10 वर्ष बाद बना महायोग… नजदीक आ रहे ग्रहों के राजा और दैत्य गुरू, जानें किन राशियों का शुरू हुआ गोल्डन टाइम ?

-12 जून को शुक्र और 15 जून को सूर्य कर रहे मिथुन राशि में गोचर

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्लीः 14 जून।
जून माह के दूसरे सप्ताह में दो बड़े ग्रहों ने अपना राशि परिवर्तन किया है। 12 जून को धन-दौलत और वैभव के दाता शुक्र देव मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 15 जून को ग्रहों के राजा सूर्य भी मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में 10 वर्षों के बाद ऐसा महायोग बना है जब दोनों ग्रह मिथुन राशि में इतने नजदीक आये हैं। दोनों बलशाली ग्रहों की युति के चलते कई राशियों के जातकों की किस्मत चमकने वाली है। इन लोगों की धन-दौलत में अत्यंत बढ़ोतरी होने वाली है।
आप भी जानिये कौन हैं वह भाग्यशाली लोगः-
मिथुनः
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य और शुक्र का यह महासंयोग बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। दोनों ग्रहों की यह युति आपकी राशि के लग्न भाव में हो रही है। गोचरकाल के दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा और जो लोग अपनी नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, उन्हें बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, नये लोगों के साथ लाभकारी संबंध बनेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। भागीदारी के काम में लाभ प्राप्त होगा और व्यवसाय में समझदारी से काम लेंगे तो अच्छा लाभ मिलेगा। सोची हुई योजनाएं पूरी होंगी, लोकप्रियता में वृद्धि होगी, यश-वैभव एव मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
कन्याः कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य और शुक्र की युति शुभ फलदायी साबित होगी। दोनों ग्रहों की यह युति आपकी कुंडली के कर्म भाव में हो रही है। गोचरकाल के दौरान आपको कारोबार में बेहतरीन सफलता प्राप्त होगी। यदि नौकरी बदलने का विचार है तो आपको बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
तुलाः तुला राशि वालों के लिए दैत्य गुरू शुक्र देव का यह गोचर बेहद अनुकूल रहेगा। शुक्र का यह गोचर आपकी कुंडली के नवम भाव में उदित हुआ है। क्योंकि शुक्र देव तुला राशि के स्वामी हैं, अतः गोचरकाल के दौरान किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। देश विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी छात्रों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।
कुंभः कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य और शुक्र का महासंयोग बेहतरीन साबित होगा। दोनों ग्रहों की युति आपकी कुंडली के पंचम भाव में हो रही है। गोचरकाल के दौरान आपको संतान सु जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। जीवनशैली में सुधार होगा और धन जमा कर सकेंगे। आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होने के योग हैं। प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। मान-सम्मान एवं पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती है।
मीनः मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र देव का यह गोचर शुभ फलदायी साबित होगा। शुक्र देव ने मीन राशि की कुंडली के चतुर्थ भाव में गोचर किया है। अतः आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी, इस दौरान कोई वाहन या संपत्ति खरीद सकते हैं। कोई नया काम शुरू करने पर अच्छा लाभ प्राप्त होगा। बेराजगार युवाओं को शुभ संदेश मिल सकता है। प्रॉपर्टी, जमीन-जायदाद के कारोबार में बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है।