-10 जून को अमावश्या के दिन लग रहा 2021 का पहला सूर्य ग्रहण
-भारत में नहीं दखाई देने की वजह से नहीं रहेगा सूतक काल
-2 राशियों के लिए शुभ, 4 के लिए परेशानी और 2 के लिए मिलाजुला
आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्ली
इस साल यानी 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगने जा रहा है। क्योंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल भी नहीं होगा। इसके बाद इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण इस वर्ष के अंत में 4 दिसंबर 2021 को लगेगा। वैसे इस साल 2 चंद्रग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण हैं। इस साल का पहला चंद्रग्रहण 26 मई को लग चुका है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक इस साल लगने वाले 4 ग्रहणों में से 3 ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे। सूर्य ग्रहण मान्य होने पर इसका सूतक काल सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले लग जाता है। इसमें कोई भी शुभ कार्य जैसे यज्ञ अनुष्ठान आदि नहीं किए जाते हैं। मंदिरों के कपाट बंद रहते हैं। सूतक काल में और ग्रहण के दौरान केवल भगवान का भजन ही मान्य होता है।
यह भी पढ़ेंः- महापौर चुनावः बदलाव पर अड़ा प्रदेश नेतृत्व… नये लोगों को मौका देने की तैयारी!
10 जून को लगने वाला पहला सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। ज्येष्ठ मास की अमावस्या की तिथि को पड़ने वाला यह कंकणाकृति का सूर्य ग्रहण दक्षिणी अमेरिका, अंटार्कटिका, दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका, प्रशांत महासागर, आइसलैंड क्षेत्र सहित कनाडा, रूस, ग्रीनलैंड, यूरोप, एशिया और उत्तरी अमेरिका में दिखाई देगा। ग्रहण कुल 5 घंटे का होगा और भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1 बजकर 42 मिनट पर शुरू होकर शाम 6 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगा। भारत में सूतक काल नहीं होने की वजह से मंदिरों में पूजा-अर्चना सहित धार्मिक कार्यों के करने पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी। इस वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को पड़ चुका है और दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 को पड़ेगा। जबकि इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून और दूसरा सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 को पड़ेगा।
यह भी पढ़ेंः- सूर्य ग्रहण के साथ मनेगा वट सावित्री व्रत… जानें व्रत का विधि-विधान, कथा व महिमा
खास बात है कि यह सूर्य लगभग सभी राशियों पर प्रभाव डालेगा। लेकिन दो राशियों के जातकों के लिए विशेष शुभ फलकारी रहेगा, जबकि 2 राशियों के जातकों के लिए मिले-जुले फलदायक और चार राशियों के जातकों के लिए जरा संभलकर चलना होगा। आप भी जानें, आपके लिए कैसा रहेगा इस साल का पहला सूर्य ग्रहणः-
इन राशियों को मिलेगा सूर्य ग्रहण का शुभ लाभ
सिंहः सूर्य सिंह राशि के स्वामी ग्रह हैं। अतः इस सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण के शुभ प्रभाव प्राप्त होंगे। आपको कॅरियर में अच्छी सफलता मिलेगी। चली आ रही आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। नये-नये दोस्त बनेंगे और शादीशुदा जिंदगी अच्छी चलेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा व आमदनी के नये-नये रास्ते खुलने के आसार हैं।
धनुः धनु राशि के जातकों के लिए भी 10 जून को पड़ने वाले सूर्य ग्रहण के शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। लेकिन लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। निवेश के लिए यह समय अच्छा रहेगा। आपको आपकी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा।
ज्यादा सतर्कता बरतें निम्न राशियों के लोग
मेषः इस राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण अशुभ फलदायक रह सकता है। आपको अपने कॅरियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि के योग बन रहे हैं। बिना सोचे-समझे कोई फैसला नहीं लें। वाद-विवाद से बचकर रहें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
वृषः यह सूर्य ग्रहण आपकी राशि में ही लगने जा रहा है, अतः आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको सूर्य ग्रहण के कारण धन की हानि उठानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी पर भरोसा करके नहीं चलें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य से संबंधित समस्या रहेगी।
कन्याः आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। आपको धन की हानि भी उठानी पड़ सकती है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। लेन-देन का काम करते समय विशेष सतर्कता बरतें। समय उथल-पुथल वाला रह सकता है, अतः धैर्य से काम लें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
तुलाः आपको आमदनी से ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे। दांपत्य जीवन में भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कर्ज बढ़ने की आशंका है। नौकरी और व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। अतः जल्दबाजी में कोई काम नहीं करें और मन को काबू में रखें।
इन राशियों पर पड़ेगा मिला-जुला असर
मिथुनः इस साल का पहला सूर्य ग्रहण आपकी सफलता में थोड़ी रूकावट पैदा करेगा। आपको ज्यादा मेहनत करने पर ही अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े हैं तो सावधानी बरतें, नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी के साथ लेन-देन करते समय विशेष सतर्कता बरतें।
मकरः मकर राशि के जातकों को भी थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान कोई नया कार्य शुरू नहीं करें। नौकरी और व्यापार दोनों के लिए ही समय ज्यादा उपयुक्त नहीं है। मानसिक तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।