जानें, होलाष्टक पर 8 ग्रहों का उग्र स्वभाव और आपका साप्ताहिक राशिफल

-इस बार 499 साल बाद होली पर बन रहा दुर्लभ ‘‘ध्रुव योग’’
-‘सर्वार्थ सिद्धि योग’ और ‘अमृत सिद्धि योग’ में मनेगा होली का त्योहार
ज्योतिषी शिवम गोयल

होलाष्टक शुरू हो चुका है। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से लेकर पूर्णिमा तिथि तक होलाष्टक माना जाता है। होलाष्टक होली दहन से पहले के आठ दिनों को कहते हैं। अतः इस बार 21 से 28 मार्च तक होलाष्टक पड़ रहा है। होली आने की सूचना होलाष्टक से ही प्राप्त होती है। इस दिन से होली उत्सव के साथ-साथ होलिका दहन की तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें- हड़ताल पर अड़े डॉक्टर्स… बिगड़ सकते हैं निगम के अस्पतालों के हालात… नये मरीजों की भर्ती बंद!

इस दौरान अष्टमी के दिन चंद्रमा, नवमी के दिन सूर्य, 10वीं के दिन शनि, एकादशी के दिन शुक्र, द्वादशी के दिन गुरु, त्रयोदशी के दिन बुध, चतुर्दशी के दिन मंगल और पूर्णिमा के दिन राहु उग्र स्वभाव में रहते हैं। इन ग्रहों की उग्रता के चलते मनुष्य के निर्णय लेने की क्षमता कमजोर हो जाती है। इस वजह से होलाष्टक के दौरान सभी शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार हिरण्य कश्यप ने अपने पुत्र भक्त प्रहलाद की भक्ति को भंग करने के लिए इन आठ दिनों में उन्हें तमाम तरह की यातनाएं दी थीं। इसलिए कहा जाता है कि होलाष्टक के इन आठ दिनों में किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इस दौरान विवाह, वाहन खरीद, घर खरीद, भूमि पूजन, व्यापार शुरू करना, मुंडन आदि मांगलिक कार्य करना वर्जित माना जाता है।

यह भी पढ़ें- एक्ट में संशोधन के जरिये केंद्र ने किया दिल्ली सरकार के पर कतरने का काम!

इस बार होली का त्योहार 29 मार्च को फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाएगा। इस दिन ध्रुव योग भी बन रहा है। यह दुर्लभ योग 499 साल बाद पड़ रहा है, इससे पहले सन् 1521 में यह योग पड़ा था। होली के दिन चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेगा। साथ ही मकर राशि में गुरु और शनि विराजमान रहेंगे। शुक्र और सूर्य मीन राशि में रहेंगे। मंगल और राहु वृषभ राशि, बुध कुंभ राशि और मोक्ष के कारण केतु वृश्चिक राशि में विराजमान होंगे। इसलिए इस बार होली का खास महत्व है। खास बात यह भी है कि इस साल होली का पर्व सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग में मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- RSS के नए सरकार्यवाह बने दत्तात्रेय होसबले बने

