59 साल बाद बना महासंयोग… नीचभंग राजयोग से होगा इन राशि वालों का भाग्योदय

-कन्या राशि में गुरू-शुक्र, शनि व बुध की अवस्था की वजह से बना त्रिग्रही नीचभंग राजयोग

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्लीः 29 सितंबर, 2022।
ग्रहों के महासंयोग ने कुछ राशियों के जातकों के लिए बहुत ही लाभदायक स्थिति बना दी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देवगुरू वृहस्पति और दैत्य गुरू शुक्र की विशेष युति की वजह से 59 वर्षों के बाद ऐसी विशेष स्थिति बन रहीं है। दैत्य गुरु शुक्र देव 24 सितंबर से कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं, जोकि इनकी नीच की राशि मानी जाती है। लेकिन शुक्र की वजह से ही 59 साल बाद त्रिग्रही नीचभंग राजयोग बन रहा है। यहां यह बताना भी जरूरी है कि गुरु और शनि अपनी स्वयं की राशि में विराजमान हैं। दूसरी ओर बुध ग्रह अपनी उच्च की अवस्था में विराजमान हैं। खास बात यह है कि बुध के साथ सूर्य देव की युति बन रही है।
आप भी जानिये कि 59 साल बाद बन रहे त्रिग्रही नीचभंग राजयोग का लाभ किसे मिल रहा है?
वृषः
वृष राशि वालों के लिए त्रिग्रही नीचभंग राजयोग लाभदायक साबित हो सकता है। आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह नीचभंग राजयोग बनाकर स्थित हैं। आपकी गोचर कुंडली में लाभ स्थान पर देव गुरु बृहस्पति, भाग्य भाव में शनि और धन का स्वामी भी उच्च अवस्था में विराजमान हैं। केंद्र त्रिकोण राजयोग और समसप्तक राजयोग बना हुआ है। इसलिए इस राशि वालों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। व्यापार में अच्छा खासा धनलाभ होगा। इस गोचरकाल में आप वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं।
मिथुनः मिथुन राशि वालों को त्रिग्रही नीचभंग राजयोग शुभ फलदायी साबित होगा। यदि कहीं निवेश किया है तो आपको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। व्यापार में नए ऑर्डर आने से लाभ हो सकता है। इस समय आप व्यापार में निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। लाभ के योग बने हुए हैं। आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से लाभ मिल सकता है। अलग अलग स्रोतों से मुनाफा हो सकता है। इस समय आपके अटके हुए काम भी बनेंगे।
सिंहः सिंह राशि वालों को त्रिग्रही नीचभंग राजयोग करियर और व्यापार में अच्छी सफलता दे सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी सूर्य देव बुधादित्य राजयोग बना रहे हैं। आपकी गोचर कुंडली में शुक्र देव नीचभंग राजयोग बना कर विराजमान हैं। इसके साथ ही आपके लिए अखंड साम्राज्य योग बना हुआ है। इससे कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस समय आपको नई जॉब का भी प्रस्ताव आ सकता है। अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है। स्टॉक मार्केट और सट्टा, लॉटरी से भी अच्छा धनलाभ हो सकता है।
वृश्चिकः वृश्चिक राशि वालों के लिए त्रिग्रही नीचभंग राजयोग विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकता है। कारण है कि करियर के स्वामी सूर्य देव आपकी कुंडली के लाभ स्थान पर बैठे हैं। आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। कार्यस्थल पर आपकी तारीफ होगी। बॉस का सहयोग प्राप्त होगा। इस समय आपको बिजनेस और शेयर बाजार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। कहीं अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। आकस्मिक धनलाभ के भी योग हैं।
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)