-शाहदरा जिला एवं मयूर विहार जिला पदाधिकारी एवं एमएलए रहे शामिल
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्लीः 11 जून।
बुधवार को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं भारत सरकार में राज्यमंत्री मंत्री हर्ष मलहोत्रा ने मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मयूर विहार जिला में आयोजित प्रेस वार्ता में मलहोत्रा ने 19 विंदुओं के तहत केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों, महिलाओं, पिछड़ों, दलितों और वंचितों को शासन के केंद्र में लाए और तुष्टीकरण की जगह सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की कार्य संस्कृति बनाई और मोदी सरकार के विकास मॉडल की सबसे बड़ी ताकत है। इसकी वजह से 25 करोड़ लोगों को ग़रीबी की रेखा से निकाला गया है।
विधायक अभय वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में पहली बैठक में आयुष्मान भारत योजना को लागू करने का सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। यमुना नदी की सफ़ाई और सुन्दर व भव्य रिवरफ्रंट जल्दी ही दिल्ली के लोगों को मिलेगा। 70 वर्ष से ज्यादा आयु के बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन किया गया और 100 दिनों में 700 से ज़्यादा लोगों ने इलाज़ करा कर इस योजना का लाभ लिया और जल्द ही दिल्ली सरकार दिल्ली की सीवर लाइन की और गंदे पानी की समस्या को हल कर देंगी।
इस मौके पर केन्द्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, भाजपा मुख्य प्रवक्ता व विधायक अभय वर्मा, भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा व मयूर विहार जिला अध्यक्ष विजेंदर धामा, शाहदरा ज़िला प्रभारी ड्रा अनिल गुप्ता, मयूर विहार जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष योगिता सिंह, सह प्रभारी नरेश वशिष्ठ, विधायक ओमप्रकाश शर्मा, संजय गोयल, ड्रॉ अनिल गोयल, रविकांत उज्जैनवाल और रविंदर सिंह नेगी, मंत्री सारिका जैन, भाजपा शाहदरा ज़िला प्रवक्ता ऐडवोकेट भारत गौड़, प्रवक्ता गौरव कपूर व अतुल सिंह उपस्थित रहे।