खुलेगा 6 राशि वालों की किस्मत का ताला… 3 नवंबर से होगा बुध का उजाला

-नवंबर के महीने में मंगल, शुक्र, बुध, बृहस्पति और सूर्य ग्रह कर रहे राशि परिवर्तन
             ज्योतिषी शिवम गोयल

ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि, विद्या, लेखन शक्ति के कारक बुध ग्रह इस सप्ताह तुला राशि में वक्री से मार्गी हो रहे हैं। बुध कार्तिक कृष्ण तीज 3 नवंबर को रात 11ः20 बजे मार्गी हो रहे हैं। इससे पूर्व बुध 14 अक्टूबर को तुला राशि में ही वक्री हुए थे। 21 दिन वक्री चाल चलने के बाद 3 नवंबर को वह मार्गी हो रहे हैं। कई राशियों के लिए उतार-चढ़ाव वाला समय होगा। इससे पहले बुध ने कन्या राशि से तुला राशि में 22 सितंबर को प्रवेश किया था। अब वह इसी राशि में ही मार्गी होंगे।

यह भी पढ़ें- ‘संहार’ के जरिए सामने आएगा पालघर का सच… फिल्म के लिए एकजुट हुआ संत समाज

बुध ग्रह का वक्री से मार्गी होना बृष, कर्क, कन्या, धनु, मकर और मीन राशियों के लिये ज्यादा शुभ फल दायक साबित होगा। इसके बाद बुध 28 नवंबर को बृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। चंद्रमा भी 2 से 4 नवंबर तक वृष राशि में, 5 से 6 नवंबर को मिथुन राशि में और 7 से 8 नवंबर को कर्क राशि में गोचर करेगा। बता दें कि नवबर के महीने में मंगल, शुक्र, बुध, बृहस्पति और सूर्य ग्रह अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। नवंबर का पूरा महीना ही बड़ा पावन हो गया है। मान्यता के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात महारास दर्शन के लिए सभी देवी-देवता पवित्र नदियों व सरोवरों के साथ पृथ्वी पर आते हैं और एक मास तक पृथ्वी पर वास करते हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली बीजेपीः ओबीसी को बनाया अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष!

इसी कारण से सभी स्थानों पर संपूर्ण कार्तिक मास ब्रह्मचर्य, सत्य, अहिंसा नियम व तप पूरी श्रद्धा से किये जाते हैं। इस माह में 25 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर देव जागेंगे, वहीं 30 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा तक कई प्रमुख व्रत व त्योहार भी आयेंगे। 2 नवंबर को अशून्य शयन व्रत, 4 नवंबर को करवा चौथ और 8 नवंबर को अहोई अष्टमी का व्रत पड़ रहा है।

2 नवंबर से 8 नवंबर 2020 तक का राशिफल
मेषः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय मंगल मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और साथ में मंगल की नज़र इस समय आपके व्यापार घर, दुश्मन घर और पार्टनरशिप वाले घर पर होगी। इसका अर्थ है कि इस समय आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी। आपकी आमदनी भी अच्छी होगी और थोड़े बहुत खर्चे भी होंगे। आपका व्यापार धीरे-धीरे और बढ़ता रहेगा। इस समय आपको नए व्यापार शुरू करने के बहुत से अवसर मिलेंगे। लेकिन इस समय आपका मन ख़राब रहेगा और थोड़ी बहुत स्वास्थ्य में भी दिक़्क़त आ सकती है। इस समय आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त करने में सफलता पाओगे। साथ ही इस समय आपका पार्टनरशिप वाला काम भी अच्छा रहेगा। अगर पार्टनर के साथ कोई मनमुटाव चल रहा है तो वो भी खत्म होने के योग है। इस समय में आपके रुके हुए काम भी पूरे होने लेगेंगे। निवेश के लिए अच्छा समय है। नौकरी वालों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहेगा। आप लोग इस समय ग़ुस्से पर नियंत्रण रखे और अपना काम करते रहे। रुकी हुई सैलरी अब मिलने के योग है। शुक्रवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। गुरूवार और शनिवार को जरा बच कर चलें। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा रहेगा।
उपायः ग़रीबों को अन्न का दान करें।

