-नगर निगम द्वारा कराया जा रहा ऐतिहासिक पुस्तकालय का जीर्णोद्धार
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने गुरूवार को चांदनी चौक स्थित हरदयाल म्युनिसिपल पुस्तकालय के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुस्तकालय प्रबंधन समिति की सचिव रेखा सिन्हा व निगम के अधिकारी उपस्थित थे। महापौर ने कहा कि हरदयाल म्युनिसिपल पुस्तकालय दिल्ली के सबसे पुराने पुस्तकालयों में से एक है, जिसके जीर्णोद्धार का कार्य निगम द्वारा किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों को पुस्तकालय के जीर्णोद्धार के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें- BJP नेतृत्व पर सवालिया निशान… क्या खाली करा सकेंगे नेशनल क्लब सहित चार क्लबों की सरकारी जमीन?
महापौर जय प्रकाश ने आशा जतायी की पुस्तकालय के जीर्णोद्धार और सुदृढ़ीकरण के कार्य के बाद पाठकों को नया माहौल मिलेगा। विशेष रूप से उन छात्रों के लिए जो प्रतिस्पर्धात्मक परिक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह पुस्तकालय ऐतिहासिक है और यहां कई दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपियां मौजूद हैं। इनकी वजह से नगर निगम के संरक्षण में चलने वाला यह पुस्तकालय दुनिया में सबसे अलग है।

