ग्रहों के राजा और राजकुमार का राशि परिवर्तन… जानिये आपके लिए आये हैं क्या लेकर?

-बुध, सूर्य और शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन… इन 5 राशि वालों का होगा भाग्योदय

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्ली
ग्रहों के सेनापति मंगल के बाद इस सप्ताह दो बड़े ग्रह अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना जाता है। रविवार 5 दिसंबर को मंगल ग्रह ने वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है। बुधवार 8 दिसंबर को शुक्र मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्रवार 10 दिसंबर को ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध धनु राशि में प्रवेश करेंगे और अगले सप्ताह गुरूवार 16 दिसंबर को ग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के बाद बुध, सूर्य और शुक्र के राशि परिवर्तन से पांच राशियों के जातकों के लिए विशेष रूप से अच्छा समय रहेगा।

आप भी जान लें कि इनमें आपकी राशि शामिल है अथवा नहीं?
मेषः धन-लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। भाई-बहन से मदद मिल सकती है। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। परिवार से अचानक शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

यह भी पढ़ेंः नॉर्थ निगमः कौन बनेगा कांग्रेस दल का नेता?…कई हैं दावेदार!

मिथुनः नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। प्रमोशन या आर्थिक लाभ के भी योग बनेंगे। किसी नए काम की शुरुआत के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। लेन- देन के लिए समय शुभ है।

यह भी पढ़ेंः दिल्लीः बदतर हालात… 90 फीसदी कांग्रेसी पार्टी छोड़ने को तैयार!

कर्कः इस दौरान पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकता है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ेंः BJP: जहां था समापन समारोह… वहीं के नेता को मंच पर नहीं मिली जगह!

सिंहः दिसंबर का महीना आपके लिए लाभकारी साबित होगा। लेन- देन के लिए समय शुभ है। इस दौरान आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। सूर्य गोचर काल में आपको सफलता हासिल होगी। धन आगमन के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

यह भी पढ़ेंः पिटते-पिटते बचे बीजेपी नेता… झुग्गी सम्मान यात्रा के साइड इफेक्ट्स!

धनुः इस दौरान आपको नौकरी व व्यापार में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। खर्च पर कंट्रोल रखें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर भी सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।