होलिका दहन के बारे में विद्वानों के अलग अलग मत हैं। कुछ विद्वानों का मानना है कि 28 मार्च 2021 को होलिका दहन का समय शाम 7ः00 बजे से लेकर रात्रि 9 बजकर 20 मिनट तक शुभ रहेगा। वहीं कुछ विद्वानों का कहना है कि होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रविवार 28 मार्च 2021 को शाम 6.28 बजे से रात्रि 8.56 बजे तक है। हालांकि यह तय है कि होलिका दहन की कुल अवधि 2 घंटे बीस मिनट की है। बता दें कि पूर्णिमा की तिथि 28 मार्च को 3.27 बजे से आरंभ होकर 29 मार्च को रात 12.17 बजे समाप्त होगी। मार्च महीने के इस चौथे सप्ताह में चंद्रमा से 22 मार्च से 23 मार्च 2021 को मिथुन राशि में, 24 मार्च से 26 मार्च 2021 को कर्क राशि में और 27 मार्च से 28 मार्च 2021 को सिंह राशि में गोचर करेंगे।
22 मार्च से 28 मार्च 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल
मेषः ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इस समय आपका राशि स्वामी मंगल वृष राशि में गोचर कर रहा होगा, साथ में शुभ ग्रहों की नज़र भी आपकी राशि पर होगी। इस समय आपके बहुत से शुभ कम जो रुके हुए थे वो काम इस समय पूरा होने के बहुत अच्छे योग है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस समय आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रिंटिंग और सोशल मीडिया के व्यापार में आपको इस समय ऑनलाइन साइट्स के ज़रिए बहुत अच्छी सफलता मिलने के योग है। जो लोग सरकारी काम में है उनके लिए ये सप्ताह काफ़ी अच्छा रहेगा। इस समय आपको टेंडर अच्छे मिलेंगे। व्यापार अच्छा रहेगा। इस समय किया हुआ निवेश आपको बहुत फलेगा। इस समय आपके घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। कपड़े, होटेल, अनाज और ऑनलाइन के कमो में अच्छी सफलता मिलेगी। घर के मसले भी ख़त्म हो जाएंगे। जिस किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है वो मनमुटाव इस समय ख़त्म होने के योग है। नौकरी वालों के लिए समय ठीक है, आप लोग अपने ग़ुस्से को नियंत्रण में रख कर शांति से चले। मंगलवार और बुधवार आपके लिए शुभ रहेंगे और सोमवार को जितना हो सके बच कर चले। इस दिन थोड़ा सम्भाल कर चले क्यूँकि इस समय आपको कोई नुक़सान हो सकता है।
उपायः ग़रीबों को अन्न का दान करें।

वृषः यह सप्ताह आपके लिए ख़ुशहाली लेकर आएगा। इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र मीन राशि में सूर्य के साथ गोचर कर रहा होगा। जो कि आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपका स्वास्थ्य बिलकुल ठीक रहेगा अगर आपकी कोई भी पुरानी बीमारी चल रही है तो इस समय दूर हो जाएगी। इस समय आपके व्यापार में जो भी दिक़्क़तें चल रही है वो इस सप्ताह दूर हो जाएगी। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा रहेगा साथ में नए व्यापार शुरू करने के अच्छे अवसर मिलेंगे। इस समय आपके रुके पैसे भी आ जाएगा और आपके हाथ में भी पैसे पूरे रहेंगे। मिठाई, डेरी और स्टेशनरी के कामो में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। इस समय अपने रुके हुए काम बनाना भी शुरू हो जाएगा। इस समय आपका मानसिक तनाव भी थोड़ा काम होना शुरू हो जाएगा। नौकरी वाले लोगों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। जिन लोगों की नौकरी पक्की नहीं हुई है वो इस समय पक्की हो जाएगी। जिन लोगों के प्रमोशन रुके हुए है वो इस समय प्रमोशन होने के योग है। यात्रा का योग है। लव लाइफ़ के लिए ये सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। मंगलवार और गुरुवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेंगे और बुधवार को थोड़ा ध्यान से चले।
उपायः दही का दान करें और पानी पिलाएं।

मिथुनः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि का स्वामी बुध कुंभ राशि में गोचर कर रहा होगा। ये आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। इस समय आपके व्यापार घर का मालिक बुध आपके लाभ घर में गोचर कर रहा है इस समय आपका व्यापार तो अच्छा रहेगा साथ में आपकी आमदनी भी अच्छी होगी। इस समय आपके रुके हुए काम भी बहुत तेज़ी से बनेंगे। साथ में इस समय आपके नए व्यापार शुरू करने के बहुत अच्छे योग बने हुए है। शेयर बाज़ार में भी निवेश करना बहुत अच्छा रहेगा। यात्रा का योग है। सोशल मीडिया, ऑनलाइन, प्रिंटिंग बुक, और अनाज से रिलेटेड कामो में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी वालों के लिए ये समय अच्छा रहने वाला है। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाएग़ी। नौकरी वालों को जो भी अड़चनें चल रही हैं वो धीरे-धीरे अपने आप ख़त्म हो जायेंगी। जिन नौकरी वालों के कोई पैसे फंसे हुए हैं तो इस समय वो वापिस आने के योग हैं। इस समय आपका कोई नया काम या नयी नौकरी में अच्छे पैसे कमाने के भी योग हैं। इस समय आपका व्यापार अच्छा चलेगा। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाएंगे। नया व्यापार शुरू करने के योग बन रहे हैं। सरकारी क़ामो में सफलता मिलने के योग हैं। रुके हुए पैसे आने के भी योग हैं। इस समय मन, दिमाग़ और शरीर सब सही रहेगा और आप प्रसन्न रहोगे। मंगलवार और गुरुवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेंगे, शुक्रवार को जितना हो सके बच कर चलें। क्यूँकि इस समय आपको कोई नुक़सान हो सकता है।
उपायः गऊ माता को चारे का दान करें।