वृषः ये सप्ताह आपके लिए कुछ जगह अच्छा और कुछ जगह थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। इस समय शुक्र कन्या राशि में गोचर कर रहा होगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा चल रहा होगा साथ ही व्यापार से संबंधित जो भी परेशानी चल रही है वो इस समय में ख़त्म हो जाएग़ी। इस समय आपको मानसिक कास्ट रहेगा। इस समय जितना हो सके पॉज़िटिव हो कर चले। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी साथ में इस समय आपका कोई मोटा ख़र्चा या कही पर निवेश भी हो सकता है। सरकारी कामों में अच्छी सफलता मिलने के योग है। घर में ख़ुशी का वातावरण है। नया व्यापार शुरू करने की योजना बनाने में लगे रहेंगे। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। नया वाहन लेने के योग बन रहे हैं। निवेश कर सकते हैं। रुका हुआ पैसा आना शुरू हो जाएगा। नौकरी वालों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। इस समय आप काम में लगे रहे, किसी बात की चिंता ना करे। आपकी नौकरी पर कोई दिक़्क़त नहीं आएगी। शनिवार और गुरुवार को सावधानी से चलें, इस समय आपको चोट लग सकती है और बने बनाए काम बिगड़ सकते है। सोमवार और शुक्रवार आपके लिए काफ़ी अच्छे रहेंगे। कोई नया काम शुरू करना हो तो इस समय शुरू करें। लव लाइफ़ वालों के लिए समय अच्छा है। नौकरी वाले थोड़ा शांति से चलें।
उपायः दही का दान करें और लोगों को पानी पिलाएं।

मिथुनः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय बुध तुला राशि में गोचर कर रहा होगा, साथ में सूर्य भी तुला राशि में ही गोचर कर रहा है और साथ में 3 नवंबर को बुध वक्री से मार्गी होगा। इसका ये अर्थ है कि इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस समय आप जितनी मेहनत करोगे आपको उतना फल मिलेगा। आपका व्यापार दिन पर दिन और अच्छा होता जाऐगा। आमदनी भी अच्छी होगी। सोशल मीडिया, सरकारी काम और लोहे से रिलेटेड कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। नया व्यापार शुरू करने के अच्छे अवसर मिलेंगे। पुराने मसलों को कैसे ख़त्म किया जाए इसकी योजना बनाने में लगे रहोगे। व्यापार से सम्बंधित जो भी परेशानी चल रही है वो धीरे-धीरे अपने आप दूर हो जाऐंग़ी। रुके हुए काम भी बनेंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। ख़ास कर ये सप्ताह नौकरी वालों के लिए ज़्यादा अच्छा रहेगा। मंगलवार और बुधवार के दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे। लेकिन गुरूवार और शनिवार को जितना हो सके बच कर चलें। नौकरी वालों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा।
उपायः ग़रीबों को गुड़ का दान करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्कः ये सप्ताह आपके लिए एक नयी ऊर्जा लेकर आएगा। इस समय आपका राशि स्वामी चंद्रमा तीन दिन के लिए वृष राशि में गोचर करेगा, दो दिन मिथुन राशि में और दो दिन के लिए कर्क राशि में गोचर करेगा। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा। छोटी मोटी परेशानियों में घिरे रहोगे। आपका मन भी थोड़ा बहुत विचलित रहेगा। संतान सुख मिलेगा। नौकरी वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी, जेसे-जेसे सप्ताह के दिन निकलते रहेंगे, आपके दिन और अच्छे आना शुरू हो जाएगा। जिन लोग़ो की प्रमोशन रुकी हुई है, उनको इस सप्ताह प्रमोशन मिलेंगे के योग है। बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार के दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे। इस समय किया हुआ निवेश और कोई काम दोनों आपके लिए शुभफलदायक रहेगा। मंगलवार को जितना हो सके घर पर रहें और बच के रहें। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए भी अच्छा समय है।
उपायः ग़रीबों को मिठाई खिलाएं और गायत्री मंत्र का जाप करें।

