जानें, वृष में बुध, शुक्र और सूर्य का गोचर… मिथुन में मंगल, कुंभ में गुरू व मकर में शनि दिला रहे किसको प्रमोशन?

-1 मई को प्रातः 5 बजकर 40 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर करेंगे बुध देव
-इस सप्ताह बुध की सूर्य के साथ युति से बन रहा ‘बुधादित्य योग’

ज्योतिषी शिवम गोयल

ये अप्रैल महीने के आखि़री सप्ताह में चंद्रमा और बुध की स्थिति बदल रही है। चंद्रमा 26 अप्रैल से 28 अप्रैल 2021 तक तुला राशि में, 29 अप्रैल से 30 अप्रैल 2021 तक वृश्चिक राशि में और और 1 मई से 2 मई 2021 तक धनु राशि में गोचर करेगा। इसके साथ ही अप्रैल के अंतिम सप्ताह में प्रेम के कारक ग्रह शुक्र मेष राशि में रहेंगे। इनके साथ ही वृषी राशि में सूर्य औऱ बुध भी रहेंगे। बुध की सूर्य के साथ युति से इस सप्ताह ‘बुधादित्य योग’ बना हुआ है। लेकिन सप्ताह के अंतिम दिन बुध मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में चले जायेंगे। ग्रहों की इस स्थिति में मेष राशि और कुंभ राशि के लोगों को लव लाइफ में सितारों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- जज के सामने गिड़गिड़ाता नजर आया माफिया डॉन

बुधदेव 1 मई 2021 को प्रातः पांच बजकर 40 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृष राशि में प्रवेश करेंगे। मित्र राशि में बुध के पहुंचने से बहुत सी राशियों पर और अधिक सकारात्मक प्रभाव होगा। बुध देव सूर्य के सबसे निकट के हरे रंग की आभा वाले ग्रह हैं। जातक की कुंडली में बुध के उच्च होने पर गणितीय और व्यापारिक गतिविधियों में सफलता देते हैं। अशुभ प्रभाव होने पर जातक की तर्क क्षमता कमजोर हो जाती है और वह शीघ्रता से निर्णय नहीं ले पाते हैं। भगवान गणेश की पूजा अर्चना करनेसे बुध देव के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। अतः श्रीगणेश जी को दूब, पान के पत्तो की माला और मोदक व मूंग की दाल का हलवा चढ़ाया जाता है।

यह भी पढ़ें- अवरोधों के चलते गति नहीं पकड़ सकी मालिकाना हक देने वाली ‘पीएम उदय’ योजना

26 अप्रैल से 2 मई 2021 तक का साप्ताहिक राशिफलः
मेषः ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी मंगल मिथुन राशि में आपके पराक्रम घर में गोचर कर रहा होगा। इस समय आपका व्यापार तो अच्छा रहेगा साथ में जिन लोगों का व्यापार रुका हुआ था वो अब धीरे-धीरे चलना शुरू हो जाएगा। गुरु की शुभ नज़र मंगल पर होने से आपके सारे दुश्मन ख़त्म होंगे और व्यापार में जो भी छोटी मोटी दिक़्क़तें आ रही है वो इस समय दूर हो जाएगी। इस समय आप लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। लेकिन थोड़ा बहुत मान ख़राब रहेगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपको कोई ख़ुशी का समाचार भी मिल सकता है। संतान योग है। अगर कोई बड़ी डील रुकी हुई है तो इस समय आपको मिल जाएगी। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। आपका मान विचलित रहेगा लेकिन आप चिंता ना करे आपकी नौकरी पर कोई आँच नहीं आएगी। अपने ग़ुस्सा को नियंत्रण में रखे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। आपके लिए सोमवार और शुक्रवार बहुत अच्छे है, बुधवार थोड़ा बच कर चले क्यूँकि बुधवार आपको कोई नुक़सान हो सकता है।
उपायः ग़रीबों को अन्न का दान करें।

यह भी पढ़ें- 18 साल से ऊपर 28 अप्रैल से करा सकेंगे अपना रजिस्ट्रेशन… यहां समझें पूरी प्रक्रिया

