-पीडब्लूएम ने दिया उत्तरी दिल्ली नगर निगम को सामान
-स्थायी समिति अध्यक्ष जय प्रकाश को भेंट किए पीपीई किट
टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के तहत प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन (पीडब्लूएम) ने शुक्रवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम को 300 मास्क, 300 दस्ताने, 50 फेस शील्ड, 50 सैनिटाइज़र की बोतलें और 50 पीपीई किट प्रदान किए।
यह भी पढ़ेंः- BJP अध्यक्ष के सामने निगमों को मजबूत नेतृत्व देने की चुनौती!
उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर से स्थायी समिति अध्यक्ष जय प्रकाश और अतिरिक्त आयुक्त (बागवानी) डॉ रश्मि सिंह ने रोशनारा बाग स्थित उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पार्क में मास्क, दस्ताने, फेस शील्ड, सैनिटाइजर व पीपीई किट प्राप्त किए। इस मौके पर केशवपुरम वार्ड समिति के अध्यक्ष जोगी राम जैन, बागवानी निदेशक डॉ आशीष प्रियदर्शी, यूएनडीपी सर्कुलर इकॉनमी प्रमुख प्रभजोत सोढ़ी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ेंः- कस्तूरबा और गिरिधर लाल हॉस्पिटल में COVID-19 पॉजिटिव निकले स्वास्थ्यकर्मी!
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर स्थायी समिति अध्यक्ष जय प्रकाश ने रोशनआरा बाग स्थित उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पार्क में पौधारोपण किया। पोधारोपण अभियान में निगम ने जैव विविधता के संरक्षण के लिए पार्क में 50 पौधे लगाए हैं। स्थायी समिति अध्यक्ष ने कहा कि इस महामारी की स्थिति में किसी भी प्रकार की मदद सराहनीय है। जब निगम को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ रहा हो। ये सभी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए संसाधनों को बढ़ाने में मदद करेंगे साथ ही फ्रंट लाइन योद्धाओं को और अधिक कुशलता से काम करने में सहायता करेंगे।