16 October से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन… जानें किसक ऊपर बरसेगी मंगल की कृपा?

-16 अक्टूबर को ग्रहों के सेनापति मंगल करेंगे अपना राशि परिवर्तन

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्लीः 15 अक्टूबर, 2022।
कल मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिष में मंगल ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। मंगल के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। आइए जानते हैं 16 अक्टूबर से किन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होने जा रहे हैं-
मेषः मेष राशि वालों को मंगल के इस गोचर से शुभ परिणाम मिलेंगे। धन- लाभ होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। नया वाहन या मकान खरीदने के योग भी बन रहे हैं। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
मिथुनः मिथुन राशि वालों को मंगल के इस गोचर से धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय वरदान के समान है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। खूब मान- सम्मान मिलेगा। पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
सिंहः सिंह राशि वालों को मंगल के इस गोचर से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में बदलाव कर सकते है। धनलाभ के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। बौद्धिक कार्यों से धनलाभ हो सकता है।
तुलाः तुला राशि के जातकों के लिए समय बेहद फलदायी रहने वाला है। नौकरी और व्यापार के लिए ये समय शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। धन- लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।आपको नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।
बृश्चिकः बृश्चिक राशि वालों को मंगल के इस गोचर से धन लाभ होगा जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में सब आपके कार्य की तारीफ करेंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।
धनुः धनु राशि वालों को मंगल ग्रह के गोचर की वजह से नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी. परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। घर पर किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। परिवार के साथ बाहर घूमने के भी योग बन रहे हैं।
कुंभः कुंभ राशि वालों को मंगल के इस गोचर से पुरानी बीमारी से निजात मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मुकदमे आपके फेवर में हो सकते हैं। आप कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं। दोस्तों के साथ कही बाहर ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। पार्टनरशिप में नया बिजनेस शुरू करने का भी योग है।
मीनः मीन राशि वालों को मंगल के इस गोचर से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। नया वाहन या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)