9 राशियों का भाग्योदय… बुध देव बनायेंगे बिगड़े काम

-बुद्धि, तर्क शक्ति और संवाद के दाता बुध देव ने किया राशि परिवर्तन

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्लीः 17 जुलाई, 2022
बुद्धि, तर्क शक्ति, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता के कारक ग्रह बुध देव ने अपना राशि परिवर्तन कर लिया है। बुध अपनी मिथुन राशि की यात्रा पूर्ण करके 17-18 जुलाई की रात्रि में 12 बजकर 01 मिनट पर कर्क राशि में गोचर किया है। ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। बुध देव के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होता है तब इस सीधा प्रभाव व्यापार, वाणी, शेयर मार्केट पर होता है। बुध जुलाई माह के अंत में अर्थात 31 जुलाई को अपनी राशि बदलेंगे। तब वह कर्क राशि से निकल कर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक बुध देव का यह राशि परिर्तन 9 राशियों के जातकों के लिए विशेष फलदायी रहने वाला है।
आप भी जानिये कि बुध देव के राशि परिवर्तन करने से किन राशि वालों को होगा फायदा-
वृषभः बुध ग्रह के इस गोचर से वृषभ राशि के जातकों के लिए संपत्ति लाभ के योग बन सकते है। आर्थिक लाभ होने से बैंक बैलेंस बढ़ेगा। करियर में नई शुरुआत हो सकती है। नया वाहन खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए भी समय अच्छा है। सूर्य देव को जल अर्पित करें तो आत्मिक शांति मिलेगी।
मिथुनः बुध ग्रह के इस गोचर से मिथुन राशि के जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। रूके हुए काम बनते नजर आयेंगे।
कर्कः बुध ग्रह के इस गोचर से कर्क राशि के जातकों के लिए समय शुभ रहने वाला है। मां लक्ष्मी की कृपा से सुखों का अनुभव करेंगे। धन- लाभ होने के योग बन रहे हैं। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है। कार्यक्षेत्र में सब आपके काम की तारीफ करेंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। दापंत्य जीवन सुखमय रहेगा।
सिंहः बुध ग्रह के इस गोचर से सिंह राशि वालों के करियर में सुधार आएगा। लंबे समय से रुका हुआ धन मिल सकता है। कर्ज में फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंधों में सुधार आयेगा। विवाह संबंधी परेशानियां दूर हो सकती है। प्रेम विवाह में बाधा नहीं आएगी।
कन्याः बुध ग्रह के इस इस गोचर से कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। आय में अच्छा इजाफा होगा। समय-समय पर आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। जो जातक व्यापार में कार्यरत है उनके लिए समय अच्छा रहेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति से आपको अच्छा खासा मुनाफा मिलने के संकेत हैं।
तुलाः बुध ग्रह के इस गोचर से तुला राशि के जातकों के भाग्य में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। आपकी कुंडली में बुध का गोचर दशम भाव में हुआ है। 10वां भाव व्यापार और नौकरी का स्थान होता है। नौकरी में आपको अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। कारोबार में वृद्धि के अच्छे संकेत है। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए कोई भी बड़ा कार्य आरंभ करना हो तो समय आपके पक्ष में है। नौकरी में पदोन्नति तथा सम्मान वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
मकरः बुध ग्रह के इस राशि परिवर्तन से मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिश्रम का फल मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। कोर्ट में चल रहे विवाद का समाधान होगा। वाणी में मधुरता से आर्थिक लाभ भी हो सकता है। यात्रा के दौरान जल्दबाजी में काम न करें। किसी गरीब व्यक्ति को धन दान करेंगे तो आत्मिक शांति मिलेगी।
कुंभः बुध ग्रह के इस गोचर से कुंभ राशि के जातकों का करियर सही दिशा में आगे बढ़ेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। कुछ शुभ समाचार मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिलेगा। ऑफिस में अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। पदोन्नति हो सकती है।
मीनः बुध ग्रह के इस गोचर से आपके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। नया कार्य शुरू करने के लिए भी समय शुभ है।

(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)