कर्कः यह सप्ताह आपके लिए ख़ुशहाली लेकर आएगा। इस समय आपका राशि स्वामी चंद्रमा दो दिन वृष, तीन दिन कर्क राशि में और दो दिन सिंह राशि में गोचर करेगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा रहेगा। दिन प्रति दिन आपका व्यापार काफ़ी बड़ेगा। समाज में मान समान भी बहुत अधिक होगा। इस समय आपके नए व्यापार शुरू होने के बहुत अच्छे योग बने हुए है। साथ ही साथ आपको पार्ट्नर्शिप में नए व्यापार शुरू करने के लिए बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे। निवेश के बहुत अच्छे योग है। डिपार्टमेंटल स्टोर, चीनी, ऑनलाइन शॉपिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स के कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। आप लोग अपने काम में पूरा व्यस्त रहोगे। इस समय आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। यात्रा योग है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नौकरी वालों के लिए ये सप्ताह काफ़ी अच्छा रहने वाला है। जिन लोगों को नौकरी की तलाश है उनको नौकरी मिलेगी और जिन लोगों के प्रमोशन रुके हुए है उनका प्रमोशन भी होगा लव लाइफ़ के लिए भी समय अच्छा है। मंगलवार और बुधवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेगा। शनिवार थोड़ा बच कर चले।
उपायः मंदिर में मिश्री या दूध का दान करें।

सिंहः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। ये सप्ताह आपका सामान्य रहेगा। इस समय सूर्य मीन राशि में गोचर कर रहा है। साथ में शुक्र भी इसके साथ मीन में गोचर कर रहे होगे। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस समय की हुई मेहनत और निवेश आपके बहुत काम आएगा। आपकी आमदनी बहुत अच्छी होगी। आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। इस समय छोटी मोटी परेशनियां जो भी चल रही हैं वो इस समय अपने आप दूर हो जाएंगी। नया व्यापार शुरू करने के योग हैं। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। पार्टनरशिप वाले क़ामो में सफलता मिलने के योग हैं। मानसिक कष्ट जो भी चल रहा है वो इस समय अपने दूर होना शुरू हो जाएगा। नया वाहन लेने के योग हैं। रुकी हुई प्रॉपर्टी बिकने के भी योग हैं। इस समय आप जितना ग़ुस्से को शांत करके चलोगे उतना अच्छा रहेगा। क्यूँकि आपका ग़ुस्सा आपके बहुत काम को बिगाड़ सकता है। सरकारी और ज़मीन से संबंधित काम में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। निवेश के अच्छे योग हैं। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। आपको बुधवार को बच कर चलना होगा। सोमवार और मंगलवार आपके लिए शुभ हैं।
उपायः ग़रीबों को चने का दान करें।

