नॉर्थ डीएमसीः डीसीलिंग की प्रक्रिया शुरू

-1356 संपत्तियों को किया जाना है डीसील
-मेयर व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने कराई शुरूआत

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
उत्तरी दिल्ली में सील की गई संपत्तियों की डीसीलिंग शुरू हो गई है। उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश व दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने गुरूवार को टोडापुर से इसकी शुरूआत कराई। निगरानी समिति के आदेश पर सील हुई रिहायशी संपत्तियों को डीसील अब कोर्ट के आदेश के बाद डीसील किया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष छैल बिहारी गोस्वामी व निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- डेंगू फैला रहे मेट्रो, स्कूल, अस्पताल, डीटीसी बस डिपो

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद संपत्तियों को डीसील करने की प्रक्रिया को शुरू कर नागरिकों को राहत देने का कार्य किया है। जिसके लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि काफी समय से जो संपत्तिया सील पड़ी हुई थीं उनको राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- नॉर्थ डीएमसीः कैसे मिले सेलरी… जब पार्किंग व विज्ञापन ठेकेदारों नहीं हो रही करोड़ों की वसूली?

उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम में कुल 1356 संपत्तिया है जिन्हें डीसील किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिहायशी संपत्तियों को डि-सील करने से पहले निगम के अधिकारी पूरी प्रक्रिया का पालन कर रहे है। उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में, निगरानी समिति के निर्देशानुसार गलत सील हुई रिहायशी संपत्तियों को डीसील करने की प्रक्रिया शुरू होने से नागरिकों को काफी राहत मिलेगी।

संपत्तियों की सूची
क्र.सं क्षेत्र                संपत्तियों की संख्या     टिप्पणी
1. केशवपुरम           374
2. सिटी एसपी          25
3. करोल बाग           448
4. नरेला                  0       क्षेत्र से कोई सूची प्राप्त नहीं हुई
5. रोहिणी                360
6. सिविल लाईंस       149