सिंहः ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय सूर्य और बुध तुला राशि में गोचर कर रहा होगा। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। इस समय छोटी मोटी परेशनियां जो भी चल रही है वो इस समय अपने आप दूर हो जाएगी। नया व्यापार शुरू करने के योग है। व्यापार से सम्बंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई बड़ी समस्या चल रही है तो उसका समाधान इस सप्ताह ज़रूर निकलेगा बस आप शांति से सोचें। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। पार्टनरशिप वाले क़ामो में सफलता मिलने के योग है। आमदनी भी होगी लेकिन मानसिक कष्ट, ग़ुस्सा बहुत होगा। नया वाहन लेने के योग है। रुकी हुई प्रॉपर्टी बिकने के भी योग है। इस समय आप जितना ग़ुस्से को शांत करके चलोगे उतना अच्छा रहेगा। क्योंकि आपका ग़ुस्सा आपके बहुत काम को बिगड़ सकता है। सरकारी और ज़मीन से संबंधित काम में अच्छी सफलता मिलने के योग है। निवेश के अच्छे योग है। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। आपको मंगलवार को बच कर चलना होगा। सोमवार और शनिवार आपके लिए शुभ है।
उपायः ग़रीबों को चने का दान करें।

कन्याः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय मंगल की नज़र आपकी राशि पर रहेगी। आपकी राशि का स्वामी बुध तुला में गोचर कर रहा है। अर्थात् इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा और साथ में नए व्यापार शुरू करने के बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे। आमदनी भी होगी लेकिन खर्चे ज़्यादा होंगे। बुध का तुला में मार्गी होने से आपके सारे दुश्मन ख़त्म हो जाएगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। पार्टनरशिप वाले कमो में अच्छी सालता मिलने के योग है। पार्टनर के साथ जो भी मनमुटाव चल रहा है वो समय अपने आप सारे मनमुटाव ख़त्म हो जाएगा। थोड़ा बहुत आपका मन विचलित रहेगा और ग़ुस्सा अधिक आऐगा। इस समय निवेश बिलकुल भी ना करें। सोमवार और शुक्रवार का दिन काफ़ी अच्छा है इस समय कोई ख़ुशी का समाचार आपको मिल सकता है। गुरुवार और शनिवार जितना हो सके शांत और बच कर चलें। नौकरी वालों को इस समय शांत होकर चलना होगा। आपकी नौकरी पर कोई आंच नहीं आ सकती है लेकिन आप इस समय जितना बच कर चलोगे उतना ही अच्छा होगा। जितना हो सके पॉज़िटिव सोचे और ख़ुश रहे।
उपायः गायत्री मंत्र का पाठ करें और गऊ माता को चारा खिलाएं।

यह भी पढ़ें- DELHI BJP: एमएलए गये थे एलजी से मिलने लेकिन नहीं बुलाया अंदर?

