दीपावली के अगले दिन पड़ेगा 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण… जानें किन राशि वालों को चलना होगा संभलकर

-25 अक्टूबर को 2 बजे से शुरू होगा सूर्य ग्रहण

साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण दीपावली के अगले दिन यानी कि 25 अक्टूबर को पड़ेगा। सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है और इसका संबंध विज्ञान के साथ ज्योतिष शास्त्र से भी है। साल 2022 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है। इससे पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को लगा था, जो कि भारत में दिखाई नहीं दिया था। यह सूर्य ग्रहण करीब 4 घंटे 3 मिनट तक रहेगा। पंचांग के मुताबिक सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को दिन में 2 बजकर 29 मिनट पर शुरू हो रहा है और सूर्य ग्रहण का मध्य काल शाम 4 बजकर 30 मिनट पर रहेगा। ग्रहण की समाप्ति शाम को 6 बजकर 32 मिनट पर होगी।
सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले से लग जाते हैं। इसलिए 24 अक्टूबर दिवाली की रात 2 बजकर 30 मिनट से सूर्य ग्रहण का सूतक काल आरंभ हो जायेगा। ग्रहण के समय ब्रह्मांड की विशेष शक्तियां सक्रिय होती हैं। कुछ राशियों पर इसका शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं कुछ राशियां ऐसी भी हैं, जिन पर सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव रहेगा। इस सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव 6 राशियों पर ज्यादा दिखेगा। इस दौरान सूर्य तुला राशि में होंगे। यानी इस सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा असर तुला राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा क्योंकि तुला राशि में सूर्य नीच का होता है।
आप भी जानिये कि कौनसी राशि के जातकों को रहना होगा संभलकर?
वृषः ये सूर्य ग्रहण आपकी राशि के लिए अच्छा नहीं है। क्योंकि इन राशि वालों की सेहत और मानसिक सोच पर बुरा असर पड़ सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है और साथ आपको इस समय अपनी सोच को पॉजिटिव रखना होगा क्यूँकि इस समय आपको नेगेटिव विचार बहुत अधिक आएगा।
मिथुनः ये सूर्य ग्रहण आपके लिए ज़्यादा अच्छा नहीं है क्योंकि इस समय आपको यात्रा करते समय सावधानी रखनी चाहिए। नौकरी या व्यापार में कुछ बदलाव हो सकता है। ये बदलाव आपके लिए सही नहीं रहेगा। ऐसे में इस समय सोच-समझकर फैसला लें। आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
कन्याः ये सूर्य ग्रहण आपके लिए शुभ नहीं है। जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, वे इस दौरान अहम निर्णय न ही लें, तो बेहतर है। इस दौरान आपके खर्चे बढ़ेंगे और परिवार में क्लेश रहने के भी संकेत मिल रहे है। इस समय आप लोग अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करे बस और कुछ नहीं।
तुलाः सूर्य ग्रहण के समय सूर्य आपकी राशि में ही रहेंगे और आपकी राशि में सूर्य नीच का होता है तो आपके लिए ये ग्रहण बिलकुल भी शुभ नहीं है। ऐसे में ग्रहण का सबसे ज्यादा असर तुला राशि के लोगों पर ही पड़ेगा। इस दौरान आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। हृदय रोगियों को सावधान रहने की जरूरत है। आपका कोई ख़ास आपको धोखा दे कर जा सकता है। इस समय आपका मन और दिमाग़ में बहुत अधिक ग़लत विचार आ सकते है। इसलिए जितना हो सके आप सब मैडिटेशन करे।
वृश्चिकः ये सूर्य ग्रहण आप लोगों के लिए शुभ नहीं है। आपके आय में कमी आ सकती है। धन हानि हो सकती है। आपकी वाणी सही नहीं रहेगी। गलत बोलचाल नुकसान कर सकता है। परिवार में तनाव हो सकता है। पति पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है। आस पड़ोस में लड़ाई हो सकती है। आपको एक दम से चकर भी आ सकते है।
मकरः ये सूर्य ग्रहण आप लोगों के लिए ज़्यादा अच्छा नहीं है। इस समय आप बीमार रह सकते हैं. किसी बात को लेकर आपके मन में भय भी उत्पन्न होगा और आपके मन में बहुत से ग़लत विचार भी आएगा। अधिक ग़ुस्सा किसी पर भी ना करे। इस समय आप धैर्यवान रहें.
यह उपाय करेंः इस समय सबसे ज्यादा दान करें जैसे गेहूं, गुड़, मसूर, तांबे का दान करना सबसे शुभ रहेगा. इसके अलावा, आप आदित्यहृदय स्रोत का पाठ भी कर सकते हैं. साथ ही अपने गुरू मंत्र का जाप करना लाभकारी होगा और मैडिटेशन भी करना आप सब के लिए बहुत अच्छा रहेगा।
-ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699 ट्विटरः @AstrologerSS8
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)

ज्योतिषी शिवम गोयल