कन्याः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी बुध कुंभ राशि में गोचर कर रहा होगा। साथ ही आप अपने सारे दुश्मनों पर विजय प्राप्त करेगा। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। दिन प्रतिदिन आपका व्यापार और बढ़ेगा। नया काम शुरू करने के बहुत से अवसर मिलेंगे। रुके हुए पैसे आना भी शुरू हो जाएगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपको संतान सुख मिलेगा। इस समय नया वाहन लेने के योग है। बहुत जल्दी कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। इस समय आपका व्यापार तो अच्छा होगा लेकिन मानसिक तनाव भी धीरे-धीरे कम होना शुरू हो जाएगा। इस सप्ताह आप अपने काम और अपने घर की काम और सामाजिक कारियों में पूरा व्यस्त रहोगे। जो भी छोटी मोटी परेशानी चल रही होगी वो भी अपने आप ख़त्म हो जाऐग़ी। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना ज़रूरी है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में और दोस्ती के बीच में हर जगह ख़ुशी का वातावरण रहेगा। अपने घर को ठीक करने या कोई नए व्यापार की योजना बनाने में लगे रहोगे। इस समय जो भी योजना बनाओगे धीरे-धीरे आपको समाझ आना शुरू हो जाएगा। निवेश के बहुत अच्छे योग है। यात्रा योग है। इस समय जितना हो सके आपको पॉज़िटिव थिंकिंग के साथ चलना है। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। आपकी नौकरी पर कोई हानि नहीं होगी। और जिन लोगों का प्रमोशन नहीं हुआ है उनका इस समय प्रमोशन भी होगा। लव लाइफ़ के लिए भी समय अच्छा है। शुक्रवार को जितना हो सके बच कर चले। सोमवार और मंगलवार आपके लिए अति उत्तम है।
उपायः गऊ माता को रोटी खिलाएं और गायत्री मंत्र का जाप करें।
तुलाः ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र मीन राशि में सूर्य के साथ गोचर कर रहा होगा। इस आपका व्यापार अच्छा चलेगा, व्यापार से रिलेटेड जो भी परेशानी हो रही है वो धीरे-धीरे दूर होना शुरू हो जाएगी। इस समय आपका कोई शुभ काम रुका हुआ है तो वो इस समय पूरा हो जाएगा। नए पार्ट्नर्शिप में व्यापार शुरू करने के लिए अच्छे अच्छे अवसर मिलेंगे। निवेश के लिए बहुत अच्छे योग बने हुए है। इस समय जो लोग प्रोफेशनल लाइफ़ में है उनकी लाइफ़ बहुत अच्छे से सेट होना शुरू हो आएगी। आपकी आमदनी अच्छी होगी लेकिन ख़र्चा भी बराबर का होगा। इस समय आप अपनी दुकान या मकान को ठीक कराने में पूरे व्यस्त रहोगे। आप लोग़ थोड़ा अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रख के चलना होगा। व्यापारियों के लिए समय पहले से अच्छा साबित होगा। पार्टनरशिप का काम अच्छा होने के योग है। जिन लोग़ो की शादी में अड़चन आ रही है वो इस समय दूर होने के योग हैं। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। रुके काम भी बनना शुरू हो जाएंगे। इस समय आप लोग़ों की आमदनी अच्छी रहेगी और ख़र्चा ज़्यादा होगा। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। आपकी सारी परेशनियां अब धीरे-धीरे ख़त्म होना शुरू हो जाएंग़ी। जिन लोगों का प्रमोशन रुका हुआ है उनको प्रमोशन मिलेगा। साथ में जिन लोग़ो की नौकरी पक्की नहीं हुई है अब उनकी नौकरी भी पक्की हो जाएग़ी। बुधवार को जितना हो सके बच कर चलें, गुरुवार और शनिवार आपके लिए अति उत्तम रहेंगे।
उपायः ग़रीबों को मीठे पानी का दान करें।
वृश्चिकः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय मंगल का वृष राशि में गोचर कर रहा होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको बहुत मेहनत करनी होगी। लेकिन आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। ये समय नौकरी वालों के लिए अति उत्तम रहेगा। इस समय आपकी जो भी परेशनियां चल रही हैं वो अपने आप दूर हो जाएंग़ी। जिन लोग़ो की सैलरी या प्रमोशन रुका हुए है वो आपको इस समय मिल जाएगा। थोड़ा ग़ुस्से को नियंत्रण में रख कर चले। आपको अपने काम के प्रति बहुत ही ईमानदारी और समझ से चलना होगा। इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहेगा। जो