के.एस. राणा चेयरमैन और मुकेश शर्मा बने हैल्थ एम्पलॉयी कंफेडरेशन के सैक्रेट्री जनरल

-ऑल इंडिया हैल्थ एम्पलॉयी एंड वर्कर्स कंफेडरेशन के चुनाव
-दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में हुआ पदाधिकारियों का चुनाव

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्लीः 16 अक्टूबर, 2022।
ऑल इंडिया हैल्थ एम्पलॉयी एंड वर्कर्स कंफेडरेशन के चुनाव में के.एस. राणा को चेयरमैन और मुकेश शर्मा को महासचिव चुनाव गया है। कंफेडरेशन की तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन दिल्ली में किया गया था। इसी बैठक में पदाधिकारियों का चयन भी किया गया।
शंभू कुमार सिंह और एन. नागेंद्र को वाइस चेयरमैन, राजीव कुमार शर्मा को असिस्टेंट सैक्रेट्री जनरल चुनाव गया। इसके साथ ही चंद्र भूषण चौधरी, योगेश जावंत, चितरंजन पांडा, आनंद कुमार, शशि भूषण, संजीव कुमार मिश्रा, इंद्रानिल भादरा व भूपिंदर सिंह को सैक्रेट्री और किशन कुमार को कंफेडरेशन का कोषाध्यक्ष चुना गया।