मेयर ने सीएम केजरीवाल को बताया धृतराष्ट्र

-नहीं आए कर्मचारियों के वेतन के लिए 938 करोड़ रूपयेः जय प्रकाश

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने गुरूवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल धृतराष्ट्र बने हुए हैं। निगम कर्मचारियों के वेतन के लिए दिल्ली सरकार ने अभी तक 938 करोड़ रूपय नहीं दिए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने लगभग एक हफ्ते पहले प्रैस वार्ता कर यह कहा था कि दिल्ली सरकार ने नगर निगम के कर्मचारियों के वेतन के लिए 938 करोड़ रूपये जारी कर दिये हैं। लेकिन अभी तक निगम कर्मचारियों के वेतन के लिए दिल्ली सरकार से एक पैसा भी दिल्ली नगर निगम को नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें- निगम उपचुनाव तय करेगा बीजेपी का भविष्य!

महापौर जय प्रकाश ने कहा कि दिल्ली सरकार ने कर्मचारियों के वेतन के लिए घोषणा तो कर दी लेकिन दिल्ली नगर निगम को 938 करोड़ रूपये नहीं दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की इसी नीति की वजह से आज उत्तरी दिल्ली नगर निगम वित्तीय संकट की स्थिति से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम नागरिकों को सेवाएं प्रदान करने वाली संस्था है और नगर निगम कों आर्थिक सहायता प्रदान करना राज्य सरकार की नैतिक ज़िम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम को जनवरी महीने में जारी होने वाली तीसरी तिमाही का फंड भी अभी तक नहीं दिया है वो कब दिया जाएगा इसकी भी जानकारी दे दिल्ली सरकार।

यह भी पढ़ें- दिल्ली बीजेपीः पूर्व प्रदेश महासचिव को बनाया बलि का बकरा… किसानों के नाम जारी हुआ फर्जी पत्र!

महापौर ने कहा कि दिल्ली सरकार निगम निगम को पैसे ना देकर सिर्फ और सिर्फ राजनिति कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार नगर निगम के कर्मचारियों व सेवानिवृत कर्मचारियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है।