जनसंपर्क के जरिए बताया मोदी सरकार का कामकाज

-घर घर जाकर जाना इलाके के लोगों का हाल
-पूर्व महापौर प्रीति अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
रोहिणी वार्ड 57 से भाजपा पार्षद और पूर्व महापौर प्रीति अग्रवाल ने वार्ड में जनसंपर्क अभियान चलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने पर यह आयोजन किया गया। इस मौके पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में जनता के साथ सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की जा रही है। उन्होंने घर घर जाकर करोना काल में लोगों का हालचाल लिया।

यह भी पढ़ेंः- आखिर कौन है दिल्ली बीजेपी का सलाहकार…? हर पल बढ़ रहा केजरीवाल का आकार!

प्रीति अग्रवाल ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री जनता से नहीं मिलते और जनता की परेशानियों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। मुख्यमंत्री केवल टीवी पर शाम के समय दिखाई देते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कागजों पर सारा खाका तैयार करते हैं, लेकिन धरातल पर वैसा कुछ नजर नहीं आता।

यह भी पढ़ेंः- दिल्ली BJP… गणेश परिक्रमा वालों को फिर मिलेगी एंट्री?

उत्तरी दिल्ली की पूर्व महापौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर सिपाही जनता की सेवा के लिए हर समय तैयार खड़ा है। इस तपती धूप में भी हम लोग जन संपर्क कर रहे हैं और उसके बाद भी आम आदमी पार्टी के नेता आरोप लगाते हैं। दिल्ली सरकार केवल आरोप की राजनीति कर रही है, यदि कुछ करना है तो धरातल पर आकर काम करें जिससे लोगों की समस्या के बारे में सरकार को पता चले।

यह भी पढ़ेंः- फिर गरमाया अर्पित होटल मामला… बढ़ीं डॉक्टर रावत की मुश्किलें

घर घर जाकर लोगों से संपर्क करने में ज़िले के जन संपर्क प्रभारी नरेंद्र सोलंकी, मण्डल महामंत्री प्रदीप शर्मा, मोर्चा अध्यक्ष रामानन्द, प्रमुख समाज सेवी रानी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।