पूर्व महापौर जय प्रकाश ने वार्ड-80 में किया गुलाबी शौचालय का उद्घाटन

-उपयोग कर सकेंगे महिलाएं व बच्चे, महिला कर्मियों द्वारा किया जायेगा संचालित

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली
उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर जय प्रकाश नें आज वार्ड-80 में महिलाओं के लिए गुलाबी शौचालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली में एक पहल की है और महिलाओं के लिए गुलाबी शौचालयों का निर्माण किया है ताकि महिलाओं को किसी प्रकार की समस्या न हो।

यह भी पढ़ेंः एटूजैड न्यूज की खबर का असर… नींद से जागे अधिकारी, एसडीएमसी ने वेबसाइट में किया सुधार

जय प्रकाश ने बताया कि यह नई पहल शहरी- सदर पहाड़गंज क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम नागरिकों को हर संभव सुविधा प्रदान करने के लिए दिन रात कार्य कर रही है। बता दें कि इससे पूर्व वार्ड संख्या 80 कई विकास कार्य लगातार जारी हैं।