-5 लाख रेहड़ी पटरी वाले बेरोजगार व लाखों हाउस होल्ड इंडस्ट्री पर लटकी सीलिंग की तलवारः मुकेश गोयल
-टाउन वेंडिंग कमेटी के नाम पर नगर निगम के हितों पर कुठाराघात कर रही केजरीवाल सरकारः मुकेश गोयल


यह भी पढ़ें- धरना खत्म! मेयर बोले- मिला आश्वासन, मंत्री बोले केंद्र से लाओ पैसे!
मुकेश गोयल ने कहा कि कानून के मुताबिक टाउन वेंडिंग कमेटी के गठन से लेकर रेहड़ी-पटरी वालों के सर्वे तक के सभी काम नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। लेकिन अब दिल्ली सरकार ने नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में अतिक्रमण करते हुए दो ऐजेंसियां निर्धारित कर दी हैं। दिल्ली सरकार का यह कदम असंवैधानिक है और नगर निगम के हितों पर कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले और देशभर के लोग पहले ही कोरोना की मार झेल रहे हैं। बड़े स्तर पर लोगों की नौकरियां चली गई हैं। काम-धंधे बेहद कम हो गए हैं। ऐसे में अब पूरी दिल्ली में रेहड़ी-पटरी वालों को परेशान किया जा रहा है। जिसकी वजह से उनके रोजगार पर तलवार लटक गई है।
यह भी पढ़ें- जानें अपना राशिफल… क्या गुल खिलायेगा बुध का उदय?
मुकेश गोयल ने सदन की बैठक में कहा कि इसी तरह हाउस होल्ड इंडस्ट्री चलाने वालों को भी नगर निगम के अधिकारी परेशान कर रहे हैं। मास्टर प्लान के मुताबिक कोई भी व्यक्ति अपने घर के किसी फ्लोर के कुछ ही हिस्से में नॉन पॉल्यूटिंग हाउस होल्ड इंडस्ट्री लगा सकता है। जबकि दिल्ली में लोगों ने अपने छोटे-छोटे घरों में ऐसी हाउस होल्ड इंडस्ट्री लगा रखी है। उनके घर इतने छोटे हैं कि एक फ्लोर पर इंडस्ट्री लगा रखी है और दूसरे फ्लोर पर वह खुद परिवार सहित रहते हैं। हमने हाउस में यह प्रस्ताव रखा था कि ऐसी सभी हाउस होल्ड इंडस्ट्री को मान्यता दे दी जाए जो किसी भी फ्लोर पर चल रही हों।
यह भी पढ़ें- ठप हुआ डी-सीलिंग अभियान… खुद बीजेपी पार्षदों का छलका दर्द
मुकेश गोयल ने कहा कि एक ओर लोग आर्थिंक तंगी की मार झेल रहे हैं और दूसरी ओर छोटी-छोटी हाउस होल्ड इंडस्टीज के ऊपर भी निगम अधिकारियों ने सीलिंग की तलवार लटका रखी है। उन्होंने मांग की कि रेहड़ी-पटरी वालों के सर्वे का काम नगर निगम द्वारा खुद कराया जाए और हाउस होल्ड इंडस्ट्रीज के मामले में नॉन पॉल्यूटिंग इंडस्ट्रीज को किसी भी फ्लोर पर चलाने की इजाजत दी जाए। चाहे वह पूरे फ्लोर पर चल रही हों या फिर एक फ्लोर के कुछ हिस्से में ही चल रही हों।