तुलाः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र कन्या राशि में गोचर कर रहा होगा। साथ ही शुभ ग्रहों की अच्छी दृष्टि आपकी राशि पर होगी। आपका व्यापार अच्छा होगा दिन प्रति दिन आपका व्यापार और बढ़ता रहेगा। इस समय आपकी जो भी परेशनियां चल रही थी वो इस समय दूर हो जाएंग़ी। नया व्यापार शुरू करने के लिए अवसर मिलेगा। सरकारी और प्रोफ़ेशनल कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। निवेश के अच्छे योग हैं। इस समय कोई ख़ुशख़बरी मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य का थोड़ा बहुत ध्यान रख कर चलो। ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नौकरी वालों को बड़े ही शांति और सोच विचार करके चलना होगा। इस समय आपको बहुत महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते है। आपकी नौकरी पर कोई आंच नहीं आऐग़ी। आपको मंगलवार को जितना हो सके बच कर चलें। शुक्रवार आपके लिए अति उत्तम होगा। लव लाइफ़ वालों के लिए समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को आटे का दान करें।
वृश्चिकः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। मंगल का मीन राशि में गोचर करना आपके लिए बड़ा ही शुभ साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आप बहुत ख़ुश होगे। इस समय आपका स्वास्थ्य धीरे-धीरे सही होना शुरू हो जाएगा। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहना शुरू हो जाऐगा। लेकिन थोड़ा बहुत मानसिक कष्ट रहा सकता है। कोई पुराने मसले या पुरानी बीमारी चल रही है तो इस सप्ताह सब ख़त्म होने के योग है। आपका व्यापार तो अच्छा रहेगा लेकिन व्यापार में थोड़ा बहुत परेशनियां रहेंगी जिस कारण आपको ग़ुस्सा ज़्यादा आएगा। इसलिए अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। इस समय कोई नया वाहन लेने के योग है। पार्टनरशिप में व्यापार शुरू करने के अच्छे योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग है। किसी ने कोई प्रॉपर्टी लेनी या बेचनी है तो इस समय आप कुछ भी कर सकते हो। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है आप लोगों को थोड़ा संभाल कर चलना होगा। मंगलवार को बच कर चलें। शुक्रवार आपके लिए अति उत्तम रहने वाला है।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनुः ये सप्ताह आपके लिए ख़ुशहाली ले कर आ रहा है। इस समय गुरु आपकी राशि में गोचर कर रहा है। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा है। समाज में आपका मान-सम्मान और अधिक होगा। सरकारी कामों में अच्छी सफलता मिलने के योग है। पति पत्नी के बीच जो भी मनमुटाव चल रहे हैं वो इस समय अपने आप दूर हो जाएंगे। व्यापार से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई केस आपके ऊपर चल रहा है तो इस समय वो आपके हक़ में होगा। जो भी छोटी मोटी परेशनियां चल रही हैं वो दूर होने वाली हैं। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पार्टनरशिप में नया व्यापार शुरू होने के योग हैं। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन आपका मन बहुत विचलित रहेगा। रुके हुए काम भी बनना शुरू हो जाएंगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। निवेश के अच्छे योग हैं। नए वाहन लेने के योग हैं। किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो इस समय दूर हो जाऐगा। नयी योजना बनाने में व्यस्त रहोगे। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। शनिवार को बच कर चलें। गुरुवार और शुक्रवार आपके लिए अच्छे रहेगा।
उपायः मंदिर में हल्दी का दान करें।
मकरः ये सप्ताह आपके लिए ख़ुशहाली लेकर आएगा। इस समय शनि आपकी राशि में गोचर कर रहे होगे। और साथ में शुभ ग्रहों नज़र आपकी राशि पर होगी। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा। दिन प्रति दिन आपका व्यापार और बढ़ता रहेगा। नया व्यापार शुरू होने के योग हैं, और साथ में नए व्यापार शुरू करने के आपको बहुत सारे अवसर भी मिलेगा। कुछ मुश्किलें चल रही होगी उस मुश्किलों से कैसे निकला जाऐ इसका इलाज आपको मिल जाऐगा। साथ में सरकारी कामों में भी सफलता मिलने के पूरे योग हैं। इस समय आपका स्वास्थ्य एक दम ठीक रहेगा। लेकिन मन थोड़ा विचलित रहेगा। इस समय आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त करने के बड़े नज़दीक होंगे। इस समय किया हुआ निवेश आपको शुभफलदायक रहेगा। सोमवार को जितना हो सके शांति से चले इस समय कोई भी की हुई लापरवाही आपको बहुत बड़ा नुक़सान कर सकती है। मंगलवार, शुक्रवार आपके लिए उत्तम दिन है। नौकरी वालों के लिए ये समय बहुत अच्छा है। जो चाहते है इस समय सब पूरे होने के योग है आप अपना प्रयास जारी रखे और काम करते रहे।
