टूटा 122 साल का रिकॉर्ड… 5 राज्यों में रहेगा लू का प्रकोप… पारा जायेगा 45 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

-दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी और ज्यादा गर्मी, मई के पहले सप्ताह में भारी पड़ेगी ‘भाष्कर’ की मार

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली, 28, अप्रैल, 2022
उत्तर पश्चिमी भारत में लू का प्रकोप जारी है और यह आने वाले दिनों में और ज्यादा बढ़ेगा। इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कम से कम पांच राज्यों में लू की चलेगी। वहीं दिल्ली-एनसीआर वालों को आने वाले दिनों में गर्मी की मार और ज्यादा झेलनी पड़ेगी। उत्तर पश्चिमी भारत के कई राज्यों में पारा तेजी के साथ बढ़ रहा है और कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई। मार्च के महीने में गर्मी ने पिछले 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

यह भी पढ़ेंः 30 साल बाद शनि का कुंभ राशि में प्रवेश… 7 राशि वालों को मिलेगा धनलाभ.. 5 राशि वालों की बढ़ेगी उलझन!

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक कम से कम अगले पांच दिनों में देश के बड़े हिस्से में लोगों को लू का सामना करना पड़ेगा। वहीं अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिलेगी। राहत की बात ये है कि तापमान में वृद्धि के बाद लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना भी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जताई है।

यह भी पढ़ेंः प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को चुनौतीः पार्टी के लिए घातक साबित हुआ निगम का विभाजन… आलाकमान ने नहीं मानी थी विभाजन के समय अपने पार्षदांं की बात!

राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, यूपी और ओडिशा में आने वाले दिनों में गर्मी काफी बढ़ने वाली है। क्योंकि इन राज्यों के कुछ हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हो रहा है। आईएमडी के अनुसार मई के पहले सप्ताह तक लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लोगों का भी गर्मी से काफी बुरा हाल हो रहा है और यहां पर भी पारा काफी बढ़ा है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को छू चुका है।

यह भी पढ़ेंः 12 वर्ष बाद बन रहा सुखद संयोग… गजकेसरी योग और शुक्र का राशि परिवर्तन… इन राशियों पर होगी छप्पर फाड़के धन वर्षा

मौसम विभाग ने दिल्ली में आज दिन के दौरान लू चलने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार तक राष्ट्रीय राजधानी में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को छूने की भविष्यवाणी की है। बढ़ती गर्मी की वजह से राजस्थान में फैक्टरियों के लिए चार घटें का पॉवर कट तय किया गया है। इसके साथ ही राजस्थान अब गुजरात और आंध्र प्रदेश के बाद तीसरा राज्य हो गया है, जहां गर्मी के चलते औद्योगिक गतिविधियों को बाधित किया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है कि ताकि गर्मियों के दौरान बढ़ती बिजली की मांग को पूरा किया जा सके।
केंद्रशासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर में सर्दियों की राजधानी जम्मू में सत्र का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। यहां पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। बढ़ते तपमान के चलते केंद्रशासित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पॉवर कट और जल संकट की स्थितियां भी पैदा हो गई हैं। ओडिशा में भी बुधवार को लगातार तीसरे दिन लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 स्थानों पर तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। भीषण गर्मी के चलते राज्य में सभी स्कूलों को 30 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है।
गर्मी ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड
पश्चिम बंगाल में शिक्षण संस्थानों में गर्मियों की छुट्टियां समय से पहले घोषित कर दी गई हैं। ख़बरों के अनुसार, राज्य में सभी स्कूलों-कॉलेजों को गर्मियों की वजह से 2 मई तक बंद रखे जाने के आदेश जारी किए गए हैं। इस वर्ष, उत्तर-पश्चिमी भारत में 122 साल के बाद मार्च का महीना सबसे गर्म रहा है। औसत तापमान 30.67 डिग्री सेल्सियस रहा। इसने साल 2004 के पिछले रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। सामान्य तौर पर मार्च के महीने में इतनी गर्मी नहीं पड़ती है।