ग्रहों के राजा और राजकुमार की युति… दो राजयोग से होगी धन वर्षा

-1 अक्टूबर से बुधादित्य राजयोग और 7 अक्टूबर से भद्र राजयोग संवारेंगे जातकों की किस्मत

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ 28 सितंबर, 2023।
अक्टूबर महीने में कई ग्रह अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ग्रहों के राजकुमार बुध देव 1 अक्टूबर को रात्रि 8ः39 बजे बुध अपनी सिंह राशि की यात्रा पूरी करके कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। बुध देव के कन्या राशि में प्रवेश करते ही भद्र राजयोग का निर्माण होगा। दूसरी ओर ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य देव पहले से ही कन्या राशि में मौजूद हैं। ऐसे में बुध और सूर्य की की युति से बुधादित्य योग का भी निर्माण होगा। ऐसे में 7 अक्टूबर को बुध स्वाति नक्षत्र और 31 अक्टूबर को विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। अतः एक साथ दो राजयोग यानी बुधादित्य राजयोग और भद्र राजयोग के निर्माण से कई राशियों के भाग्य का सितारा सूर्य की तरह चमकेगा।
आप भी जानिये कि क्या कहते हैं आपके सितारे?
मिथुनः
बुध देव की कृपा से से बन रहे बुधादित्य राजयोग एवं भद्र राजयोग की वजह से मिथुन राशि के जातकों के लिए यह गोचरकाल बेहद लाभदायक सिद्ध होने वाला है। आपके व्यापार और कार्य क्षेत्र में बड़े बदलाव हो सकते हैं। इसकी वजह से इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। कार्य से जुड़ी विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन में रोमांस बना रहेगा और जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
सिंहः बुध देव की कृपा से से बन रहे बुधादित्य राजयोग एवं भद्र राजयोग की वजह से सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नये मौके प्राप्त होंगे। व्यापार से संबंधित कोई बड़ी डील कर सकते हैं। बच्चों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। लव लाइफ में रोमांस बरकरार रखने के लिए अपने पार्टनर को समझने की कोशिश करें।
कन्याः बुध देव की कृपा से से बन रहे बुधादित्य राजयोग एवं भद्र राजयोग की वजह से कन्या राशि वालों के लिए सबसे ज्यादा लाभ होगा। कन्या राशि बुध देव की स्वयं की राशि है। कन्या राशि वालों के लिए करियर में ग्रोथ मिलेगी और भाग्य चमकेगा। करियर में महत्वपूर्ण मोड़ आने वाला है जिसका आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक परेशानियां खत्म होंगी और आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। व्यापार और नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय है। नए अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य का सितारा चमकेगा।
मकरः बुध देव की कृपा से से बन रहे बुधादित्य राजयोग एवं भद्र राजयोग की वजह से मकर राशि के जातकों की आमदनी में बढ़़ोतरी होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। पूर्व में किये गये निवेश का इस गोचरकाल के दौरान लाभ मिलने के योग हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, सुख संपदा बनी रहेगी।
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)