जानें किस राशि को लाभ देगा गुरू का धनु में गोचर

-साप्ताहिक राशिफल (6 जुलाई से 12 जुलाई 2020 तक)

जुलाई के दूसरे सप्ताह में चंद्रमा की स्थिति बदल रही है। इसके साथ ही देवगुरु वृहस्पति का गोचर धनु राशि में हो रहा है। ग्रहों की यह स्थिति किसको करेगी परेशान और किस पर होगी मेहरबान।

6 जुलाई से 12 जुलाई तक का राशिफल
मेषः ये सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। इस समय आपकी राशि का स्वामी मंगल मीन राशि में गोचर कर रहा है। और साथ में गुरु वक्री होकर आपके भाग्य स्थान में गोचर कर रहा है। इस समय आपका व्यापार अच्छा चलेगा। साथ में कोई छोटी मोटी परेशनियां जो चल रही हैं वो अपने आप दूर हो जाएंग़ी। आपको हड्डियों में दर्द से संबंधित परेशानी हो सकती है। गुरु का वक्री होकर धनु में आना आपके व्यापार के लिए अति शुभ रहेगा। रुके हुए काम भी बनेंगे। लेकिन इस समय आपका रवैया बहुत अलग होगा। लोग़ां के प्रति वो आपको बहुत नुक़सान कर सकता है। इस समय समाज में मान-सम्मान और अधिक होगा। निवेश के लिए अच्छा समय है। कोई पुराना रोग चल रहा है तो इस समय वो ख़त्म होने के योग हैं। आपको मंगलवार को बच कर चलना होगा। गुरुवार आपके लिए अति उत्तम रहेगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को अन्न का दान करें।
वृषभः यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र आपकी राशि में गोचर कर रहा है। साथ में गुरु का वक्री होना आपके लिए ज़्यादा अच्छा नहीं होगा। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक ठाक करेगा लेकिन मन बहुत विचलित रहेगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा। लेकिन ख़र्चा अधिक होगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो इस समय दूर हो जाऐगा। निवेश के अच्छे योग हैं। इस समय आपका पार्टनरशिप में नया काम शुरू होने के बहुत अच्छे योग हैं। पति और पत्नी में मनमुटाव हो सकता है। नौकरी वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः मंदिर में दूध का दान करें।
मिथुनः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस समय बुध के साथ सूर्य आपकी राशि में गोचर कर रहा है। दोनों के साथ होने से आपका बुधादित्य योग और राजयोग बन रहा है। इसका ये अर्थ है कि इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा है। रुके हुए सारे काम बन जाएंगे। इस समय आप में पराक्रम अच्छा रहेगा। समाज में मान-समान और अधिक होगा। पति पत्नी में कोई मनमुटाव चल रहा है तो इस समय दूर हो जाएगा। इस समय आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त करोगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन थोड़ा अशांत रहेगा। साथ में ये समय नौकरी वालों के लिए बहुत अच्छा है। इस समय आपको नई नौकरी के ऑफ़र और पार्टनरशिप के ऑफ़र और भी बहुत से अवसर मिलेंगे जो कि आपको बहुत ऊपर लेकर जाएंगे। इस समय सरकारी कामों में आपको बहुत लाभ मिलेगा। इस समय निवेश करने के अति उत्तम योग हैं। कोई नई योजना बनाने में लगे रहोगे। इस समय आपको पैसे से संबंधित कोई दिक़्क़त नहीं होगी। बुधवार को बच कर चलें और गुरुवार आपके लिए अति उत्तम रहेगा।
उपायः ग़रीबों को अन्न का दान करें।
कर्कः यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। व्यापार आपका दिन प्रति दिन बढ़ता रहेगा। व्यापार या पारिवारिक जो भी परेशानी चल रही है, वो इस समय ख़त्म हो जाऐग़ी। मन थोड़ा विचलित रहेगा। निवेश के अच्छे योग हैं। पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। पति पत्नी के बीच में जो भी मनमुटाव चल रहे है वो इस समय दूर हो जाऐगे। पार्टनरशिप वाले काम में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी वालों के लिए ये समय अति उत्तम रहने वाला है। इस समय आपके सारे काम बनेंगे। साथ ही नयी नौकरी मिलने के भी योग हैं। इस समय आपको ग़ुस्सा अधिक आएगा। जितना हो सके ग़ुस्से पर नियंत्रण करके चलें। आपको मंगलवार को बच कर चलना होगा। शुक्रवार आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।
उपायः ग़रीबों को मिठाई खिलाएं और गायत्री मंत्र का जाप करें।