वृषः सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी। इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र धनेश सूर्य के साथ मेष राशि में गोचर कर रहा है। इस समय आपका व्यापार थोड़ा धीमी गति से चल कर एक दम से रफ़्तार पकड़ेगा क्यूँकि सूर्य शुक्र के साथ होने से इस सप्ताह आपकी आमदनी अच्छी होगी और थोड़े बहुत रुके हुए पैसे भी वापिस आना शुरू हो जाएगा। इस समय आपको ऑनलाइन व्यापार, कोई वाइट वस्तु का व्यापार और अनाज के कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। आपका स्वास्थ्य का आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा छोटी मोटी दिक़्क़तें अभी चलती रहेगी। और साथ में थोड़ा अपने ग़ुस्से को भी नियंत्रण में रख के चलना होगा। घर का वातावरण बहुत अच्छा रहेगा। परिवार और दोस्ती यारी में अच्छा समय व्यतीत करोगे। नौकरी वालों के लिए भी ये सप्ताह काफ़ी अच्छा रहेगा। इस समय आपकी नौकरी पर कोई आँच नहीं आएगी। जिन लोगों की नौकरी नहीं लगी वो अपना प्रयास जारी रखे आपकी ज़रूर लेंगे। सोमवार और बुधवार बहुत अच्छे रहेगा एंड शनिवार जितना हो सके शांति से चले।
उपायः दही का दान करें और पानी पिलाएं।

यह भी पढ़ें- परिवार में बेटी का जन्म हुआ तो हेलीकॉप्टर से लाये घर

मिथुनः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी बुध मेष राशि में सूर्य और शुक्र के साथ गोचर कर रहा होगा लेकिन 2 मई से बुध वृष राशि में गोचर करेंगे। इस समय आपको थोड़ा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और अपने मन को पॉज़िटिव रखना होगा। इस समय आपका व्यापार ठीक रहेगा। आमदनी होगी लेकिन ख़र्चा भी पूरा होगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। खाने-पीने का काम, ऑनलाइन काम और अनाज के कामों में अच्छी सफलता मिलने के योग है। इस समय आपको पार्टनरशिप में नए व्यापार शुरू करने के लिए बहुत अच्छे अच्छे अवसर मिलेंगे। अगर किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो वो मनमुटाव इस समय ख़त्म होने के योग है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। इस समय आप सब की नौकरी अच्छी चल रही होगी। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। मंगलवार आपके लिए बहुत शुभ रहेगा और शुक्रवार थोड़ा सम्भालकर चले।
उपायः गऊ माता को चारे का दान करें।

यह भी पढ़ें- दिल्लीः अब घर तक पहुंचेगी मधुशाला…कंपनियों ने ’आप’ सरकार से मांगी इजाजत

कर्कः ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी चंद्रमा तीन दिन के लिए तुला राशि में गोचर करेगा, दो दिन वृश्चिक राशि में और दो दिन के लिए धनु राशि में गोचर करेगा। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा। इस सप्ताह आपको बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे नया व्यापार शुरू करने के लिए। जो भी आपकी छोटी मोटी परेशानियां चल रही है वो इस समय अपने आप दूर हो जाएगा। आपका मन भी थोड़ा बहुत विचलित रहेगा। संतान सुख मिलेगा। नौकरी वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी, जेसे-जेसे सप्ताह के दिन निकलते रहेंगे, आपके दिन और अच्छे आना शुरू हो जाएगा। जिन लोग़ो की प्रमोशन रुकी हुई है, उनको इस सप्ताह प्रमोशन मिलेंगे के योग है। सोमवार और गुरुवार के दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे। इस समय किया हुआ निवेश और कोई काम दोनों आपके लिए शुभफलदायक रहेगा। मंगलवार को जितना हो सके घर पर रहें और बच के रहें। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए भी अच्छा समय है।
उपायः मंदिर में मिश्री या दूध का दान करें।

यह भी पढ़ें- विकास दुबे एनकाउंटरः यूपी पुलिस को क्लीन चिट… जानें पूरी कहानी!

सिंहः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय सूर्य, बुध और शुक्र मेष राशि में गोचर कर रहा होगा। आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। इस समय छोटी मोटी परेशानियां जो भी चल रही हैं वो इस समय अपने आप दूर हो जाएंगी। नया व्यापार शुरू करने के योग हैं। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। पार्टनरशिप वाले क़ामों में सफलता मिलने के योग हैं। आमदनी भी होगी लेकिन मानसिक कष्ट, ग़ुस्सा बहुत होगा। नया वाहन लेने के योग है। रुकी हुई प्रॉपर्टी बिकने के भी योग हैं। इस समय आप जितना ग़ुस्से को शांत करके चलोगे उतना अच्छा रहेगा। क्योंकि आपका ग़ुस्सा आपके बहुत काम को बिगड़ सकता है। सरकारी और ज़मीन से संबंधित काम में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। निवेश के अच्छे योग हैं। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। आपको शनिवार को बच कर चलना होगा। सोमवार और शुक्रवार आपके लिए शुभ है।
उपायः ग़रीबों को चने का दान करें।

