बुध और गुरु की सीधी चाल… जानें, किसके लिए खुलेंगे किस्मत के द्वार?

-18 अक्टूबर से देव गुरू बृहस्पति व बुध हो रहे मार्गी

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्ली
देव गुरू बृहस्पति और ग्रहों के राजकुमार बुध देव सोमवार 18 अक्टूबर 2021 को मार्गी हो रहे है। मंगलकारी माने जाने वाले दो बड़े ग्रहों बुध और गुरु के मार्गी होना कई राशियों के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। बुध देव को बुद्धि, तार्किक क्षमता, चतुराई और व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं बृहस्पति को वैभव, धन-समृद्धि और विवेक देने वाला ग्रह कहा जाता है। अब तक दोनों ही ग्रह वक्री चाल चल रहे थे।

बृहस्पति के वक्री से मार्गी होने से इनकी राशियों यानी धनु और मीन राशि वालों के जीवन में अचानक बदलाव देखने को मिलेंगे। मेष, मिथुन, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि के लोग खुद को नया रूप देंगे और पुराने प्रोजेक्ट पूरे होंगे। वृष और कन्या करियर को बढ़ावा देने की उम्मीद कर सकते हैं। जबकि तुला, मकर और कुंभ राशि के लोग भारत या विदेश दोनों में एक नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। गुरू मकर राशि में और बुध कन्या राशि में मार्गी हुए हैं।
दोनों ग्रहों के मार्गी होने से किसको मिलेगा लाभ? क्या आपकी राशि भी है इनमें शामिल-
वृषभः दोनों ग्रहों के मार्गी होने से इस राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र किसी बड़ी उपलब्धि के प्राप्त होने के योग बने हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। कुछ लोग प्रेम के रिश्ते को शादी के बंधन में बांध सकते हैं। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इन्हें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में शुभ फलों की प्राप्ति होगी।?

यह भी पढ़ेंः बीजेपी के दो दर्जन पार्षद पार्टी नेतृत्व के राडार पर… भ्रष्टाचार मामले में हो सकती है कार्रवाई

मिथुनः गुरु और बुध के मार्गी होने से आपके रुके हुए सभी काम पूरे होंगे। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। बिजनेस में तरक्की भरा समय है। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। फंसा हुआ पैसा भी वापस मिलने के आसार हैं। पैतृक संपत्ति से भी धन लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ेंः गणेश परिक्रमा में जुटे बीजेपी के निगम पार्षद… नगर निगम के काम में नहीं रही दिलचस्पी

कन्याः बुध और गुरू के मार्गी होने से कन्या राशि के जातक भावनात्मक रूप से अपने आपको सशक्त महसूस करेंगे। जो लोग काफी दिनों से नौकरी की तलाश कर रहें हैं, उन्हें नौकरी मिलने की संभावना है। जो जातक खेल से जुड़े हैं उन्हें विशेष लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ेंः नरेला अनाज मंडीः शैड के नाम पर…. नगर निगम की 500 करोड़ की संपत्ति दांव पर!

वृश्चिकः वृश्चिक राशि के जो जातक किसी व्यवसाय से जुड़ें हैं उन्हें इन ग्रहों के मार्गी होने से विशेष लाभ होगा। इस समय इनका कारोबार बढ़ेगा। भाई बहन का कारोबार में सहयोग रहेगा। मीडिया, अभिनय, राजनीति आदि के क्षेत्रों से जुड़े जातकों के लिए यह समय उत्तम है। धन लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः अब नहीं बेची जाएंगी नगर निगम की सरकारी जमीन… नावल्टी सिनेमा पर आलोचना के बाद बैकफुट पर बीजेपी!

धनुः दोनों ग्रहों मार्गी होने से इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र और सामाजिक स्तर पर अच्छे फल प्राप्त होंगे। कार्य स्थल पर आपके संबंध सभी के साथ बेहतर रहेंगे। जो तकनीकी क्षेत्र में कार्य कर रहें हैं या फिर खुद का व्यवसाय कर रहें हैं, उनके करियर में सफलता मिलेगी। वाणी में मधुरता रहेगी।
मीनः बुध और गुरू के मार्गी होने से इस राशि के जातक जो किसी भी कारोबार से जुड़े हैं उन्हें विशेष लाभ होगा। इस दौरान काम करने की टाइमिंग में जबरदस्त सुधार होने से बहुत अधिक फायदा होगा। वैवाहिक जीवन बेहतर होगा।