-गांधी जयंती के मौके पर किया गया आयोजन
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर जय प्रकाश ने आज गांधी जयंती के अवसर पर सदर बाज़ार क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया और क्षेत्र में कार्यरत सफ़ाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। जय प्रकाश ने बताया कि हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 1 अक्टूबर 2021 से स्वच्छ भारत मिशन-2 की शुरूआत की है, इसी अभियान के तहत उत्तरी दिल्ली नगर निगम के विभिन्न वार्डों में आरडब्लूए और मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सभी निगम पार्षद विशेष स्वच्छता अभियान चला रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः 2 अक्टूबर से 7 राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा… होगी धनवर्षा… जानें सभी 12 राशियों का हाल
जय प्रकाश ने बताया कि इस अभियान में हर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया जा रहा है। इसके अंतर्गत ठोस अपशिष्ट पदार्थों का निपटान और सार्वजनिक शौचालयों की भी सफाई की जा रही है। इसके साथ ही डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान व पार्कों की देखभाल का कार्य भी अभियान के दौरान किया जा रहा है।
यह भी पढ़ेंः नैतिकता और ‘‘पार्टी विद डिफरेस’’ वाली बीजेपी में जोरों पर ‘कैमोफ्लॉज पॉलिटिक्स’!
जय प्रकाश ने कहा की इस अभियान को सफल बनाने के लिए नागरिकों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने दिल्ली के नागरिकों से दिल्ली को स्वच्छ और हर-भरा बनाने में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की मदद करने की अपील की। जय प्रकाश ने बताया कि शमशान घाट में कार्यरत कर्मचारियों को भी उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा सम्मानित किया गया है। इन सभी कर्मचारियों ने कोरोना महामारी के दौरान दिन-रात कार्य किया है।