मार्च में शनि सहित 5 ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, इन 9 राशियों के बदलेंगे हाल

-बुध, शुक्र, सूर्य, शनि, मंगल बदलने जा रहे राशियां

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्लीः 28 फरवरी।
मार्च 2024 में शनि, सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र अपना-अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इन ग्रहों के गोचर से 9 राशियों के लिए ये महीना बेहतर साबित होगा। इन राशियों के जातकों के लिए बंपर लाभ के योग हैं।
बुध (MERCURY): ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को वाणी और बुद्धि के कारक माना गया है। ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध देव 07 मार्च 2024 को सुबह 09 बजकर 40 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 11 मार्च 2024 को रात्रि 07 बजकर 17 मिनट पर मीन राशि में उदय होंगे। 26 मार्च 2024 को सुबह 03 बजकर 09 मिनट पर बुध मेष राशि में गोचर करेंगे।
शुक्र (VENUS): भौतिक सुख, भोग-विलास, सोहरत, कला, प्रतिभा, सौंदर्य, रोमांस एवं काम-वासना के कारक ग्रह शुक्र 7 मार्च को ही कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र देव वृष और तुला राशि के स्वामी हैं। मीन राशि को शुक्र के लिए उच्च की राशि और कन्या राशि को नीच की राशि माना जाता है। 31 मार्च 2024 को शाम 04 बजकर 54 मिनट पर शुक्र देव मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में शुक्र-सूर्य की युति से राजभंग योग बनेगा।
सूर्य (SUN) ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य देव 14 मार्च को प्रातः 12 बजकर 46 मिनट पर कुंभ राशि से निकल कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन मीन संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन से खरमास शुरू हो जाते हैं।
मंगल (MARS): ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल 15 मार्च 2024 को शाम 06 बजकर 22 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। यहां शुक्र पहले से विराजमान होंगे। इन दोनों ग्रहों के मिलने से व्यक्ति अपनी चाहतों को पूरा करने के लिए जी जान लगाकर प्रयास करता है और सुख साधनों की प्राप्ति करता है।
शनि (SATURN) उदयः शनि देव 18 मार्च 2024 को सुबह 07 बजकर 49 मिनट पर कुंभ राशि में उदित होंगे। शनि देव की यह बदलती हुई चाल कई राशियों को धन लाभ कराएगी।
मार्च 2024 में इन 5 बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण मेष (ARIES), मिथुन (GEMINI), कर्क (CANCER), सिंह (LEO), कन्या (VIRGO), तुला (LIBRA), धनु (SAGITTARIUS), मकर (CAPRICORN) और कुंभ (AQUARIUS) राशि वालों के बंद किस्मत के ताले खुल जाएंगे। अधूरे काम पूरे होंगे, लक्ष्य प्राप्ति की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। विवाह के योग बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)