निगम से नहीं मिला 1 भी रूपये का फंड, फिर भी करा दिये करोड़ों रूपये के काम

-निगम पार्षद ने पेश की मिसाल, हो रही तारीफ
-पीतमपुरा वार्ड से निगम पार्षद अंजू जैन ने कराया उद्घाटन

 

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
उत्तरी दिल्ली नगर निगम लंबे समय से आर्थिक समस्या से जूझ रहा है। बीते एक साल में पार्षदों को अपने इलाके में काम कराने के लिए सरकारी फंड से 1 भी रूपया नहीं मिला है। इसके बावजूद कुछ निगम पार्षद ऐसे हैं जो सामाजिक सहयोग से स्थानीय लोगों को विभिन्न सुविधाएं मुहैया कराने में जुटे हैं। उन्हीं में से एक निगम पार्षद अंजू जैन हैं।

यह भी पढ़ें- ‘‘बटवारा और विस्थापन’’ का विमोचन… पुस्तक के जरिये इस्लामिक आतंकवाद पर प्रहार

रविवार को पीतमपुरा वार्ड में एक पार्क में दो बड़ी छतरियों का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता, केशव पुरम जिला की सह प्रभारी संतोष गोयल, जिला अध्यक्ष राजकुमार भाटिया, पूर्व जिला अध्यक्ष रोशन कंसल, जिला महामंत्री डॉ. अमित नागपाल एवं मंडल अध्यक्ष सहित बीजेपी और विभिन्न आरडब्लूए से जुड़े वरिष्ठ लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- SDMC के खिलाफ बीजेपी मैदान में… वसूल कर रहेंगे सिविक सेंटर का किराया!

महापौर जय प्रकाश ने कहा कि भले ही उत्तरी दिल्ली नगर निगम आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। निगम को दिल्ली की केजरीवाल सरकार से 13 हजार करोड़ रूपये लेना है। इसके चलते नगर निगम अपने कर्मचारियों को सेलरी नहीं दे पा रहा है। इसके बावजूद हमारे बीजेपी के निगम पार्षद खुद की कोशिशों और समाज के सहयोग से दिल्ली वालों की सेवा के लिए तत्पर हैं। यही कारण है कि इतने बड़े-बड़े काम समाज के लोगों के सहयोग से हो पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- किसान आंदोलन को उकसाने की हर कोशिश में जुटी पंजाब सरकार

केशव पुरम जोन की पूर्व अध्यक्ष और स्थानीय निगम पार्षद अंजू जैन ने बताया कि इन छतरियों के निर्माण पर करीब 20 लाख रूपये का खर्च आया है। इनके निर्माण के लिए विशेष तौर पर जोधपुर से कारीगर बुलाये गए थे। यह पूरा खर्च स्वर्गीय श्री राधेश्याम गोयल जी के मुरथलिया परिवार के लोगों ने अपने पिता की स्मृति में किया है। उन्होंने बताया कि ‘‘आर्थिक संकट की वजह उत्तरी दिल्ली नगर निगम से पार्षदों को विकास कार्य कराने के लिए फंड नहीं मिल पा रहा है। इसके बावजूद हमने अपने वार्ड में करोड़ों रूपये के विकास कार्य कराये हैं।’’

यह भी पढ़ें- दिल्ली बीजेपीः पूर्व प्रदेश महासचिव को बनाया बलि का बकरा… किसानों के नाम जारी हुआ फर्जी पत्र!

अंजू जैन ने कहा कि इस पार्क के तीन दरवाजों (गेट) के आधुनिक निर्माण के लिए भी यहां के लोग आगे आये हैं। जल्दी ही इन गेट्स का निर्माण भी हो जायेगा। इसके अलावा पीतमपुरा के कई दूसरे पार्कों में भी हमने लाखों रूपये की लागत से ओपन जिम और दूसरे निर्माण कार्य कराये हैं। उन्होंने कहा कि भले ही नगर निगम आर्थिक संकट में है, लेकिन हम समाज के लोगों के सहयोग से सभी लोगों की सुविधा के लिए विकास कार्यों में जुटे हैं और आगे भी जुटे रहेंगे।