उपायः ग़रीबों को तेल या काले तिल का दान करें।
कुंभः सप्ताह की शुरुआत बड़े ही मज़ेदार रहेगी। इस समय शनि मार्गी होकर आपके धन घर पर गोचर कर रहा होगा और साथ में शुभ ग्रहों की नज़र आपकी राशि पर रहेगी। इसका अर्थ ये है कि इस समय आपको अपने स्वास्थ्य के चलते जो भी दिक़्क़तें आ रही है वो सब दिक़्क़तें इस सप्ताह अपने आप दूर हो जाएगी। साथ ही अगर कोई पुरानी बीमारी चल रही है तो इस समय वो बीमारी के भी ख़त्म होने के योग है। इस सप्ताह आपको आलस रहेगा और मानसिक कास्ट धीरे-धीरे कम होने लगेगा। लेकिन एक बात ज़रूर ध्यान रखे अगर आलस को आपने अपने ऊपर हावी होने दिया तो आपका स्वस्थ और ख़राब हो जाएगा, इसलिए आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दे। जितना हो सके पॉज़िटिव रहे। आपका व्यापार अच्छा रहेगा। शेयर बाज़ार में निवेश करने का अच्छा समय है। साथ ही ये समय अनाज वाले व्यापारियों के लिए ज़्यादा अच्छा है। इस समय किया हुआ निवेश आपके लिए बहुत शुभ रहेगा इसलिए सोच विचार कर निवेश ज़रूर करे। इस समय आपकी आमदनी अच्छी रहेगी और ख़र्चा ज़्यादा होगा। और साथ ही आपको नए व्यापार शुरू करने के बहुत से अवसर मिलेंगे, इस समय आप अपने पुराने व्यापार में निवेश करके उसको और आगे बड़ा सकते हो सकते हो, ये आपके लिए शुभ साबित होगा। लॉटरी लगने के योग बन रहे है। इस समय आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। नए काम करने के अवसर बहुत मिलेंगे। नया व्यापार शुरू करने होने के योग है। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाऐगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। रुके हुए पैसा वापिस आने के योग है। पार्टनरशिप वाले काम में थोड़ी बहुत पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है। रुके हुए सरकारी काम भी इस समय पूरे होगे बस अपने ग़ुस्से में नियंत्रण रख कर बात करनी होगी। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।जिन लोग़ो की नौकरी फ़ाइनल नहीं हुई है वो इस समय फ़ाइनल हो जाएग़ी। रुकी हुई सैलरी भी इस समय आपको मिल जाएग़ी। गुरुवार को जितना हो सके बच कर चले। सोमवार और शनिवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेगा।
उपायः शनिवार को काले चने और केले का धन करे।
मीनः ये सप्ताह आपके लिए ख़ुशहाली लेकर आएगा। इस समय आपकी राशि में मंगल गोचर कर रहा होगा और साथ में शुभ ग्रहों की दृष्टि होने से आपका ये समय बहुत अच्छा रहेगा। ये आपके स्वास्थ्य को और अच्छा करेगा लेकिन स्किन से संबंधित परेशानी हो सकती है। व्यापार भी अच्छा होगा लेकिन ख़र्चा ज़्यादा होगा। आपका जो मन थोड़ा बहुत विचलित रहता था अब वो ठीक हो जाएगा। जितना हो सके अपने आप को पॉज़िटिव रखे। दोस्ती यारी में अच्छा समय व्यतीत होगा। व्यापार से संबंधित कोई नया अवसर आपको मिलने वाला है। साथ ही नया व्यापार शुरू होने के योग भी हैं। रुका हुए पैसा आना शुरू हो जाऐगा। साथ ही जो ज़रूरी काम आपके बहुत पहले से रुके हुए है वो काम आपके इस समय पूरे होने के योग है। निवेश के लिए उत्तम समय है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। समाज में मान सम्मान और अधिक होगा। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है लेकिन थोड़ा ग़ुस्से को शांत रख के चलना होगा क्योंकि आपका ज़्यादा ग़ुस्सा आपकी नौकरी पर हानि कर सकता है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। गुरुवार को बच कर चलें और बुधवार और शनिवार आपके लिए अति उत्तम रहेगा।
उपायः गौ माता को रोटी खिलाएं और गायत्री मंत्र का पाठ करें।
-ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8