‘धन राज-योग’ लेकर आया अप्रैल में नव ग्रहों का बदलता गोचर

-जानें कौनसी राशियों के जातकों को होगा महालाभ
-इस महीने सभी नौ ग्रह कर रहे अपन राशि परिवर्तन

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्ली। 5 अप्रैल, 2022
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना जाता है। लेकिन ऐसा बहुत कम होता है कि एक ही महीने में सभी नौ ग्रह अपना राशि परिवर्तन कर लें। अप्रैल के महीने में सभी नवग्रह अपनी-अपनी राशि बदलकर दूसरी राशियों में जा रहे हैं। खास बात है कि शनि देव 30 वर्षों के बाद कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इससे धनु राशि वालों को साढ़े सात साल बाद शनि की इस अवस्था से मुक्ति मिलेगी तो मिथुन और तुला राशि वालों को शनि की ढैय्या से छुटकारा प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ेंः BJP: हमले के आरोपी BJYM कार्यकर्ताओं की जमानद याचिका रद्द… अभी जेल में ही बिताने पड़ेंगे दिन

इस तरह की स्थिति वर्षों बाद आ रही है, ऐसे में सभी नौ ग्रह मिलकर इस महीने ‘धन राज-योग’ बना रहे हैं। किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्री इस घटना को बेहद अहम और दुर्लभ मान रहे हैं। ग्रहों के महापरिवर्तन का असर कुछ राशियों पर शुभ पड़ेगा तो कुछ राशियों को कष्टों का सामना भी करना पड़ सकता है।
आप भी जानें किन ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन?
चंद्रमा हर सवा दो दिन में राशि परिवर्तन करता है। मंगल ग्रह का 7 अप्रैल को कुंभ राशि में गोचर हो रहा है। बुध 8 अप्रैल को मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य देव 14 अप्रैल को अपनी उच्च की राशि मेष में गोचर करेंगे तो शुक्र 27 अप्रैल को मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। देव गुरु बृहस्पति 13 अप्रैल को मीन राशि में गोचर करेंगे वहीं 29 अप्रैल को शनि देव अपनी मकर राशि की अपनी ढाई वर्ष की यात्रा पूर्ण करने के बाद कुंभ राशि में गोचर करेंगे। राहु और केतु एक साथ अपना राशि परिवर्तन करते हैं अतः राहु 12 अप्रैल को मेष राशि में गोचर करेगा तो केतु 12 अप्रैल को ही तुला राशि में गोचर करेगा।
नवग्रहों द्वारा निर्मित धन राज-योग से इन्हें मिलेगा फायदा
मेषः मेष राशि के जातकों के लिए नौ ग्रहों का गोचर शुभफलदायी माना जा रहा है। ग्रहों की स्थिति से आपकी कुंडली में हंस व रोचक नामक राज योग बनने जा रहा है। जिसके प्रभाव से आपको नौकरी व व्यापार में सफलता हासिल होगी। नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं तो आपके लिए 29 अप्रैल से पहले करना लाभकारी रहेगा।
वृषः वृष राशि के जातकों के लिए ग्रहों के राशि परिवर्तन से कुंडली में धन राज-योग का निर्माण हो रहा है। शुक्रदेव 27 अप्रैल को आपके लाभ स्थान में उच्च के रूप में विराजमान होंगे। साथ ही शनिदेव भी साथ में मौजूद रहेंगे। इसके प्रभाव से आपको व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। आपको विदेश से भी धन लाभभ् हो सकता है। लंबे समय से अटके चले आ रहे काम पूरे हो सकते हैं। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
मिथुनः मेष राशि के जातकों के लिए अप्रैल महीने में आपकी कुंडली के दशम भाव में राज-योग का निर्माण हो रहा है। इसलिए आपको राजसत्ता की प्राप्ति हो सकता है। नौकरी पेशा वाले जातकों को तरक्की के प्रबल योग बन रहे हैं। व्यापारियों को जबरदस्त धनलाभ हो सकता है। नए व्यवसायिक संबंध बनाने के लिए समय अनुकूल है। निवेश करने के लिए भी समय अनुकूल है।
धनुः धनु राशि वाले जातकों की कुंडली में चतुर्थ भाव में राज-योग का निर्माण हो रहा है। इस समय आपको प्रॉपर्टी व वाहन सुख मिल सकता है। 29 अप्रैल को शनि के राशि परिवर्तन करते ही आपको धनु की साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। आपकी राशि के स्वामी गुरु उच्च के होकर गोचर करेंगे और हंस नामक राज-योग बनाएंगे। इस समय आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।