलों को सुलझाने और स्वास्थ्य समस्याओं का र्इलाज कराने में ही व्यय हो सकते हैं। सप्ताह मध्य में आपको बैंकरों को रिश्वत देने से बचना होगा और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों में शामिल न हों। सप्ताह के अंतिम भाग में संकेत मिल रहे हैं कि आप अपने जीवन साथी पर व्यय करेंगे। इसके अलावा यह भी संकेत मिल रहे हैं कि आप अपने जीवन साथी के साथ किसी पर्यटन स्थल या पर्वतीय स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। इस समय आपका वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। संपूर्ण सप्ताह में जीवन साथी के साथ अनुकूलता बनी रहेगी। यह समय पारिवारिक जीवन और प्रतिष्ठा के लिए पूरी तरह से शुभ रहेगा।
शुभ दिनः- मंगलवार और शनिवार
शुभ तिथिः- 09 व 13
उपायः- ग़रीबों को बिस्कुट का दान करे।
मीनः– सप्ताह के आरम्भ में स्थिति बहुत तनावपूर्ण, थकाऊ, घर-परिवार में कड़वाहट का माहौल रहेगा, इसका प्रभाव आपकी कार्यकुशलता, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य पर पड़ेगा। इस समय आपका राशि गुरु मीन राशि में गोचर कर रहा होगा और शुभ ग्रहों की नज़र आपकी राशि पर बनी होगी। अपनी माता के सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे। इन सभी कठिनाइयों के बावजूद आपको अपना धैर्य बरकरार रखना होगा। सप्ताह के मध्य में आप शेयर बाजार, जुआ और जोखिमपूर्ण क्षेत्रों से आय प्राप्ति की अच्छी योजनाएं बनाने में सफल रहेंगे। आप अपने बच्चों के प्रदर्शन से खुश रहेंगे। आप और आपके बच्चों के मध्य आपसी समझ अच्छी रहेगी। भावनात्मक संबंधों में पहले से अधिक प्रेम रहेगा। सप्ताह के शेष भाग में आप प्रतियोगियों, ऋण, मुकदमेबाजी और रोगों से संबंधित मुद्दों से निपटने के कारण थकान का अनुभव करेंगे। अप्रत्याशित यात्राओं और अचानक खर्चों में वृद्धि होने से आपके खर्च बढ़ेंगे।
शुभ दिनः- मंगलवार और शनिवार
शुभ तिथिः- 09 व 13
उपायः- ग़रीबों को अन दान करे और पानी पीलाए।
-ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699 ट्विटरः @AstrologerSS8
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)