भी मानसिक कष्ट चल रहा है वो इस समय अपने आप दूर हो आएगा। कोई पुराने मसले कोई चल रहे है तो इस सप्ताह सब ख़त्म होने के योग है। आपका व्यापार तो अच्छा रहेगा लेकिन व्यापार में थोड़ी बहुत परेशनियां जो भी चल रही हैं वो इस समय अपने आप दूर हो जायेगी। आपको अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रख के चलना होगा। इस समय कोई नया वाहन लेने के योग है। पार्टनरशिप में व्यापार शुरू करने के बहुत अच्छे योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग है। किसी ने कोई प्रॉपर्टी लेनी या बेचनी है तो इस समय आप कुछ भी कर सकते हो। शनिवार को बच कर चलें। बुधवार आपके लिए अति उत्तम रहने वाला है।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनुः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी गुरु शनि के साथ मकर राशि में गोचर कर रहा होगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा है। साथ में इस समय सरकारी और लोहे से रिलेटेड कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। इस समय आपके रुके हुए काम बनना भी शुरू हो जाएगा। आपका व्यापार दिनप्रति दिन और बढ़ेगा। प्रॉपर्टी लेने और बिकने के योग भी बन रहे हैं। समाज में आपका मान-सम्मान और अधिक होगा। नया काम शुरू करने के आपको बहुत सारे अवसर मिलेंगे। व्यापार में किया हुआ निवेश आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। दोस्ती यारी में समय अच्छा व्यतीत होगा। नया वाहन लेने के योग हैं। पति पत्नी के बीच जो भी मनमुटाव चल रहे हैं वो इस समय अपने आप दूर हो जाएगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। संतान का सुख मिलेगा। नई योजना बनाने में लगे रहोगे। इस योजना पर आप अपना काम करना भी शुरू कर देंगे। व्यापार से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई केस आपके ऊपर चल रहा है तो इस समय वो आपके हक़ में होगा। जो भी छोटी मोटी परेशनियां चल रही है वो दूर होने वाली हैं। मानसिक कष्ट ख़त्म होना शुरू हो जायेगा। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पार्टनरशिप में नया व्यापार शुरू होने के योग हैं। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन आपका मन विचलित रहेगा। रुके हुए काम भी बनना शुरू हो जाएंगे। निवेश के अच्छे योग हैं। नया वाहन लेने के योग है। किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो इस समय दूर हो जाएगा। नयी योजना पर काम करने में व्यस्त रहोगे। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। बुधवार को बच कर चलें। मंगलवार और शनिवार आपके लिए अच्छे रहेंगे।
उपायः मंदिर में हल्दी का दान करें।
मकरः ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय शनि के साथ गुरु भी आपकी राशि में गोचर कर रहे होगे। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा। इस समय आपके बड़े बड़े काम जो रुके हुए थे वो पूरा होने शुरू हो जाएंगे। लेकिन थोड़ा संभाल कर कोई भी ग़लती आपकी लाइफ़ ख़राब कर सकती है। इस समय आपको थोड़ा बहुत मानसिक कष्ट चल रहा है। बस आपको जितना हो सके पॉज़िटिव सोचना है। क्यूँकि इस समय आप खुद को अकेला महसूस करोगे जो भी आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होगा इसलिए इस समय आपको अच्छी और पॉज़िटिव सोच के साथ चलना होगा। दिन प्रति दिन आपका व्यापार और बढ़ेगा रहेगा। अपने मन में इस समय बहुत बुरे-बुरे ख़्याल भी आ सकते है।इस समय आपका ख़र्चा ज़्यादा होगा अपना मकान या दुकान को ठीक कराने में लगे रहोगे। जो भी थोड़ी बहुत चीज़ आपको समझ नहीं आ रही थी वो इस समय आजाएगी। घर में ख़ुशी का वातावरण रहना शुरू हो जाएगा। नया व्यापार शुरू होने के योग हैं। साथ में सरकारी कामों में भी सफलता मिलने के पूरे योग है। इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहना शुरू हो जाएगा। यात्रा का योग है। सोमवार को जितना हो सके शांति से चले इस समय कोई भी की हुई लापरवाही आपको बहुत बड़ा नुक़सान कर सकती है। बुधवार आपके लिए उत्तम दिन है। नौकरी वालों के लिए ये समय बहुत अच्छा है। जो चाहते हैं इस समय सब पूरे होने के योग हैं आप अपना प्रयास जारी रखें और काम करते रहें।
