-दूसरे नंबर की बेटी रिया रूस में होने वाली इंटरनेशनल चिल्डृन स्पोर्टस की कुराश स्पर्धा में लेगी भाग
विजय कुमार/ नई दिल्ली,1 अगस्त।
कोटला मुबारकपुर में पंचर लगाने वाले की बेटी रिया खोइया को रूस में होने जा रहे सातवें इंटरनेशनल चिल्डृन स्पोर्टस 2022 के लिए चुना गया है। वह दिल्ली सरकार के स्कूल अलीगंज लोधी कालोनी में नौंवी कक्षा की छात्रा है। रिया खोइया की कुराश कोच सुखविंदर सैनी ने बताया कि वह स्कूली खेलों में दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर 32 किलोभार में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। त्यागराज स्टेडियम पर अभ्यास करने वाली रिया रूस से आयोजित प्रतियोगिता में 36 किलोभार में भारत की चुनौती पेश करेगी। यह प्रतियोगिता 1 से 9 अगस्त तक खेली जायेगी।
सूत्रों की मानें तो रिया को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए करीबन 1 लाख से अधिक का खर्च आना है। मगर उसको यह खर्च अपने आप ही उठाना पड रहा है। दो बहन व एक भाई के साथ दूसरे नंबर की रिया कई सालों से कुराश व जूडों खेल में ले रही है, राष्टृीय प्रतियोगिताओं मंे भाग। कुराश फेडरेशन आफ इंडिया और दिल्ली कुराश से कोई मदद नहीं मिली है। जिसके बाद इस गरीब परिवार को पालने वाले उसके माता पिता ने खर्च के सबंध में दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम के अधिकारियों से मिल चुके है। वहां से भी कोई मदद तो नहीं मिली, हां प्रतियोगिता मंे से आने के उपरांत जरूर मदद करने का आश्वासन मिला है।
कोटला मुबाकपुर लोधी कालोनी के पास उसके पिता की एक पंचर की दुकान है। जबकि उसकी माता घरेलू सामान बचने का काम करती है। रिया अपने परिवार में दूसरे नबंर की है। उसका एक बडा भाई और एक छोटी बहन भी है। यह सभी त्यागराज स्टेडियम पर कुराश व जुडो खेल का अभ्यास करने के लिए आते है। फिलहाल रिया बीते रविवार को प्रतियोगिता के लिए रवाना हो गई।