RG7

राहु ने किया मेष में प्रवेश… 5 राशि वालों को करेगा मालामाल

-2022 में 18 महीने बाद 17 मार्च को राहु ग्रह मेष राशि में करेगा गोचर

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्ली
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु ग्रह को मायावी ग्रह यानी कि छाया ग्रह कहा जाता है। माना यह भी जाता है कि राहु ग्रह किसी भी व्यक्ति को अर्श से फर्श और फर्श से अर्श तक ले जाने की शक्ति रखता है। गौरतलब है कि राहु ग्रह को विदेश यात्रा, महामारी, राजनीति का भी कारक माना जाता है। यदि किसी की कुंडली में राहु ग्रह की स्थिति सकारात्मक है तो व्यक्ति ऊंचाईयों को छूता है। राहु विदेश यात्रा, महामारी, राजनीति, यात्रा आदि के कारक ग्रह हैं। राहु के मेष राशि में प्रवेश के समय की कुंडली में मकर राशि मेशनि, मंगल और शुक्र तीन ग्रहों की युति रहेगी।
बता दें कि राहु ग्रह को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब डेढ़ साल का समय लगता है। राहु ग्रह ने इस वर्ष 2022 में होली के दिन 17 मार्च को मंगल ग्रह की स्वराशि मेष में प्रवेश कर लिया है। राहु का यह गोचर 5 राशियों के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। हालांकि राहु के इस राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर कुछ न कुछ असर होगा।
आपको बताते हैं कि राहु किन चार राशियों पर ज्यादा मेहरबान होने जा रहे हैंः-
मिथुनः इस राशि के जातकों के लिए यह राशि परिवर्तन आर्थिक रूप से बेहद सकारात्मक रहेगा। आपको अचानक धन की प्राप्ति होने की संभावना है। मिथुन राशि के स्वामी व्यापार के कारक ग्रह बुध देव हैं। इसलिए इस दौरान व्यापार में जबरदस्त तरक्की के आसार हैं। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अगर आपका कई महीनों से इंक्रीमेंट रुका हुआ था तो वो इस समय हो सकता है। अगर आप राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो इस दौरान आपको कोई बड़ा ओहदा मिल सकता है। जो लोग मीडिया या टीवी लाइन से जुड़े हुए हैं उनके लिए भी यह गोचर शुभ फलदायी साबित होगा।
यह भी पढ़ेंः SP के सहयोग के बावजूद UP में नहीं चला AAP का तिलस्म… आगे रही AIMIM… कांग्रेस खत्म!
कर्कः इस राशि के जातकों के लिए राहु ग्रह का यह गोचर बेहद शुभ फलदायी साबित होगा। कर्क राशि पर चंद्र देव का आधिपत्य है। इसलिए इस समय आप व्यापार में खूब धन कमाएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में नए शुभ अवसर प्राप्त होंगे। अगर इस दौरान आप कोई नया व्यापार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा। जब कोई ग्रह कुंडली के पांचवें, दसवें और ग्यारहवें भाव में गोचर करता है, तो करियर में बदलाव और नई नौकरी लगती है। इसलिए सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए ये अवधि विशेष रूप से फलदायी साबित होगी। नौकरी में बदलाव हो सकता है और सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ेंः कांग्रेस ने गंवाई एक और सरकार… पंजाब में सिद्धू बने गले की हड्डी या राहुल जिम्मेदार?
वृश्चिकः इस राशि के जातकों के लिए भी राहु देव का गोचर बेहद की शुभ रहेगा। नए साल में आप ज्यादा धन कमाने और धन को जोड़ पाने में सफल रहेंगे। आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। इस गोचरकाल के दौरान जो लोग सेना, इंजीनियर, पुलिस, डॉक्टरी लाइन से जुड़े हुए हैं, उन लोगों को जॉब में पदोन्नति मिल सकती है। इंक्रीमेंट लग सकता है। आपको इस दौरान शेयर और सट्टा व्यापार में भी फायदा हो सकता है। आपके द्वारा राजनीति के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल रहेगा।
यह भी पढ़ेंः केंद्र के दखल से टले निगम चुनाव… एक होंगे तीनों नगर निगम… समय बढ़ाने की संभावना
कुंभः राहु के गोचर से इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आमदनी में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना है। जो लोग शनि से संबंधित वस्तुओं जैसे- ऑयल, लोहे का काम, कर रहे हैं उन्हें निवेश के लिए समय अच्छा है। आप धन का संचय कर पाने में सफल रहेंगे। नया व्यापार शुरू करने के लिए अच्छा समय है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि आप बहुत दिनों से राजनीति में सफल होने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल हैं, इस समय आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है।


मीनः राहु का गोचर मीन राशि के दूसरे भाव में होगा, जो कि वाणी और धन का भाव होता है। राहु के राशि बदलते ही मीन राशि के जातकों को जमकर धन लाभ होगा। उनकी इनकम बढ़ेगी, अचानक कहीं से पैसा मिलेगा। यदि कहीं पैसा अटका हुआ था तो वो भी अब मिल जाएगा। इसके अलावा वाणी की दम पर बड़े काम भी आसानी से बन जाएंगे। करियर के लिए भी यह समय फायदेमंद रहेगा। सबकी तारीफ और सम्‍मान पाएंगे।
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)