उपायः शनिवार को काले तिल का दान करे।
कुंभः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी शनि मकर में गुरु के साथ गोचर कर रहा है। इसका अर्थ ये है कि आपका व्यापार अच्छा रहेगा। शेयर बाज़ार में निवेश करने का अच्छा समय है। साथ ही ये समय अनाज वाले व्यापारियों के लिए ज़्यादा अच्छा है। इस समय आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। और अगर आपके कुछ स्वास्थ्य में दिक़्क़त चल रही है तो इस समय सब दूर हो जाएगी। निवेश के लिए अच्छा समय है। इस समय किया हुआ निवेश आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। इस समय आप अपने पुराने व्यापार में निवेश करके उसको और आगे बढ़ा सकते हो। ये आपके लिए शुभ साबित होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। इस समय आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। ख़र्चा ज़्यादा होगा। मानसिक तनाव भी दूर होगा। साथ में नए काम करने के अवसर बहुत मिलेंगे। नया व्यापार शुरू करने के योग है। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाऐगे। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। रुके हुए पैसा वापिस आने के योग है।नई प्रॉपर्टी लेने के बहुत अच्छे योग बने हुए हैं। पार्ट्नर्शिप वाले काम में थोड़ी बहुत पार्ट्नर से मनमुटाव हो सकता है। रुके हुए सरकारी काम भी इस समय पूरे होगे बस अपने ग़ुस्से में नियंत्रण रख कर बात करनी होगी। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जिन लोग़ो की नौकरी फ़ाइनल नहीं हुई है वो इस समय फ़ाइनल हो जाएग़ी। रुकी हुई सैलरी भी इस समय आपको मिल जाएग़ी। गुरुवार को जितना हो सके बच कर चलें। सोमवार और शनिवार आपके लिए बहुत अच्छे रहेंगे।
उपायः शनिवार को काले तिल का दान करें।
मीनः इस सप्ताह आपके लिए ख़ुशहाली लेकर आएगा। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। क्यूँकि आपका राशि स्वामी गुर, शनि के साथ मकर में गोचर कर रहा होगा। और आपकी राशि में धनेश सूर्य और शुक्र मीन में गोचर कर रहे होगे। ये आपके लिए बहुत शुभ साबित होगे जैसे कि इस समय आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। आप अपने व्यापार में निवेश करके इसको और आगे बढ़ा भी सकते हो। प्रिंटिंग, स्टेशनरी, खाने पीने और लोगे के कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग बने हुए है। छात्रों के स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रख कर चलना होगा। साथ में आपको इस सप्ताह अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस समय जितनी मेहनत करोगे उतना फल आपको मिलेगा। नया व्यापार शुरू करने की बातचीत में पूरा व्यस्त रहोगे। साथ में इस समय आपको नया व्यापार शुरू करने के लिए बहुत से अवसर मिलेंगे। घर में टूट फुट सही कराने में लगे रहोगे। कोई ख़ुशी का समाचार मिलने के योग हैं। पुरानी दोस्त यार भी वापिस आने के योग हैं। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रख कर चलना होगा। पेट से संबंधित परेशनियां हो सकती है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। किसी के साथ कोई मनमुटाव चल रहा है तो वो इस समय अपने आप दूर हो जाएगा। व्यापार से संबंधित यात्रा के योग बन सकते हैं। नया वाहन लेने के योग है। प्रॉपर्टी बिकने के योग है। पार्ट्नर्शिप वाले क़ामो में विशेष सफलता के योग है। नौकरी वाले लोग़ों के लिए भी समय अच्छा हैं। आपकी नौकरी पर कोई आंच नहीं जाएगी। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको नौकरी भी ज़रूर मिलेगी। आप लोग़ो को बुधवार को जितना हो सके बच कर चलें। मंगलवार और शनिवार आपके लिए अच्छे रहेगा।
उपायः- ग़रीबों को हल्दी का दान करें।
-ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8
www.astrosatyashivamindia.com