-होटल व रेस्टोरेंट्स को जरूरी दिशानिर्देश जारी करने के आदेश
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने दिल्ली में बर्ड फ्लू के मद्देनज़र सोमवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर निगम की तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की। बैठक के दौरान स्थायी समिति के उपाध्यक्ष विजेंद्र यादव, मलेरिया निरोधक उपाय समिति की अध्यक्षा उर्मिला चौधरी, उद्यान समिति की अध्यक्षा वंदना जेटली, चिकित्सा सहायता एवं जन-स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष विनीत वोहरा, नियुक्ति एंव अनुशासनसात्मक कार्यवाही समिति के अध्यक्ष नीरज गुप्ता, अतिरिक्त आयुक्त स्वास्थ्य सुनिल भादू, निगम स्वास्थ्य अधिकारी अशोक रावत, निदेशक उद्यान आशिष प्रियदर्शी, निदेशक पशु चिकित्सा यतेन्द्र कुमार व निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- कांग्रेसः नहीं संभाल पा रहे अनिल कुमार… एक दर्जन से ज्यादा कांग्रेस पार्षद पार्टी छोड़ने को तैयार!
महापौर जय प्रकाश ने बताया कि दिल्ली में बर्ड फ्लू के मद्देनज़र उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने महापौर की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है जो पूरी स्थिती पर नजर रखेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बर्ड फ्लू की स्थिती को देखते हुए हमें आगे आकर कार्य करने की आवश्यक्ता है ताकि दिल्ली के नागरिकों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो।
यह भी पढ़ें- बंद कार में अकेले चलते समय मास्क लगाना जरूरी नहींः केंद्र सरकार
जय प्रकाश ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में नागरिकों को जागरूक करने के लिए जगह-जगह जागरूकता अभियान चलाएं जाएंगे। निगम अधिकारियों द्वारा नियमित तौर पर मीट शॉप की निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू के कारण खुले में मृत पक्षियों की सूचना के लिए एक हेल्पलाइन नंबर बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि निगम अधिकारियों को सभी रेस्टोरेंट्स व होटलों को दिशानिर्देश जारी करने के लिए निर्देश दिए गए है। बैठक में अधिकारियों ने आश्वस्त किया की वे आवश्यकता अनुसार दिये गये निर्देशो के अनुरूप कार्य को तैयार है।