पूर्व महापौर ने जलाया मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला

-कश्मीर फाइल्स फ़िल्म पर दिए बयान के विरोध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्ली, 28 मार्च, 2022
कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिये गये बयान को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर जय प्रकाश ने सोमवार को बारा टूटी चौक, सदर बाज़ार में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा कश्मीर फाइल्स फ़िल्म पर दिए गए बयान के विरोध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका।

यह भी पढ़ेंः इस सप्ताह शुक्र और चंद्र का गोचर… करेगा आपकी स्थिति बेहतर!

पूर्व महापौर जय प्रकाश ने बताया कि जिन कश्मीरी पंडितों के साथ अत्याचार व दुराचार हुआ उन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में टिप्पणी की जो कि बहुत ही निंदनीय है। एक मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा में ऐसा बयान देना बहुत ही दुखद है। ये दर्शाता है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री कश्मीरी पंडितों के खि़लाफ़ हुए अत्याचार के प्रति क्या भावना रखते हैं।

यह भी पढ़ेंः केजरीवाल सरकार के ‘आश्रय’ में 2 महिलाओं के साथ बलात्कार… दबा रहा महिला आयोगः बीजेपी

जयप्रकाश ने बताया कि हम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ये बताने आए हैं कि दिल्ली की जनता ने उनको भर भरकर वोट दिए हैं ताकि वो नागरिकों के लिए विकास कार्य कर सकें। उन्हें उन नागरिकों को बताना चाहिए कि सात साल मैं उन्हें उनके लिए क्या किया। उन्होंने बताया कि जिस विधानसभा में सरकार द्वारा नागरिकों के लिए किये जा रहे कार्यों के बारे में चर्चा की जानी चाहिए उस विधानसभा को अरविंद केजरीवाल अपनी राजनीति के लिए प्रयोग करते हैं।
जिन लोगों के साथ कत्लेआम हुआ, जिनके अपनों को जिंदा जला दिया गया, जिनका सबकुछ छीन लिया गया उन लोगों की भावनाओं से खेलना गलत है। जय प्रकाश ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों के खि़लाफ़ दिए गए बयान पर बिना शर्त माफ़ी नहीं मांगी तो जल्द ही मुख्यमंत्री आवास पर भी प्रदर्शन किया जाएगा।