यह भी पढ़ें- COVID-19: लौंग, कपूर और अजवायन सूंघकर बढ़ायें ऑक्सीजन लेवल

कन्याः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी बुध मेष राशि में सूर्य और शुक्र के साथ गोचर कर रहा होगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय वाहन को थोड़ा ध्यान से चलाएं। बहुत जल्दी कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। इस समय आपका व्यापार तो अच्छा होगा लेकिन मानसिक तनाव रहेगा, साथ में इस समय आपको आलस बहुत अधिक आएगा। इसलिए आलस को जितना हो सके कम करें। संतान सुख मिलेगा। जो भी छोटी मोटी परेशानी चल रही होगी वो भी अपने आप ख़त्म हो जाएग़ी। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में और दोस्ती के बीच में हर जगह ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपको कोई ख़ुशख़बरी भी सुनने को मिल सकती है। संतान सुख मिलेगा। आप कोई नयी योजना बनाने में लगे रहोगे। इस समय जो भी योजना बनाओगे धीरे-धीरे आपको समझ आना शुरू हो जाएगी। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। आपकी नौकरी पर कोई हानि नहीं होगी। लव लाइफ़ के लिए भी समय अच्छा है। सोमवार को जितना हो सके बच कर चलें। गुरुवार और शुक्रवार आपके लिए अति उत्तम है।
उपायः गऊ माता को रोटी खिलाएं और साथ में गायत्री मंत्र का जाप करे।

यह भी पढ़ें- DELHI BJP: स्थायी समिति अध्यक्ष की दावेदार… फर्जी आई-कार्ड बनवा रहीं सरकार!

तुलाः ये सप्ताह आपके लिए कुछ जगह अच्छा और कुछ जगह थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र मेष राशि में सूर्य और बुध के साथ गोचर कर रहा होगा। साथ ही शुभ ग्रहों की अच्छी दृष्टि आपकी राशि पर होगी। एक जगह आपका व्यापार अच्छा चलेगा तो दूसरी जगह आपको थोड़ा बहुत मानसिक कष्ट भी रहेगा और साथ में इस समय आपको थोड़ा शांत रहना होना। घर पर भी कोई ना कोई बात को लेकर तनाव का माहोल रहेगा। इस सप्ताह आपका व्यापार अच्छा होगा दिन प्रति दिन आपका व्यापार और बढ़ता रहेगा। इस समय आपकी जो भी परेशनियां चल रही थी वो भी इस समय दूर होना शुरू हो जाएग़ी। नया व्यापार शुरू करने के लिए बहुत अच्छे अवसर मिलेगा। सरकारी और प्रोफ़ेशनल कामो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। निवेश के अच्छे योग हैं। इस समय कोई ख़ुशख़बरी मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य का थोड़ा बहुत ध्यान रख कर चलो। ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नौकरी वालों को बड़े ही शांति और सोच विचार करके चलना होगा। इस समय आपको बहुत महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते है। आपकी नौकरी पर कोई आंच नहीं आऐग़ी। आपको मंगलवार को जितना हो सके बच कर चलें। शुक्रवार आपके लिए अति उत्तम होगा। लव लाइफ़ वालों के लिए समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को मीठे पानी का दान करें।