सिंहः ग्रहों की स्थिति सामान्य होने से आपका ये सप्ताह आपके लिए लगभग सामान्य रहेगा। इस समय सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेगा जो कि आपके लिए अच्छा रहेगा। और साथ में गुरु का वक्री होना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय सूर्य आपके लाभ घर में होगा जो कि आपके व्यापार में आपको अच्छा लाभ देगा। गुरु का धनु राशि में होने से आप अपने सारे दुश्मनों पर विजय प्राप्त करेंगे। इस समय आपको नये अवसर बहुत मिलेंगे। निवेश के अच्छे योग हैं। जितना हो सके आलस कम करके अपने काम पर फ़ोकस करें। क्योंकि इस समय आप कोई नयी योजना बनाने में भी लगे रहोगे। लेकिन इस समय आपको थोड़ा संभाल कर चलना होगा। पति पत्नी के बीच में मनमुटाव हो सकता है। क्योंकि अशुभ ग्रहों की नज़र के कारण आपका मन बहुत विचलित रहेगा। इस समय आपको कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। मंगलवार को जितना हो सके बच कर चलें इस समय आपको कोई नुक़सान हो सकता है। सोमवार और बुधवार अति उत्तम रहेगा।
उपायः ग़रीबों को चने का दान करें।
कन्याः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय मंगल की नज़र आपकी राशि पर है, और साथ में राशि स्वामी बुध मिथुन राशि में गोचर कर रहा होगा। साथ में आपके पराक्रम भाव में गोचर कर रहा होगा। इस समय आपका व्यापार तो अच्छा होगा लेकिन जो छोटी मोटी परेशानी चल रही होगी वो भी अपने आप ख़त्म हो जाएंग़ी। समाज में मान-सम्मान और अधिक बढ़ेगा। घर में और दोस्तों के बीच में हर जगह ख़ुशी का वातावरण रहेगा। ये समय आप में आलस काफ़ी रहेगा। इस समय आपको कोई ख़ुशख़बरी भी सुनने को मिल सकती है। आप कोई नयी योजना बनाने में लगे रहोगे। निवेश के बहुत अच्छे योग है। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। आपकी नौकरी पर कोई हानि नहीं होगी। लव लाइफ़ के लिए भी समय अच्छा है। सोमवार को जितना हो सके बच कर चलें। बुधवार और गुरुवार आपके लिए अति उत्तम है।
उपायः रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें और गऊ माता को चारा खिलाएं।
तुलाः ग्रहों की स्तिथि सामान्य होने से आपका यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। आपका राशि स्वामी शुक्र वृष राशि में गोचर कर रहा होगा और साथ में शनि की नज़र आपकी राशि पर होगी। साथ में गुरु का धनु राशि में गोचर आपके लिए अच्छा रहेगा। इसका अर्थ ये है कि शनि की नज़र होने से आपका पार्टनरशिप वाला काम काफ़ी अच्छा रहेगा। इस समय आपको मानसिक कष्ट रह सकता है। आपका व्यापार भी ठीक रहेगा। लेकिन छोटी मोटी परेशानियां जो चल रही है वो इस समय कम होने के योग हैं। कोई ना कोई योजना बनाने में लगे रहोगे लेकिन इस समय थोड़ा बहुत समझ आना शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। इस समय आपका मान-सम्मान और अधिक होगा। वाहन भी ध्यान से चलाएं। सोमवार और बुधवार थोड़ा संभाल कर चलें। शनिवार और मंगलवार आपके लिए सबसे अच्छे रहेंगे। नौकरी वालों के लिए ये समय सामान्य रहेगा आप अपना काम करते रहे और किसी बात की फ़िक्र ना करें।
उपायः ग़रीबों को आटे का दान करे।
वृश्चिकः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा मन ख़राब रहेगा। इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहना शुरू हो जाऐगा। लेकिन थोड़ा बहुत मानसिक कष्ट रहेगा। कोई पुराने मसले चल रहे हैं तो इस सप्ताह सब ख़त्म होने के योग हैं। आपका व्यापार तो अच्छा रहेगा लेकिन व्यापार में थोड़ा बहुत परेशनियां रहेंगी जिस कारण आपको ग़ुस्सा ज़्यादा आएगा। इसलिए अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। इस समय कोई नया वाहन लेने के योग हैं। पार्टनरशिप में व्यापार शुरू करने के बहुत अच्छे योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। किसी ने कोई प्रॉपर्टी लेनी या बेचनी है तो इस समय आप कुछ भी कर सकते हो। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है आप लोगों को थोड़ा संभाल कर चलना होगा। बुधवार को बच कर चलें। गुरुवार और शुक्रवार आपके लिए अति उत्तम रहने वाला है।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनुः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय गुरु आपकी राशि में गोचर कर रहा है। