पूर्व मेयर ने किया मंदिरों के पुजारियों का स्वागत

-सदर बाजार क्षेत्र में किया गया आयोजन

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली, 29 मार्च, 2022
उत्तरी दिल्ली के पूर्व मेयर जय प्रकाश ने वार्ड-80, सदर बाज़ार क्षेत्र के अंतर्गत सभी मंदिरों के पुजारियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि वार्ड-80 में इन मंदिरों के पुजारियों की समस्याओं के समाधान है तो इस नई पहल का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि इस नई पहल से मंदिरों के पुजारियों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने में आसानी होगी।

यह भी पढ़ेंः व्यापारियों पर मेहरबान हुई सरकार… 5 साल में 20 लाख रोजगार.. सिसोदिया ने पेश किया 75 हजार 800 करोड़ का बजट

उन्होंने बताया कि इस नई पहल के माध्यम से हर महीने मंदिरों के पुजारियों साथ एक बैठक आयोजित की जाएगी और उनकी सभी समस्याओं के समाधान हेतु कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह पहल अभी सदर बाज़ार क्षेत्र से प्रारम्भ की गई है और धीरे धीरे विभिन्न क्षेत्रों में इसकी शुरुआत की जाएगी।