वृष राशि वाले होते हैं व्यवहारिक… जानें कैसा रहेगा 2024 का नया साल… हम बतायेंगे सभी 12 राशियों का हाल

-राहु के प्रभाव से मिलेगा विशेष लाभ

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्लीः 20 दिसंबर।
वृष राशि के जातक विश्वसनीय और व्यावहारिक होते हैं। परिस्थितियों से लड़ते हुए अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ते जाते हैं, हालांकि इनकी चाल धीमी होती है। यह लोग स्थायित्व, ईमानदारी और कड़े संकल्प से काम लेते हैं। इन लोगों को अपने मार्ग से डिगाना या ध्यान भटकाना कठिन होता है। हम बताते हैं कि वृष राशि वालों के लिए वर्ष 2024 कैसा रहेगा?
वर्ष की शुरुआत में ही देव गुरु बृहस्पति इस राशि के 12 वें भाव में मार्गी हो रहे हैं। देव गुरु अष्टम और लाभ स्थान के स्वामी होकर विदेश भाव में मार्गी हो जाएंगे। इससे ना सिर्फ जातकों की सेहत में सुधार होगा बल्कि आपके बढ़ते खर्चों पर भी लगाम लगने वाली है। आपके जीवन में जो रूकावटें आ रही थीं वो अब दूर हो जायेंगीं, विदेश में काम कर रहे जातकों को लाभ होगा। कुंडली में देव गुरु बृहस्पति विपरीत राजयोग बना रहे है। अष्टम भाव के स्वामी होकर मई के महीने तक उनका गोचर जातकों के 12 चें भाव में होगा, आपको विपरीत राजयोग के परिणाम प्राप्त होंगे। यदि कोई क़ानूनी समस्या आ रही थी तो अब उसका समाधान नए साल में मिल जायेगा। नए साल में आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी।
साल 2024 के शुरू के 4 महीनों की बात करे तो आपके 12 वें भाव में विराजमान गुरु पर शनि देव की तीसरी दृष्टि आ रही है। ज्योतिष के नियम के अनुसार यह आपके लिए बेहद शुभ योग कहा जा सकता है। द्वादश भाव एक नई शुरुआत का भाव है। ऐसे में गुरु और शनि दोनों का इस भाव पर प्रभाव जीवन को एक नई दिशा देने का काम कर सकता है। एकांत में स्वयं को ले जाकर जब आप लक्ष्यों का अवलोकन करेंगे तो उन्हें प्राप्त करने का रास्ता भी दिखाई दे जाएगा।
इस वर्ष चमत्कारक ग्रह राहु जातकों के एकादश भाव में विराजमान रहेंगे। इसकी वजह से पूरे वर्ष आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा और धन की आवक अच्छी होगी। आपके भाई और मित्र सहायक सिद्ध होंगे। राजनीति में सक्रिय जातकों को उच्च पद की प्राप्ति होगी। बृहस्पति और उच्च के सूर्य की युति 12 वर्षों में एक ही बार होती है। ऐसे में 14 अप्रैल को जब द्वादश भाव में सूर्य और गुरु की युति होगी तो आपके लिए राजयोग का निर्माण होगा। आपको भाग्य की कृपा से बड़ी सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है, कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है और विदेश में व्यापार की सम्भावना पनप सकती है। बृहस्पति का गोचर आपके लग्न भाव से होगा, लग्न में गुरु का गोचर शुभता देने वाला हो सकता है। गोचर की वजह से सोचे हुए काम पुरे हो सकते हैं। मान सम्मान की प्राप्ति होगी और चली आ रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं।
मई के महीने के बाद आपको आपकी संतान की ओर से गर्व करने का मौका मिल सकता है। यह समय सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए भी बेहद शुभ रहने वाला है। छात्रों को अपनी पढाई में अच्छी सफलता मिलने के योग है वही प्रेम से जुड़े मामलों में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
रहस्य और आध्यात्म के कारक ग्रह केतु पुरे वर्ष 2024 में आपके पंचम भाव में गोचर करेंगे। आपको शेयर मार्किट और लॉटरी से अच्छा धन मिलने की सम्भावना है। केतु ज्ञान और शोध के भी कारक है ऐसे में जो उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे है उनके लिए केतु काफी अच्छी सफलता लेकर के आने वाला है। तकनीक से जुड़े जातक नए नए अविष्कार करने में समर्थ होंगे। मन्त्र साधना में लगे सधकों कों सिद्धि प्राप्त हो सकती है। जातकों के लिए शनि एक योगकारक ग्रह है और उनका गोचर आपके कर्म भाव में ही हो रहा है। 30 जून तक शनि देव दशम भाव में मार्गी रहने वाले है। ऐसे में वृष राशि के जातको के लिए शशः नाम का राजयोग बन रहा है, इसे पंच महापुरुष योग के नाम से जाना जाता है। इसके प्रभाव से कार्य स्थल पर अच्छी सफलता प्राप्त होती है और उच्च पद की प्राप्ति होती है। किसी नये व्यापार या नई कंपनी का निर्माण भी किया जा सकता है। वर्ष 2024 वृष राशि के जातकों के लिए प्रेम और विवाह के लिहाज से भी अच्छा रहने वाला है। इस वर्ष मई के महीने के बादइ बृहस्पति की सप्तम दृष्टि आपके विवाह स्थान पर होगी और पंचम दृष्टि प्रेम के स्थान पर होगी। ऐसे में जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ है उनको विवाह का योग बन रहा है और आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता का योग है।