MAYOR जेपी ने CM केजरीवाल की ओर बढ़ाया मदद के लिए हाथ

-उत्तरी दिल्ली के महापौर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री से की मुलाकात
-उत्तरी दिल्ली नगर निगम की देय धन राशि जारी करने की मांग

टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से उत्तरी दिल्ली नगर निगम को बकाया फंड जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण पूरा देश बहुत कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। अतः इस महामारी के साथ एकजुट हो कर लड़ने की जरूरत है।

यह भी पढ़ेंः- सोमवती अमावस्या का दुर्लभ संयोग… जानें किसका बन रहा राजयोग

महापौर ने मुख्यमंत्री को उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को जड़ से खत्म करने के लिए निगम के कर्मचारी हर दिन सड़कों व गलियों की सफाई, क्षेत्र में सैनिटाइजेशन, मार्केट व अन्य प्रमुख स्थानों पर सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए चिन्ह बनाने का काम कर रहे है।
महापौर जय प्रकाश ने कहा कि पहले भी विभिन्न माध्यमों से इस संबंध में अवगत करवाया गया है कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम वित्तीय संकट से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा और स्वच्छता क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारी दिन-रात कोरोना वायरस जैसी महामारी की रोकथाम में लगे हुए हैं। फंड की वजह से उन्हें समय पर वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा है।

यह भी पढ़ेंः- DELHI BJP: इस बार महामंत्री पद पर नहीं होगा ‘बनिया’ नेता!

महापौर ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम नागरिकों को विभिन्न सेवाएं प्रदान करती है। इन सेवाओं को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा निगम को देय फंड की आवश्यकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से राजनीति से ऊपर उठ कर निगम के कर्मचारियों व नागरिकों को ध्यान में रखते हुए निगम को देय फंड जारी करने की मांग की।

यह भी पढ़ेंः- वेटिंग की टेंशन खत्म… अब सबको मिलेगा कन्फर्म टिकट

उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने मुख्यमंत्री से तत्काल निगम की देय राशि जारी करने के लिए उन्हें एक अनुरोध पत्र भी सोंपा। उन्होंने कहा कि इससे निगम अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन और नागरिकों को सेवाएं दे सकेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि इस संबंध में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी और दिल्ली सरकार निगम को हर संभव मदद करेगी।