-एक जोन से दूसरे जोन में किए एमआई-एएमआई
नॉर्थ दिल्ली नगर निगम के जन स्वास्थ्य विभाग से मिलने वाली शिकायतें रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला ताबड़तोड़ ट्रांसफर्स का है। नगर निगम ने 25 अगस्त से डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया के खिलाफ महाअभियान छेड़ा है। लेकिन इससे पहले ही जन स्वास्थ्य विभाग में करीब एक दर्जन लोगां के ट्रांसफर्स इधर से उधर कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ेंः- जानें किस राशि को मिलेगा बुधादित्य योग का लाभ?
ट्रांसफर होने वालों में एक पब्लिक हेल्थ इंस्पेक्टर, तीन मलेरिया इंस्पेक्टर और छह असिस्टेंट मलेरिया इंस्पेक्टर्स के नाम शामिल हैं। इनके अलावा एक फील्ड वर्कर और दो डीबीसी कर्मचारी हैं। निगम अधिकारियों द्वारा अचानक किये गए ट्रांसफर्स को लेकर आम आदमी पार्टी ने अधिकारियों पर निशाना साधा है।
यह भी पढ़ेंः- CONGRESS: नहीं थमी रार… उधर प्रियंका के लिए हो रही जमीन तैयार!
यह भी पढ़ेंः- NCERT: अरबों का नकली किताब घोटाला… NCERT अधिकारियों पर संदेह की सुई!
घनेंद्र भारद्वाज ने कहा कि ऐसे समय में ट्रांसफर-पोस्टिंग करने के पीछे अधिकारियों की नीयत ठीक नहीं है। खास तौर पर जिनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं हो, उन्हें जरूरत के समय उनकी जगह से हटाये जाने के पीछे कोई खेल भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नगर निगम को चला पाने में पूरी तरह से अक्षम साबित हो रही है। यही कारण है कि यहां अधिकारियों की मनमानी जारी है।