मकर सक्रांति पर गौशाला पहुंचे महापौर

-हरेवली में गोपाल गो सदन और किशनगंज में गौशाला में जाकर गऊओं को चारा खिलाया

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश एवं स्थायी समिति के अध्यक्ष छैल बिहारी गोस्वामी ने मकर सक्रांति के अवसर पर हरेवली स्थित गोपाल गो सदन और किशनगंज स्थित गौशाला में जाकर गऊओं को चारा खिलाया। उन्होंने आर्थिक रूप से कमज़ोर कर्मियों को कंबल व गर्म कपड़े भी वितिरत किये। इसके उपरांत वे अन्य कई गौशालाओं में भी गए।

यह भी पढ़ें- शाह के दरबार में बीजेपी लगाएगी गुहार

महापौर ने इस अवसर पर कहा कि मकर सक्रांति के पावन पर्व की हिन्दू संस्कृति के अंदर काफी मान्यता है। इस दिन विशेष रूप से गौ माता की सेवा की जाती है। साथ ही साथ नर सेवा यानि आर्थिक रूप से अक्षम लोगों की सहायता दान में आवश्यक वस्तुएं देकर की जाती है। इसलिए हम आज विशेष रूप से हरेवली गोपाल गो सदन आये हैं ताकि गौ माता को अपने हाथों से चारा खिला सकें तथा गरीब लोगों को कुछ आवश्यक वस्तुएं प्रदान कर सके। यही विधान वर्षों से हमारी संस्कृति में चला आ रहा है। अपनी परम्पराओं का निर्वाह हमे आने वाली पीढ़ियों को उसके मकसद के साथ सौंपना होगा ताकि ये परम्परा निरंतर रहे और समाज एक स्वस्थ वातावरण में रहे।