-महाकाल के दर्शन करने उज्जैन गया था गैंगस्टर
-मंदिर के गार्ड ने पहचान कर दी थी पुलिस को सूचना
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। मध्य प्रदेश के उज्जैन से कानपुर का गैंगस्टर विकास दुबे गिरफ्तार। बताया जा रहा है कि वह बाबा महाकाल के दर्शन करने गया था। लेकिन पुलिस पार्टी को भनक लगते ही उसे गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया गया। pic.twitter.com/NJnNeHq9DR
— A2Z-NEWS Channel (@A2ZNEWS6) July 9, 2020
टीम एटूजैड/ उज्जैन
कानपुर एनकाउंटर का मुख्य आरोपी विकास दुबे को गुरूवार को उज्जैन में गिरफ्तार कर लिया गया। वह मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए गया था। विकास दुबे को सबसे पहले महाकाल मंदिर के गार्ड ने पहचाना और उसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। बता दें कि पांच राज्यों की पुलिस के द्वारा विकास दुबे की तलाश की जा रही थी।
यह भी पढ़ेंः- गैंगस्टर विकास दुबे के दो और साथी एनकाउंटर में ढेर
कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विकास दुबे अभी मध्यप्रदेश पुलिस की कस्टडी में है। अभी गिरफ्तारी कैसे हुई इसके बारे कुछ भी कहना उचित नहीं है। मंदिर के अंदर या बाहर, कहां से गिरफ्तारी हुई, इसके बारे में भी कहना ठीक नहीं है। विकास क्रूरता की हदें शुरू से ही पार कर रहा था। वारदात होने के बाद से ही हमने पूरी मध्य प्रदेश पुलिस को अलर्ट पर रखा था।
यह भी पढ़ेंः- NORTH DMC: गर्दिश के हालातों में भी नहीं चला प्रॉपर्टी टैक्स पोर्टल… 2019 में जमा हो रहा 2020 का टैक्स
इससे पहले विकास दुबे के दो साथी गुरूवार को ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिए। 50 हजार का इनामी बदमाश प्रभात मिश्रा पुलिस की हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था। जिसके बाद एनकाउंटर में उसे ढेर कर दिया गया। प्रभात मिश्रा को बुधवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा विकास दुबे गैंग का एक और 50 हजार का इनामी मोस्ट वांटेड क्रिमिनल बऊआ शुक्ला उर्फ प्रवीण भी इटावा में यूपी पुलिस ने ढेर कर दिया।
यह भी पढ़ेंः- विकास दुबे का शार्प शूटर अमर दुबे पुलिस मुठभेड़ में ढेर
कानपुर पुलिस की टीम गुरुवार सुबह फरीदाबाद में गिरफ्तार किए गए विकास दुबे के साथी प्रभात मिश्रा को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कानपुर आ रही थी। एसटीफ की टीम एस्कॉर्ट कर रही थी। उसी समय पनकी थाना क्षेत्र में गाड़ी पंक्चर होने पर अभियुक्त प्रभात पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास करने लगा। उसने पुलिस पर अंधाधुंध फायर भी किया, जिसमें एसटीफ के दो आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ेंः- SOUTH DMC: नगर निगम ने माना… बिना काम किये दिया गया कर्मियों को वेतन
पुलिस द्वारा आत्मरक्षा के लिए किए गए फायर में बदमाश प्रभात घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। बुधवार को ही फरीदाबाद पुलिस ने प्रभात को 2 अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया था और इसके पास से 4 पिस्टल बरामद हुए थे। जिसमें 9एमएम की 2 पिस्टल पुलिस से लूटी हुई थी।
यह भी पढ़ेंः- दिवंगत पत्रकार के परिवार के लिए फंड जुटाएगी कांग्रेस
वहीं उत्तर प्रदेश में कानपुर एनकाउंटर में शहीद हुए सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा द्वारा एसओ थाना चौबेपुर विनय तिवारी के खिलाफ एसएसपी को लिखा गया पत्र जांच में सही पाया गया है। सूत्रों के मुताबिक जांच के लिए कानपुर भेजी गईं लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह बुधवार को लखनऊ वापस लौट आईं और जांच रिपोर्ट डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी को सौंप दी है।