-75 साईकिलों से 75 किलो मीटर तक निकाली गई यात्रा
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 152वीं जयंती पर दक्षिणी दिल्ली सांसद रमेश बिधूड़ी ने अपने संसदीय क्षेत्र में तिरंगा साइकिल यात्रा निकाली। इस अवसर पर आजादी के 75 वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया और देश के शहीद वीर जवानों को नमन किया गया। मधु विहार तिरंगा चौक (पालम विधान सभा) से यात्रा प्रारंभ करने पर बिधूड़ी ने वहॉं तिरंगा फहराया व सफाई अभियान चलाया। इसके बाद उन्होंने 75 किलो मीटर की यह यात्रा 75 साइकिलों पर सवार भाजपा कायर्कर्ताओं के साथ प्रारंभ की।
यह भी पढ़ेंः महंगा हुआ रोड पर चलना… दिल्ली-एनसीआर में ढाई रूपये से ज्यादा बढ़े सीएनजी के दाम
पालम विधान से आजादी के वीर सपूतों को नमन व महात्मा गांधी अमर रहे के उद्घोष के साथ यह यात्रा बिजवासन विधान सभा, छत्तरपुर विधान सभा, महरौली विधान सभा होते हुए अम्बेडकर नगर विधान सभा पहुंची, जहॉं एम.बी रोड़ अम्बेडकर पार्क में यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान यात्रा मार्ग पर जगह-जगह क्षेत्रवासियों ने सांसद बिधूड़ी को फूल-मालाएं पहनाकर व पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया।
यह भी पढ़ेंः 2 अक्टूबर से 7 राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा… होगी धनवर्षा… जानें सभी 12 राशियों का हाल
इस अवसर पर रमेश बिधूड़ी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का यह सपना था कि भारत स्वच्छता के प्रति अग्रसर हो, भारत का हर एक नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें और भारत दुनिया का सबसे सुन्दर देश बने। उनके इस सपने को पूरा करने का संकल्प माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने लिया है, उन्होंने 2014 में देश में भाजपा की सरकार बनते ही 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की और स्वयं हाथ में झाड़ू उठा कर देश के जनमानस में स्वच्छता के प्रति अलख जगाई।
यह भी पढ़ेंः करोलबागः बिल्डर माफिया का एक और कारनामा… सील किये जा चुके ‘भरत भवन’ में डाल दिया एक और फ्लोर!
विश्व के लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी जी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास को लेकर पिछले 7 वर्षों से देश में गरीब, मजदूर, किसान, दलित, वंचित, कमजोर वर्ग की आवश्यकताओं की पूर्ति, राष्ट्रहित, सशक्त, आत्मनिर्भर भारत व नवभारत निमार्ण के लिए अपने दृढ़ निश्चय के साथ कार्य कर रहे हैं। उनकी देशहित नीति व निणर्यों ने भारत का परचम पूरे विश्व में लहराया है। उन्होंने आगे बाताया कि दो दिवसीय यह यात्रा क्षेत्र में निकाली जाएगी और इसके माध्यम से गांधी जी के स्वच्छता व अंहिसा के संदेश को जन-जन तक पहुॅंचाया जाएगा।
इस यात्रा में दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में नेता सदन इन्द्रजीत सहरावत, जिला अध्यक्ष महरौली जगमोहन महलावत, जिला उपाध्यक्ष रणवीर तंवर व सत्यवान राणा, जिला महामंत्री पवन राठी, निगम पाषर्द राज नगर भूपेन्द्र गुप्ता सहित भाजपा कायर्कर्ता शामिल थे।