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा है। समाज में आपका मान-सम्मान और अधिक होगा। कोई केस आपके ऊपर चल रहा है तो इस समय वो आपके हक़ में होगा। जो भी छोटी मोटी परेशनियां चल रही हैं वो दूर होने वाली हैं। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन आपका मन बहुत विचलित रहेगा। रुके हुए काम भी बनना शुरू हो जाएंगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। निवेश के अच्छे योग हैं। नया वाहन लेने के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो इस समय दूर हो जाऐगा। नयी योजना बनाने में व्यस्त रहोगे। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मंगलवार को बच कर चलें। गुरुवार और शुक्रवार आपके लिए अच्छे रहेंगे।
उपायः मंदिर में हल्दी का दान करें।
मकरः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय शनि आपकी राशि में गोचर कर रहे होंगे। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा। दिन प्रति दिन आपका व्यापार और बढ़ता रहेगा। नया व्यापार शुरू होने के योग हैं। कुछ मुश्किलें चल रही होंगी उस मुश्किलों से कैसे निकला जाऐ इसका इलाज आपको मिल जाएगा। साथ में सरकारी कामों में भी सफलता मिलने के पूरे योग हैं। इस समय आपका स्वास्थ्य एक दम ठीक रहेगा। लेकिन मन थोड़ा विचलित चलता रहेगा। इस समय आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त करने के बड़े नज़दीक होंगे। पुराना कोई भी मसला या केस ख़त्म कैसे किए जाए इसकी योजना बनाने में लगे रहोगे। निवेश का सबसे उत्तम समय है इस समय किया हुआ निवेश आपको शुभफलदायक रहेगा। सोमवार को जितना हो सके शांति से चलें इस समय कोई भी की हुई लापरवाही आपको बहुत बड़ा नुक़सान कर सकती है। मंगलवार, शुक्रवार आपके लिए उत्तम दिन है। नौकरी वालों के लिए ये समय बहुत अच्छा है। जो चाहते है इस समय सब पूरे होने के योग हैं। आप अपना प्रयास जारी रखें और काम करते रहें।
उपायः ग़रीबों को तेल या काले तिल का दान करें और मंगलवार और शनिवार नज़र उतरवाएं।
कुंभः ग्रहों की स्तिथि सामान्य रहने से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। इस समय गुरु आपके लाभ घर में गोचर करेगा। इसका अर्थ ये है कि आपका व्यापार दिन प्रति दिन और बढ़ता रहेगा। निवेश के लिए अच्छा समय है। इस समय आप शेयर मार्केट में भी पैसा निवेश कर सकते हो। इस समय आपकी आमदनी अच्छी होगी लेकिन ख़र्चा ज़्यादा होगा। आपके स्वास्थ्य में दिन प्रति दिन सुधार होगा। मानसिक तनाव रहेगा। नई योजना बनाने में लगे रहोगे लेकिन कुछ समझ नहीं आऐगा। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाएंगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। कोई अच्छी ख़बर सुनने हो मिल सकती है। पार्टनरशिप वाले काम में सफलता मिलने के योग हैं। रुके हुए सरकारी काम भी इस समय पूरे होंगे बस अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रख कर बात करनी होगी। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। मंगलवार को जितना हो सके बच कर चलें। गुरुवार और शनिवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेगे।
उपायः मंगलवार को शनि चालीसा का पाठ करें और काले चने का दान करें।
मीनः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपकी राशि में मंगल प्रवेश कर चुका है और साथ में गुरु का राशि परिवर्तन आपके लिए अच्छा है ये आपके स्वास्थ्य को और अच्छा करेगा लेकिन स्किन से संबंधित परेशानी हो सकती है। व्यापार भी अच्छा होगा लेकिन ख़र्चा ज़्यादा होगा। मन थोड़ा विचलित रहेगा। व्यापार से संबंधित कोई नया अवसर आपको मिलने वाला है। साथ ही नया व्यापार शुरू होने के भी योग हैं। रुके हुए पैसे आने शुरू हो जाएंगे। ज़रूरी काम आपके बहुत पहले से रुके हुए हैं वो काम आपके इस समय पूरे होने के योग हैं। निवेश के लिए उत्तम समय है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। समाज में मान सम्मान और अधिक होगा। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है लेकिन थोड़ा ग़ुस्से को शांत रख के चलना होगा क्योकि आपका ज़्यादा ग़ुस्सा आपकी नौकरी पर हानि कर सकता है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। मंगलवार को बच कर चलें और बुधवार व शनिवार आपके लिए अति उत्तम रहेगा।
उपायः गौ माता को रोटी खिलाएं और गायत्री मंत्र का पाठ करें।