जानें, किन 7 राशियों के जातकों के लिए वरदान लेकर आया शुक्र का उदय?

-बुध और शुक्र के योग से बन रहा ‘लक्ष्मीनारायण योग’

आचार्य राम गोपाल शुक्ल/ नई दिल्ली
शुक्र को कला, रचनात्मकता, शारीरिक सौंदर्य, साहित्य, मानसिक विकास और भौतिक सुखों का कारक ग्रह कहा जाता है। शुक्र फिलहाल मेष राशि में गोचर कर रहे हैं और रविवार 18 अप्रैल को मेष राशि में ही रात्रि 11 बजकर 8 मिनट पर शुक्र का उदय हो रहा है। इनके उदय के साथ ही शादी-विवाह, गृह प्रवेश आदि सभी मांगलिक कार्य आरंभ हो जाएंगे। मेष राशि में शुक्र के साथ बुध और सूर्य भी गोचर कर रहे हैं। ऐसे में तीनों ग्रहों के मिलने से विशेष युति बन रही है। शुक्र 10 अप्रैल को ही मीन राशि से चलकर वृषभ राशि में आये हैं।

यह भी पढ़ें- महापौर चुनावः चुनावी साल में मिलेगा मजबूत नेतृत्व… या जारी रहेगी पूर्वी दिल्ली निगम की तलाश!

इससे पहले से वृहस्पति कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। मेष राशि में सूर्य और बुध के योग से जहां ‘बुधादित्य योग बन रहा है, वहीं दूसरी ओर इस राशि में बुध और शुक्र के योग से ‘लक्ष्मीनारायण योग’ बनने जा रहा है। ऐसे में निम्न 7 राशियों के लिए यह योग वरदान साबित होने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार शुक्र के उदय होने से धन-दौलत और शौहरत में बढ़ोतरी होगी। आप भी जानें अपना राशिफलः-
मेष राशि वालों का होगा आर्थिक पक्षः
आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होने के साथ ही स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार तथा पड़ोसियों से भी संबंध मधुर रहेंगे। शादी विवाह से संबंधित चल रही वार्ता सफल होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। छात्र-छात्राओं एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले विद्यार्थियों के लिए समय और अनुकूल हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- महापौर चुनावः दक्षिणी दिल्ली को चमत्कारी नेतृत्व का इंतजार… जानें कौन हैं दावेदार

वृषभ राशि वालों को होगी भौतिक सुखों की प्राप्तिः
गोचरकाल की अवधि में आप विलासितापूर्ण वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मकान या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। यात्रा-देशाटन के प्रबल संयोग बन रहे हैं। धर्म-कर्म तथा सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी करेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार से संबंधित विभागों में लंबित पड़े कार्य संपन्न होंगे।

यह भी पढ़ें- महापौर चुनावः उत्तरी दिल्ली में जेपी के सिर दोबारा होगा महापौर का ताज या बीजेपी खायेगी गच्चा!

मिथुन राशि वालों को मिलेगी मनचाही सफलताः
शुक्र के उदित होने से आपको मनचाही सफलता प्राप्त होगी। आय के साधन बढ़ेंगे लेकिन खर्च की अधिकता रहेगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। यदि प्रेम विवाह का निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।

यह भी पढ़ें- कोरोना की दवा के नाम पर फर्जीवाड़ाः हिमाचल में नकली रेमडेसिविर बना रहा था इंदौर का डॉक्टर

कर्क राशि वालों को मिलेगा शासन सत्ता का सहयोगः
आपको शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। उच्चाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित होगा। संभ्रांत लोगों तथा राज-नेताओं से संबंध मधुर बनेंगे। व्यापारियों के लिए ग्रह-गोचर और भी अच्छा रहेगा। किसी भी तरह का नया व्यापार आरंभ करना हो या नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी अवसर बेहतरीन है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। विलासितापूर्ण वस्तुओं का सुख प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर को दान के नाम पर 22 करोड़ का फर्जीवाड़ा!

तुला राशि वालों को प्राप्त होंगी खुशियांः
आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। शीर्ष अधिकारियों तथा शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों के लिए तो ग्रह-गोचर और भी अनुकूल रहेगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं का क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

यह भी पढ़ें- बुध का मेष राशि में गोचर… जानें, आया है क्या लेकर?

धनु राशि को मिलेगा लाभः
शुक्र का उदय होना आपके लिए हर तरह से लाभकारी सिद्धि होगा। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। संतान संबंधी चली आ रही चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। कार्य व्यापार में उन्नति और नौकरी में भी पद-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में लंबित कार्य पूरे होंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें- 14 अप्रैलः मिथुन राशि में मंगल का गोचर… जानें किसको क्या है मिलने वाला?

मकर राशि वालों के संपन्न होंगे मांगलिक कार्यः
शुक्र का उदय होना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आपको मनचाही सफलता प्राप्त होगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा। विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। सरकारी विभागों में नौकरी के लिए आवेदन करने से सफलता की संभावना अधिक रहेगी। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार की प्राप्ति के योग हैं। मकान या वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो समय अनुकूल है। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
अन्य राशियों के जातकों के लिए कुछ इस तरह का रहेगा राशिफलः-
सिंहः सिंह राशि के जातकों को शुक्र के उदय होने से मिला-जुला फल मिलने की उम्मीद है। परेशानियों से छुटकारा मिलेगा, लेकिन हिम्मत से काम लेने की जरूरत होगी। धर्म- कर्म के कार्यों में हिस्सा लेंगे। दान- पुण्य करने का अवसर भी मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय काफी बेहतरीन है।
परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
कन्याः स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। मान- सम्मान में वृद्दि होगी। लेन- देन के मामलों में सावधानी बरतें। कोर्ट- कचहरी के मामलों से बचने का प्रयास करें।
वृश्चिकः वृश्चिक राशि के जातकों को शुक्र के उदय होने से सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें। वाद- विवाद से बचने का प्रयास करें। शादी विवाह के कार्यों में विलंब हो सकता है।
कुंभः किए गए कार्यों की सराहना होगी। धर्म- कर्म के कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। सामाजिक मान- सम्मान भी बढ़ सकता है। अपने स्वभाव के चलते कठिन समय को आसानी से नियंत्रित कर पाएंगे।
मीनः मीन राशि के जातकों को शुक्र के उदय होने से मिले- जुले परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी। धन- लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।