महापौर ने लिया माडल टाउन की नैनी झील का जायजा

-क्षेत्रीय निगम पार्षद सीमा गुप्ता व अधिकारी रहे मौजूद

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने मंगलवार को दिल्ली में बर्ड फ्लू के मद्देनज़र मॉडल टाउन स्थित नैनी झील का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद सीमा गुप्ता, उद्यान निदेशक आशिष प्रियदर्शी व निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। महापौर जय प्रकाश ने बताया कि दिल्ली में बर्ड फ्लू की स्थिति को देखते हुए उत्तरी दिल्ली नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है। उसी के मद्देनज़र मंगलवार को हमने नैनी झील का निरीक्षण कर स्थिती का जायजा लिया है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेसः नहीं संभाल पा रहे अनिल कुमार… एक दर्जन से ज्यादा कांग्रेस पार्षद पार्टी छोड़ने को तैयार!

उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू की स्थिती पर नज़र रखने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है जो पूरी स्थिती पर नजर रखेगी। उन्होंने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत कुल 6795 पार्क है जिसमें 3 बड़े पार्क हैं। जिनमें निगम कर्मचारी पक्षियों पर नज़र रखे हुए है और कही भी पक्षी मृत पाए जाते है तो उनके सैंपल लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- राजस्थान बीजेपी में दरार… वसुंधरा के नाम पर शुरू हुई रार!

महापौर जय प्रकाश ने कहा कि नैनी झील से भी पक्षियों के सैंपल लिए गए है और उनकी रिपोर्ट आने वाली है।उन्होंने बताया कि यहा अभी सभी बत्तख ठीक है और प्रवासी पक्षी जो आए थे वो जा चुके है। उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू के मद्देनज़र उत्तरी दिल्ली नगर निगम अपने क्षेत्राधिकारा में आने वाले सभी क्षेत्रों में अच्छे से कार्य कर रही है।
जय प्रकाश ने आगे बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने सभी मीट शॉप, रेस्टोरेंट्स व होटलों के लिए दिशानिर्देश जारी किए है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में बर्ड फ्लू प्रकोप ज्यादा ना फैले उसे के लिए हम लगातार कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि निगम नागरिकों को जागरूक करने के लिए जगह-जगह जागरूकता अभियान चलाएगी ताकि नागरिकों को बर्ड फ्लू के प्रति जागरूक किया जा सके।