वृश्चिकः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। मंगल का मिथुन राशि में गोचर करना आपके लिए बड़ा ही शुभ साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आप बहुत ख़ुश होगे। इस समय आपका स्वास्थ्य सही रहेगा, लेकिन थोड़ा बहुत हड्ड़ियों में दर्द रह सकता। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहना शुरू हो जाऐगा। लेकिन थोड़ा बहुत मानसिक कष्ट रहेगा। कोई पुराने मसले या पुरानी बीमारी चल रही है तो इस सप्ताह सब ख़त्म होने के योग है। इस समय आपको नए व्यापार शुरू करने के भी अच्छे अवसर मिलेंगे। इस समय लोहा और इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। आपका व्यापार तो अच्छा रहेगा लेकिन व्यापार में थोड़ा बहुत परेशनियां रहेंगी जिस कारण आपको ग़ुस्सा ज़्यादा आएगा। इसलिए अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। इस समय कोई नया वाहन लेने के योग है। पार्टनरशिप में व्यापार शुरू करने के अच्छे योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग है। किसी ने कोई प्रॉपर्टी लेनी या बेचनी है तो इस समय आप कुछ भी कर सकते हो। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है आप लोगों को थोड़ा संभाल कर चलना होगा। मंगलवार को बच कर चलें। शुक्रवार आपके लिए अति उत्तम रहने वाला है।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनुः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय गुरु कुंभ राशि में गोचर कर रहा है। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा है। आपका व्यापार दिन प्रति दिन और बढता रहेगा। प्रॉपर्टी लेने और बिकने के योग भी बन रहे है। समाज में आपका मान-सम्मान और अधिक होगा। नया वाहन लेने के योग है। सरकारी कामों में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। पति पत्नी के बीच जो भी मनमुटाव चल रहे है वो इस समय अपने आप दूर हो जाऐगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। संतान का सुख मिलेगा। नई योजना बनाने में लगे रहोगे। व्यापार से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई केस आपके ऊपर चल रहा है तो इस समय वो आपके हक़ में होगा। जो भी छोटी मोटी परेशनियां चल रही है वो दूर होने वाली है। मानसिक कष्ट रहेगा। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पार्टनरशिप में नया व्यापार शुरू होने के योग है। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन आपका मन बहुत विचलित रहेगा। रुके हुए काम भी बनना शुरू हो जाएंगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मंगलवार को बच कर चले। गुरुवार और बुधवार आपके लिए अच्छे रहेगा।
उपायः मंदिर में हल्दी का दान करें।
मकरः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय शनि आपकी राशि में गोचर कर रहे होगे। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा। दिन प्रति दिन आपका व्यापार और बढ़ता रहेगा। आपका मन इस समय प्रसन्न रहेगा। जो भी थोड़ी बहुत चीज़ आपको समझ नहीं आ रही थी वो इस समय समझ आजाएगी। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। रुके हुए ज़रूरी काम पूरे हो गए होगे या इस समय पूरे हो जाऐगे। मानसिक कष्ट धीरे-धीरे ख़त्म होना शुरू हो जाएगा। नया व्यापार शुरू होने के योग है। साथ में सरकारी कामों में भी सफलता मिलने के पूरे योग है। इस समय आपका स्वास्थ्य एक दम ठीक रहेगा। लेकिन मन थोड़ा विचलित रहेगा। इस समय आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त कर लोगे। नई प्रॉपर्टी लेने और बिकने के योग है। पुराना कोई भी मसला, केस ख़त्म केसे किए जाए इसकी योजना बनाने में लगे रहोगे। निवेश का सबसे उत्तम समय है इस समय किया हुआ निवेश आपको शुभफलदायक रहेगा। मंगलवार को जितना हो सके शांति से चले इस समय कोई भी की हुई लापरवाही आपको बहुत बड़ा नुक़सान कर सकती है। बुधवार आपके लिए उत्तम दिन है। नौकरी वालों के लिए ये समय बहुत अच्छा है।जो चाहते है इस समय सब पूरे होने के योग है आप अपना प्रयास जारी रखे और काम करते रहे।
उपायः शनिवार को काले तिल का दान करे।
कुंभः ये सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रहेगा। इस समय गुरु आपकी राशि में गोचर करेगा साथ में आपका राशि स्वामी शनि मकर में गोचर कर रहा होगा। आपका व्यापार दिन प्रति दिन और बढ़ता रहेगा। निवेश के लिए अच्छा समय है। शेयर बाज़ार में निवेश करने के अच्छे योग हैं। इस समय आपकी आमदनी अच्छी होगी लेकिन ख़र्चा ज़्यादा होगा। आपका स्वास्थ धीरे-धीरे सुधरना शुरू हो जाएगा। मानसिक तनाव रहेगा। नई योजना बनाने में लगे रहोगे लेकिन कुछ समझ नहीं आएगा। नया व्यापार शुरू करने के योग है। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाएंगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। कोई अच्छी ख़बर सुनने हो मिल सकती है। पार्टनरशिप वाले काम में थोड़ी बहुत पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है। रुके हुए सरकारी काम भी इस समय पूरे होगे बस अपने ग़ुस्से में नियंत्रण रख कर बात करनी होगी। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। शनिवार को जितना हो सके बच कर चले। गुरुवार और मंगलवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेंगे।
उपायः शनिवार को काले तिल का दान करें।
मीनः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपकी राशि में गुरु कुंभ राशि में गोचर कर रहा होगा। इस समय आपको अपने स्वास्थ आपका विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार भी अच्छा होगा लेकिन ख़र्चा ज़्यादा होगा। नई योजना बनाने में लगे रहोगे। व्यापार से संबंधित कोई नया अवसर आपको मिलने वाला है। साथ ही नया व्यापार शुरू होने के योग भी हैं। रुके हुए पैसे आना शुरू हो जाऐगा। साथ जो ज़रूरी काम आपके बहुत पहले से रुके हुए है वो काम आपके इस समय पूरे होने के योग है। निवेश के लिए उत्तम समय है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। समाज में मान सम्मान और अधिक होगा। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है लेकिन थोड़ा ग़ुस्से को शांत रख के चलना होगा। आपका ज़्यादा ग़ुस्सा आपकी नौकरी पर हानि कर सकता है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। मंगलवार को बच कर चले और बुधवार और गुरुवार आपके लिए अति उत्तम रहेगा।
उपायः- ग़रीबों को हल्दी का दान करें।
Twitter: @AstrologerSS8
Website:- www.astrosatyashivamindia.com